बॉलीवुड

कभी इन 5 अभिनेत्रियों की खूबसूरती पर लाखों लोग थे फिदा, अब बुढ़ापे में दिखती हैं ऐसी

बॉलीवुड इंडस्ट्री में खूबसूरत अभिनेत्रियों की कमी नहीं है। वर्तमान समय में ऐसी बहुत सी अभिनेत्रियां हैं जिनकी खूबसूरती पर हर कोई फिदा है। अगर हम गुजरे जमाने की अभिनेत्रियों की बात करें तो 80 के दशक की ऐसी कई अभिनेत्रियां रह चुकी हैं जिन्होंने अपनी बेहतरीन अदाकारी और खूबसूरती से दर्शकों के दिलों पर सालों तक राज किया है। इन अभिनेत्रियों ने अपनी बेहतरीन एक्टिंग के बलबूते अच्छा खासा नाम कमाया है लेकिन गुजरते वक्त के साथ यह अभिनेत्रियां गुमनामी के अंधेरे में खो चुकी हैं और वर्तमान समय में यह गुमनामी का जीवन व्यतीत कर रही हैं। आखिर 80 के दशक की यह मशहूर अभिनेत्रियां कहां है और किस हाल में है? इसके बारे में शायद ही कोई जानता होगा।

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 80 के दशक की कुछ ऐसी मशहूर अभिनेत्रियों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जिन्होंने कभी अपनी खूबसूरती से लाखों लोगों को दीवाना बना लिया था लेकिन सालों बाद अब यह कुछ ऐसी नजर आती हैं।

मंदाकिनी

आप सभी लोगों को राज कपूर की फिल्म “राम तेरी गंगा मैली” तो याद ही होगी। जी हां, अभिनेत्री मंदाकिनी इसी फिल्म से बेहद मशहूर हो गई थीं। उस समय में यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। इस फिल्म में मंदाकिनी ने काफी बोल्ड सीन दिए थे, जो उस दौर के हिसाब से बहुत ज्यादा थे। बॉलीवुड इंडस्ट्री में मंदाकिनी का कैरियर बेहद छोटा रहा है। काफी सालों पहले ही यह फिल्म इंडस्ट्री से गायब हो चुकी हैं। मंदाकिनी का जीवन विवादों से भी भरा था। आपको बता दें कि मंदाकिनी का नाम अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ भी जुड़ चुका है। फिल्मों से दूरी बनाने के बाद 1995 में एक बुद्धिस्ट संत काग्यूर रिनपोचे के साथ उन्होंने विवाह कर लिया। फिलहाल में यह मुंबई में एक तिब्बती हर्बल सेंटर चलाती हैं और यहां लोगो को तिब्बती योगा भी सिखाती हैं। मंदाकिनी का लुक अब बहुत बदल गया है।

जया प्रदा

जया प्रदा हिंदी सिनेमा की सफल अभिनेत्रियों में से एक मानी जाती हैं। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है और अपनी बेहतरीन अदाकारी और खूबसूरती से लाखों लोगों के दिलों पर राज किया करती थीं। पर्दे पर जयाप्रदा को देखकर लोगों के दिलों की धड़कनें तेज हो जाया करती थीं। गुजरे जमाने की अभिनेत्री जयाप्रदा की खूबसूरती पर लाखों लोग फिदा थे। यह अपने करियर की बुलंदियों पर थीं परंतु इसके बावजूद भी यह फिल्म इंडस्ट्री से दूर चली गईं। जया प्रदा अब राजनीति में हैं।

पद्मिनी कोल्हापुरी

अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरी ने 80 के दशक में अच्छा खासा नाम कमाया था। इन्होंने ज्यादातर फिल्मों में मुख्य अभिनेत्री के रूप में काम किया। पद्मिनी कोल्हापुरी ने बचपन, फटा पोस्टर निकला हीरो जैसी लोकप्रिय फिल्मों में काम किया है। धीरे-धीरे यह गुमनाम हो गई थीं लेकिन अब यह फिल्मों में वापसी कर चुकी हैं।

फरहा नाज़

80 के दशक की मशहूर और खूबसूरत अभिनेत्रियों में फरहा नाज़ का भी नाम आता है। शायद ही कम लोग होंगे जो अभिनेत्री फरहा नाज़ को जानते होंगे। आपको बता दें कि फरहा नाज़ अभिनेत्री तब्बू की बड़ी बहन हैं। इन्होंने कई बड़े-बड़े सितारों के साथ फिल्मों में काम किया है लेकिन अब यह फिल्मों से दूर हो चुकी हैं। इनको कुछ टीवी सीरियल में देखा गया था परंतु अब यह पूरी तरह से गायब हो चुकी हैं।

मीनाक्षी शेषाद्री

अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्री ने कभी अपनी बेहतरीन अदाकारी और खूबसूरती से लोगों को बेहद प्रभावित किया था लेकिन अब मीनाक्षी शेषाद्री फिल्म इंडस्ट्री से दूर चली गई हैं। आपको बता वर्ष 1995 में उन्होंने इन्वेस्टमेंट बैंकर हरीश से न्यूयोर्क में विवाह कर लिया था जिसके बाद यह फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह गईं। शादी के बाद अपने पति के साथ ही वह शिफ्ट हो गई थीं। मीनाक्षी शेषाद्री फिलहाल में टेक्सास के “प्लानो” शहर में रहती हैं और वहां पर अपना एक डांस स्कूल चला रही हैं।

Related Articles

Back to top button