धार्मिक

सूर्य आएंगे चित्रा नक्षत्र में, जानिए किन राशियों का अशुभ रहेगा समय, किनके आएंगे अच्छे दिन

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्र समय के अनुसार अपनी स्थिति बदलते रहते हैं, जिसकी वजह से राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है। जैसी ग्रहों-नक्षत्रों की स्थिति राशि में होती है उसी के अनुसार उस राशि के मनुष्य को फल की प्राप्ति होती है। आपको बता दें कि 10 अक्टूबर को सूर्य चित्रा नक्षत्र में आने वाले हैं और यह 24 अक्टूबर तक किसी नक्षत्र में रहेंगे। सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन की वजह से सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव पड़ेगा। आखिर इसका किन राशियों को शुभ फल मिलेगा और किन राशियों को विपरीत परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है? आज हम आपको इसकी जानकारी देने जा रहे हैं।

आइए जानते हैं किन राशियों के लिए रहेगा अच्छा समय

मेष राशि वाले लोगों के लिए सूर्य का चित्रा नक्षत्र में आना शुभ रहने वाला है। आप अपने कामकाज पर पूरा ध्यान केंद्रित करेंगे। रिश्तेदारों से मिलना-जुलना हो सकता है। घर-परिवार में कोई बड़ी खुशखबरी मिलने की संभावना बन रही है। अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। व्यापार में विस्तार होगा। आपके द्वारा बनाई गई योजनाएं सफल रहेंगी। जीवनसाथी के साथ आप आनंदपूर्वक समय व्यतीत करेंगे।

वृषभ राशि वाले लोगों के ऊपर इसका अच्छा प्रभाव रहने वाला है। आपके जीवन में चल रही परेशानियां दूर होंगी। आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं। जरूरी कामकाज समय पर पूरे होंगे। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलने की संभावना बन रही है। पुराने मित्रों से मिलना-जुलना हो सकता है। निजी समस्याओं का समाधान होगा। प्रेम जीवन में मिठास बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना बन रही है।

कर्क राशि वाले लोगों का समय अनुकूल रहेगा। ऑफिस में आपके कामकाज की तारीफ होगी। आप काम की जिम्मेदारियों को ठीक प्रकार से पूरा करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आप मित्रों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। आप अपनी काबिलियत के दम पर सभी कार्य सरलता पूर्वक करेंगे। आर्थिक तरक्की हासिल होगी।

वृश्चिक राशि वाले लोगों का मन धर्म-कर्म के कामों में अधिक लगेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके ऊपर बना रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ आप कहीं घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं। दांपत्य जीवन में उत्पन्न हो रही परेशानियां दूर होंगी। घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। नौकरी पेशा वाले लोगों को सफलता का कोई सुनहरा मौका मिलने के योग बन रहे हैं। विद्यार्थियों का समय बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपका पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा।

धनु राशि वाले लोगों को कई क्षेत्रों से लाभ मिल सकता है। सरकारी काम करने वाले लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल होगी। बेरोजगार लोगों को अच्छा रोजगार मिलेगा। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। सामाजिक कार्यो में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से यह परिवर्तन अच्छा रहने वाला है। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों का सहकर्मियों के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा।

मकर राशि वाले लोगों का समय बेहतर रहेगा। विद्यार्थी वर्ग के लोग समय का सदुपयोग करेंगे। कई विषयों में शिक्षकों का सहयोग मिल सकता है। अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव मिलेगा। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियां दूर होंगी। आप अपने परिवार के लोगों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं। बच्चों की तरफ से सभी चिंता दूर होगी। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जरूरतमंद लोगों की सहायता करने का मौका मिल सकता है।

आइए जानते हैं किन राशियों का समय रहेगा मिला-जुला

सिंह राशि वाले लोगों को मध्यम फल की प्राप्ति होगी। आप जिस काम को पूरा करना चाह रहे हैं वह काम पूरा हो सकता है। आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। इस राशि के लोगो को कोई भी महत्वपूर्ण कार्य करने से पहले इस बात का ध्यान रखना होगा कि आप किसी भी प्रकार की जल्दीबाजी ना करें अन्यथा नुकसान हो सकता है। बिजनेस के सिलसिले में आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। बच्चों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। पुराने दोस्तों से मिलकर पुरानी यादें ताजा होंगी। आप किसी बड़ी योजना में अधिक मेहनत करेंगे, जिसका आगे चलकर अच्छा फायदा प्राप्त होगा।

कन्या राशि वाले लोगों का समय ठीक-ठाक रहेगा। महत्वपूर्ण कामों में प्रतिष्ठित लोगों की सहायता मिल सकती है। यदि आप कोई नया निवेश करना चाहते हैं तो अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लीजिए। घर-परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा। जमीन-जायदाद से जुड़े हुए मामले सुलझ सकते हैं। कोर्ट कचहरी के कामों में सफलता हासिल होगी। स्वास्थ्य के लिहाज से यह परिवर्तन अच्छा रहेगा। मार्केटिंग से जुड़े हुए लोगों को मिलाजुला फल मिलेगा।

मीन राशि वाले लोगों के लिए यह परिवर्तन सामान्य रहने वाला है। विद्यार्थी वर्ग के लोगों की पढ़ाई में उत्पन्न हो रही बाधाएं दूर होंगी। आप मानसिक रूप से हल्का महसूस करेंगे। कामकाज की योजनाओं में ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। आपके द्वारा की गई मेहनत रंग लाएगी। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों का अचानक ट्रांसफर हो सकता है। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। माता से प्यार और सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम जीवन ठीक व्यतीत होने वाला है।

आइए जानते हैं किन राशियों का समय रहेगा अशुभ

मिथुन राशि वाले लोगों को इस परिवर्तन की वजह से थोड़ा संभल कर रहना होगा। तरक्की के मार्ग में रुकावटें उत्पन्न हो सकती हैं, जिससे आपका मन काफी चिंतित रहेगा। परिवार के किसी सदस्य से कहासुनी होने की संभावना बन रही है। आप किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर ना जाएँ। बच्चों की नकारात्मक गतिविधियों को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। कामकाज के सिलसिले में किसी के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना ठीक नहीं है अन्यथा आपको विश्वासघात मिल सकता है।

तुला राशि वाले लोगों के दांपत्य जीवन में किसी बात को लेकर खटास उत्पन्न हो सकती है। आपको बुरी संगति से दूर रहने की आवश्यकता है अन्यथा मान-सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। समाज में नए लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा। धर्म-कर्म के कामों में रुचि बढ़ेगी। माता की सेहत को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों की जिंदगी में उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं। आपको कठिन परिस्थितियों में समझदारी से काम लेना होगा।

कुंभ राशि वाले लोगों को बहुत से उतार-चढ़ाव से गुजरना पड़ सकता है। नौकरी कर रहे लोगों का अचानक ट्रांसफर हो सकता है, जिसके कारण कामकाज प्रभावित होगा। आप कोई भी निवेश करने से बचें। घर-परिवार के सभी लोगों के साथ अच्छा तालमेल बनाकर चलिए। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को अपने प्रिय को समझने की आवश्यकता है। आप लोगों के बीच किसी बात को लेकर गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। आप अपने मित्रों से निजी जीवन की समस्याओं को शेयर करेंगे, जिससे आपके मन का बोझ थोड़ा हल्का होगा। आप अपनी भावनाओं पर काबू रखें।

Related Articles

Back to top button