बॉलीवुड

बॉलीवुड का ‘विलन’ रह चुका है ये बच्चा, बीवी है हसीन एक्ट्रेस, पिता थे पूर्व CM, पहचाना क्या?

कहते हैं एक बेटे की अपनी मां और एक बेटी की अपने पिता से काफी बनती है। बेटा पैदा होते से ही अपनी मां का लाड़ला बन जाता है। फिर वह चाहे कितना भी बड़ा हो जाए लेकिन अपनी मां के लिए बच्चा ही रहता है। बचपन में हम भी अपनी मम्मी को एक पल के लिए भी नहीं छोड़ते थे। उनके साथ हमारी कई मीठी यादें होती हैं। कुछ हम कैमरे में कैद कर लेते हैं। फिर जब इन तस्वीरों को देखते हैं तो बीते जमाने में खो जाते हैं।

पूर्व CM का बेटा और बॉलीवुड हीरो है ये बच्चा

आज हम आपको एक ऐसे ही मां और बेटे से मिलाने जा रहे हैं। इस तस्वीर में आपको एक प्यारा सा बेटा अपनी स्वीट सी मां के साथ नजर आ रहा है। यह बेटा अब काफी बड़ा हो चुका है। बॉलीवुड में कई फिल्में कर चुका है। इसकी वाइफ भी बॉलीवुड की सबसे क्यूट एक्ट्रेस है। इस बच्चे के भी दो बच्चे हो चुके हैं। वहीं इसके पिता पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हैं। तो क्या आप ने इसे पहचाना?

अब तक आप समझ ही गए होंगे कि ये बच्चा और कोई नहीं बल्कि बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख है। रितेश महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रह चुके विलासराव देशमुख के बेटे हैं। हालांकि अब उनके पिता इस दुनिया में नहीं हैं। वहीं ऊपर तस्वीर में जो महिला दिख रही है वह उनकी मां वैशाली देशमुख हैं। रितेश अपनी मां के बेहद करीब हैं।

बचपन में बहुत नटखट थे रितेश

riteish deshmukh

रितेश देशमुख बचपन के दिनों में बड़े ही नटखट थे। वह बहुत शरारतें करते थे। वैसे आज भी वे बड़े ही मजाकिया हैं। उनका सेंस ऑफ ह्यूमर कमाल का है। इसलिए वह बॉलीवुड में कई हिट कॉमेडी फिल्में भी दे चुके हैं। इसके अलावा वह अपनी पत्नी जेनिलिया डिसूजा संग सोशल मीडिया पर कॉमेडी रील्स भी बनाते रहते हैं।

इस तस्वीर में आपको रितेश अपने बड़े भाई अमित देशमुख के साथ साइकिल चलाते दिख रहे हैं। उनके बड़े भाई अपने पिता की तरह राजनीति में एक्टिव रहते हैं। हालांकि रितेश का मन राजनीति में नहीं लगा। इसलिए उन्होंने एक्टिंग का रास्ता चुना। वह बॉलीवुड में हाउसफुल और एक विलेन जैसी कई हिट फिल्में दे चुके हैं।

फैंस को पसंद है रितेश-जेनिलिया की जोड़ी

रितेश और जेनिलिया की गिनती बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल में होती है। दोनों ने साल 2012 में शादी की थी। हालांकि दोनों में प्यार 2003 में आई फिल्म ‘मुझे तेरी कसम’ के दौरान ही हो गया था। फिर दोनों कई सालों तक एक दूसरे को डेट करते रहे। और आखिर इन्होंने शादी कर ली। शादी के बाद इनके दो प्यारे बेटे रियान और राहिल हुए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Riteish Deshmukh (@riteishd)


काम की बात करें तो रितेश और जेनिलिया हाल ही में एक साथ ‘मिस्टर मम्मी’ फिल्म में नजर आए थे। वहीं दोनों जल्द ही मराठी फिल्म ‘वेड’ में भी साथ दिखाई देंगे।

Related Articles

Back to top button