धार्मिक

राशिफल 27 अप्रैल: आज गणेश कृपा से 6 राशियों को मेहनत का मिलेगा शुभ फल, धन लाभ के हैं प्रबल योग

आज हम आपको बुधवार 27 अप्रैल का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 27 अप्रैल 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। कामकाज के सिलसिले में आपको अच्छे मौके मिल सकते हैं, जिनका फायदा उठाना चाहिए। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। रुपए पैसों की आवक अच्छी बनी रहेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। पति-पत्नी के बीच अगर कोई मतभेद चल रहा है, तो वह दूर होगा। घर के बड़े बुजुर्गों की तबीयत में सुधार आएगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। नई नौकरी का प्रयास करने वाले लोगों को अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपके ऊपर किस्मत मेहरबान रहने वाली है। प्रेम संबंधित मामलों के लिए दिन बेहतरीन रहेगा। आपको आज सच्चा प्यार हासिल हो सकता है। छोटे भाई बहनों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आप अपने अच्छे स्वभाव से दूसरों को प्रभावित कर सकते हैं। आपको अपनी कड़ी मेहनत का उचित फल मिलेगा। आप कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं, जो भविष्य में लाभदायक रहने वाला है। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को मन मुताबिक सफलता मिलने के योग हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपनी फिजूलखर्ची पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है। आमदनी के अनुसार घरेलू खर्च का बजट बनाकर चलें अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा। ससुराल पक्ष में किसी से अनबन होने की संभावना है। आप अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें। काफी लंबे समय से अटके हुए काम दोस्तों की मदद से पूरे हो सकते हैं। घर में अचानक मेहमानों का आगमन होगा, जिससे आप व्यस्त हो जाएंगे। अचानक करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा नजर आ रहा है। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा हानि हो सकती है। आपको अपने व्यवहार पर संयम बनाए रखना होगा। खानपान में सुधार करें अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न होने की संभावना हैं। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बन सकती है, जो भविष्य में लाभदायक सिद्ध होगा। अगर आप किसी महत्वपूर्ण मामले में फैसला ले रहे हैं, तो सोच-विचार जरूर करें। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। विवाह योग्य लोगों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियों पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन निराशाजनक नजर आ रहा है। माता-पिता की सेहत में गिरावट आ सकती है, जिसको लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों को किसी भी वाद-विवाद से बचना होगा। आपको अपने जरूरी कामों की योजनाओं पर फोकस करने की आवश्यकता है। नए-नए लोगों से दोस्ती होगी लेकिन आप अजनबी लोगों पर आंखें मूंदकर भरोसा ना करें अन्यथा धोखा मिल सकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से जो भी कार्य शुरू करेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता मिलेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन सामान्य रहेगा। आपको अपने साथी की भावनाओं को समझने की आवश्यकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी, जिसके चलते आप अपने कामकाज में लगातार सफलता हासिल करेंगे। आत्मविश्वास बढ़ा हुआ नजर आ रहा है। व्यापार में विस्तार हो सकता है। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म होगा। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलने की उम्मीद है, जिससे घर परिवार का माहौल खुशहाल बनेगा। ससुराल पक्ष से बेहतर तालमेल बने रहेंगे। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ होने के प्रबल योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। किसी पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज व्यापार से जुड़े हुए लोगों को धन लाभ मिलने की उम्मीद है। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिल सकते हैं, जिन्हें पहचान कर फायदा उठाना चाहिए। आप अपनी मेहनत से कठिन से कठिन कार्य आसानी से पूरे कर सकते हैं। किसी पुराने नुकसान की भरपाई होगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बिजनेस से जुड़ी यात्रा फायदेमंद साबित होगी। अनुभवी लोगों की सलाह से निवेश करते हैं, तो आपको इसका अच्छा फायदा मिलेगा। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का दिन बेहतरीन रहेगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक सफलता मिलने के योग हैं। संतान की तरफ से चिंता खत्म होगी। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें। ऑफिस के काम से यात्रा करनी पड़ सकती है। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म होंगे। स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव नजर आ रहा है इसलिए बाहर के खानपान से परहेज करना होगा। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज चारों तरफ का वातावरण खुशहाल बना रहेगा। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे घर में चहल-पहल बनी रहेगी। आप अपने करियर पर ध्यान दें। लाभकारी अवसर प्राप्त हो सकते हैं। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी नई योजना की तरफ आकर्षित हो सकते हैं परंतु कोई भी जोखिम हाथ में लेने से बचना चाहिए। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में भटक रहे थे, उन्हें अच्छे अवसर मिलने के प्रबल योग हैं। आपको अपनी मनपसंद नौकरी मिल सकती है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आप मानसिक रूप से काफी परेशान नजर आ रहे हैं। कुछ पुरानी बातें आपके मन को काफी बेचैन करेंगी। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। आप अपनी मेहनत से कठिन से कठिन कार्य आसानी से पूरे कर सकते हैं। बहुत ही जल्द आपको अपनी मेहनत का उचित फल मिलने वाला है। संपत्ति संबंधित मामलों को सावधानी से निपटाने की जरूरत है। परिवार वालों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपको अपनी नई जिम्मेदारियों पर ध्यान देना होगा। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। क़ानूनी मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। रुके हुए काम पूरे होंगे। ऑफिस में सहकर्मियों की पूरी मदद मिलेगी। अगर जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर कीजिए। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अनुभवी लोगों से संपर्क स्थापित हो सकता हैं, जो भविष्य में फायदेमंद साबित होगा। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की उम्मीद है। दोस्तों के साथ मनोरंजन यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज प्रभावशाली लोगों की मदद से आपके सभी बिगड़े हुए काम बनेंगे। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। अगर आप कहीं निवेश करना चाहते हैं, तो जल्दीबाजी ना करें अन्यथा नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों के ऊपर बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। पदोन्नति के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। विदेश में काम करने वाले लोगों को अपनी मेहनत का शुभ फल मिलेगा।

Related Articles

Back to top button