मनोरंजन

Video: दुल्हन ने ससुराल वालों के सामने ही दूल्हे को कर दिया Kiss, लोगों ने कहा- बेशरम औरत..

कहते हैं शादी का रिश्ता 7 जन्मों का रिश्ता होता है। खासकर जब आपको अपने सपनों का राजकुमार या राजकुमारी मिल जाए तो आप हंसी खुशी उसके साथ पूरा जीवन बीता लेते हैं। शादी के पहले लड़का और लड़की के बीच बहुत प्यार होता है। कई बार वह इस प्यार को कंट्रोल में नहीं रख पाते हैं और जज़्बातों में बहकर बोल्ड स्टेप्स ले लेते हैं। अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस बोल्ड दुल्हन को ही देख लीजिए। इसने अपने ससुराल वालों के सामने दूल्हे को चूम लिया।

आमतौर पर यही देखा जाता है कि शादी में दुल्हन बड़ी शर्माती है। उसके घरवाले भी उसे पहले से सीखा पढ़ा देते हैं कि शादी में कोई भी ऐसी हरकत मत करना जिससे ससुरालवाले बुरा मान जाए। शादी में हर निगाहें दुल्हन पर ही टिकी होती है। वह कैसे बोल रही है, कितना हंस रही है, कैसे उठना बैठना कर रही है, उसकी हर छोटी बड़ी बातों पर उसे जज किया जाता है। इसलिए अधिकतर दुल्हन अपनी शादी में चुपचाप शरमाते हुए बैठी रहती हैं।

दुल्हन ने ससुरालवालों के सामने दूल्हे को चूमा

लेकिन आज हम आपको जिस दुल्हन से मिलाने जा रहे हैं उसे कोई लाज शर्म नहीं है। उसे इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि चार लोग उसे लेकर क्या बोलते हैं। वह बस अपनी लाइफ का हर पल अपने हिसाब से इन्जॉय करना चाहती है। दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दूल्हा और दुल्हन का प्यारा सा वीडियो बड़ा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मंडप में दूल्हा और दुल्हन एक दूसरे की आंखों में खोए हुए हैं। वहीं कुछ महिलाएं दुल्हन का जुड़ा ठीक करने में लगी है।

दूल्हा और दुल्हन जब एक दूसरे को प्यार से देखते हैं तो ऐसा लगता है मानो अब दूल्हा अपनी दुल्हन को किस ही कर देगा। लेकिन वह सभी मेहमानों के सामने ऐसा करने से कतराता है। ऐसे में दुल्हन आगे बढ़ती है और फटाक से दूल्हे को चूम लेती है। ऐसा करने के बाद वह हंसने लगती है। वहीं उसके आसपास मौजूद लोग भी दुल्हन की इस हरकत पर मुस्कुराने लगते हैं।

लोगों ने कहा- बेशरम औरत

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @witty Wedding नाम के अकाउंट ने साझा किया है। इस वीडियो को देख लोग मिक्स रिएक्शन दे रहे हैं। किसी को दूल्हा दुल्हन का यह वीडियो बड़ा ही प्यारा लगा। वहीं किसी को दुल्हन का सबसे सामने दूल्हे को चूमना पसंद नहीं आया। लोग उसे बेशर्म औरत कहने लगे। कुछ ने कहा कि आजकल के युवा अपनी भारतीय संस्कृति को भुलाते जा रहे हैं। वहीं कुछ ने दुल्हन को हिदायत दी कि उसे मंडप में सबके सामने दूल्हे को नहीं चूमना चाहिए था।

यहां देखें वीडियो


वैसे दुल्हन की इस हरकत पर आपकी क्या राय है? हमे अपने विचार कमेंट कर जरूर बताएं।

Related Articles

Back to top button