बॉलीवुड

खुद से उम्र में बड़ी लड़कियों पर फिदा हो रहे हैं लड़के, जानें क्या है वजह?

आजकल लड़कियां खुद से उम्र में छोटे ब्वॉयफ्रेंड और पति बनाना पसंद कर रहे हैं, ये आज के समय का नया ट्रेंड चल पड़ा है। आम लड़कियों की तरह बॉलीवुड सेलेब्स भी खुद से छोटे ब्वॉयफ्रेंड और हब्बी रखना पसंद करते हैं।

वो कहते हैं न कि प्यार न तो कोई उम्र देखता है और न ही कोई जात पांत। अगर प्यार सच्चा हो तो फिर उम्र का फासला वहां कोई रोड़ा नहीं बनता है। इस बात को बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों ने सच साबित किया है।

बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में ऐसे कई उदाहरण आज हमारे सामने मौजूद हैं, जिसमें कई एक्ट्रेसेस के खुद से छोटे ब्वॉयफ्रेंड या हसबैंड हैं। आइये जानते हैं, आखिर इस लिस्ट में कौन कौन सी अभिनेत्रियां शामिल हैं…

अभिनेत्रियों की लिस्ट बताने से पहले आपको बता दें कि लडके उम्र में खुद से बड़ी लड़कियां सिर्फ मैच्योरिटी के कारण चुनते हैं। चूंकि उम्र में बड़ी लड़कियां मैच्योर होती हैं और खुद की जिम्मेदारियां खुद सम्हालने में काबिल होती है, यही वजह है कि लडके खुद से बड़ी लड़कियां पसंद करते हैं। लिहाजा लडकों को आत्मनिर्भर लड़कियां पसंद होती हैं।

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस

बॉलीवुड की देसी गर्ल कही जाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी इस लिस्ट में शुमार है। उन्होनें खुद से १० साल छोटे निक जोनास संग साल २०१८ में शादी रचाई है।

इस कपल के बीच उम्र का फासला भले ही काफी अधिक हो, मगर इनके प्यार में कभी भी उम्र रोड़ा नहीं बनता है। बता दें कि प्रियंका इन दिनों अपने पति संग अमेरिका में ही रह रही हैं। इनकी लग्जरी लाइफस्टाइल हमेशा चर्चा में बनी रहती है।

गौहर खान

गौहर खान ने अपने से १२ साल छोटे बॉयफ्रेंड से हाल ही में सगाई की है और शादी का ऐलान कर चुकी हैं। जी हां गौहर खान अपने मंगेतर से जल्द शादी के बन्धन में बंधने जा रही हैं। वैसे गौहर पहली अभिनेत्री नहीं हैं, जो खुद से छोटे उम्र के लड़के संग रिश्ते में हों। इससे पहले भी कई अभिनेत्रियां हुईं, जिन्होंने ऐसा किया है।

नेहा कक्कड़

नेहा कक्कड़ और उनके पति

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ ने हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड रोह्नप्रीत सिंह के साथ शादी रचाई है। आपको जानकर हैरानी होगी कि दोनों के बीच उम्र का फासला तकरीबन ७ वर्षों का है।

बता दें कि बीते २४ अक्टूबर को नेहा ने दिल्ली के एक गुरुद्वारे में रोहनप्रीत संग शादी रचाई। इस शादी ने सोशल मीडिया की खूब सुर्खियां बटोरीं और शादी की हर एक तस्वीर जमकर वायरल हुई।

भारती सिंह

मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह ने भी खुद से छोटे उम्र के लडके को अपना पार्टनर बनाया है। बता दें कि भारती ने हर्ष लिंबाचिया संग शादी रचाई है, जो उम्र में भारती से तकरीबन ७ साल छोटे हैं।

बता दें कि हाल ही में दोनों का नाम ड्रग्स केस में सामने आया था, जिसके बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने भारती और हर्ष को गिरफ्तार भी किया था। हालांकि अब दोनों को जमानत मिल चुकी है।

सोहा अली खान

पटौदी खानदान की बेटी सोहा अली खान ने एक्टर कुणाल खेमू संग साल २०१५ में एक निजी कार्यक्रम में शादी रचाई थी। हैरानी की बात ये है कि दोनों के बीच उम्र का फासला काफी अधिक है।

सोहा अली खान अपने पति कुणाल खेमू से ५ साल बड़ी हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो सोहा को फिल्म इंडस्ट्री में कुछ खास कामयाबी नहीं मिल सकी, हालांकि फिल्म रंग दे बसंती में उनकी एक्टिंग सराहनीय थी।

बिपाशा बासु

बॉलीवुड की सबसे हॉटेस्ट एक्ट्रेस की लिस्ट में टॉप पर शुमार बिपाशा बासु ने खुद से 3 साल छोटे अभिनेता करण सिंह ग्रोवर संग शादी रचाई है। करन और बिपाशा की जोड़ी को पावरफुल कपल भी कहा जाता है।

ऐश्वर्या राय बच्चन

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन

बच्चन परिवार की लाडली बहू ऐश्वर्या राय भी इस लिस्ट भी शामिल हैं। जी हां, ऐश्वर्या ने भी खुद से छोटे उम्र के लड़के को अपना जीवनसाथी बनाया है। जी हां उनके और अभिषेक के बीच उम्र का फासला भी ३ वर्षों का है। बता दें कि साल २००७ में दोनों की शादी हुई थी और अब इस कपल की एक बेटी आराध्या भी है।

अमृता सिंह

सैफ अली खान और अमृता सिंह

गुजरे जमाने की मशहूर अभिनेत्री अमृता सिंह अपने एक्स पति सैफ अली खान से काफी बड़ी है। दोनों के बीच उम्र का फासला १४ साल का था। इनकी शादी १३ सालों तक चली और २००४ में दोनों का तलाक हो गया। हालांकि इनके २ बच्चे हैं, जिनमें एक बेटी सारा और एक बेटा इब्राहिम है।

सुष्मिता सेन

सुष्मिता सेन और उनके बॉयफ्रेंड

बॉलीवुड की सबसे फिट एक्ट्रेस 44 वर्षीय सुष्मिता सेन ने अभी तक शादी नहीं की है। हालांकि उनका नाम कई लोगों के साथ जुड़ चुका है, मगर अभी तक उन्हें अपना जीवनसाथी नहीं मिला है। इन दिनों सुष्मिता अपने से 12 साल छोटे रोहमन शॉल को डेट कर रही है और माना जा रहा है कि जल्द ही दोनों शादी करेंगे।

मलाइका अरोड़ा

सलमान खान कि एक्स भाभी मलाइका अरोरा पिछले काफी लंबे समय से अर्जुन कपूर को डेट कर रही है। इन दोनों के उम्र का अंतर १० साल से भी अधिक है। मगर इनकी जबरदस्त कैमिस्ट्री देख इनके उम्र का अंतर पता ही नहीं लगता है। बताया जा रहा है कि जल्द ही दोनों शादी के बन्धन में बंधेंगे।

Related Articles

Back to top button