समाचार

‘दुल्हन वर्जिन ही चाहिए, मेडिकल टेस्ट कराओ’ विदाई के दौरान जिद पर अड़ा दूल्हा, हुआ बुरा हाल

आजकल कुछ यवाओं की सोच बहुत ही घटिया हो गई है। इसलिए वह लड़की चुनते समय हर तरह की जांच पड़ताल करने में यकीन रखते हैं। मोतिहारी के तुरकौलिया थाना के चारगाहा का यह अनोखा मामला ही देख लीजिए। यहां लड़के ने विदाई के समय दुल्हन के वर्जिन टेस्ट की मांग कर दी। इससे लड़की वाले भड़क गए और दुल्हा, दूल्हा के पिता, दो बहनोई व तीन गाड़ियों सहित ड्राइवर को बंधक बना लिया। यह लोग बीते दो दिनों से बंधक बने हुए हैं।

दूल्हे ने शादी में मांगा दुल्हन का वर्जिन टेस्ट

दरअसल दूल्हे का नाम सूरज है। उसके पिता निर्मल बैठा मझौलिया थाना क्षेत्र के अहवर शेख गांव के रहने वाले हैं। 16 नवंबर को चारगाहा के स्वर्गीय गुदरी बैठा के पुत्री नीतू कुमारी से सूरज की शादी होनी थी। ऐसे में सैकड़ों बाराती नाचते गाते अहवर शेख से चारगाहा बारात लेकर आए। इस दौरान बरातियों को स्वादिष्ट भोजन परोसा गया। दूल्हा दुल्हन ने एक दूसरे को माला और अंगूठी भी पहनाई।

शादी का धूमधाम का माहौल चल ही रहा था कि लड़के और लड़की वालों में झगड़ा हो गया। लड़की वालों का कहना है कि दूल्हा शराब के नशे में था और दुल्हन की मेडिकल जांच की मांग कर रहा था। वहीं दूल्हे का आरोप है कि लड़की वाले उससे बेटी को शादी के बाद कोई समस्या ना हो इसके लिए कागजात बनाने की मांग कर रहे थे। इसी बात से गुस्सा होकर दूल्हे ने भी लड़की की मेडिकल जांच की मांग कर दी।

वधू पक्ष ने बनाया वर पक्ष को बंधक

खबर लिखे जाने तक लड़की वालों ने लड़के वालों को बंधक बना रखा है। उनकी मांग है कि लड़के वाले शादी में खर्च हुए पैसे दें तभी हम उन्हें जाने देंगे। उधर लड़के वालों के परिजन थाने में सभी को छुड़ाने की गुहार लेकर पहुंच गए। फिलहाल जनप्रतिनिधि मामले का हल खोजने में लगे हुए हैं। लड़के वालों की मांग है कि उन्हें जल्द से जल्द अपने घर जाने दिया जाए। वे लड़की पक्ष को कोई पैसे नहीं देना चाहते हैं।

अब यह पूरा मामला सोशल मीडिया पर बड़ा छाया हुआ है। अधिकतर लोग लड़के को वर्जिन टेस्ट की मांग करने के लिए जली कटी सुना रहे हैं। ये काफी दुखद है कि 21वीं सदी में आकर भी लोग ऐसी घटिया बातों की वजह से शादी तोड़ देते हैं। वैसे वर्जिन दुल्हन को लेकर आपकी क्या राय है हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Related Articles

Back to top button