बॉलीवुड

17 की उम्र में ऑनस्क्रीन भाई के साथ लिवइन में रही थीं कांची सिंह, दर्दनाक था Love Story का अंत

टीवी का सबसे पॉपुलर सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता’ काफी लंबे समय से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इस सीरियल में नजर आने वाले हर एक किरदार को भी टीवी दुनिया में एक अलग पहचान मिली। फिर चाहे वह मशहूर अभिनेत्री हिना खान हो या फिर शिवांगी जोशी हो।

शो में नजर आया हर एक सितारा आज घर-घर अपनी खास पहचान रखता है। इसी शो में टीवी की पॉपुलर अदाकारा कांची सिंह भी नजर आई थी। कांची सिंह ने इस सीरियल में गायू का किरदार निभाया था और उनका पूरा नाम ‘गायत्री’ था।

kanchi singh

अपनी सिंपल सी अदाएं और लाजवाब एक्टिंग के जरिए दर्शकों का दिल जीतने वाली कांची सिंह के करियर में ‘ये रिश्ता क्या कहलाता’ ने एक अहम भूमिका निभाई और इस सीरियल के जरिए उन्हें एक बड़ी सफलता हासिल हुई। कांची उस वक्त काफी सुर्खियों में रही तब उनका नाम अपने ऑनस्क्रीन भाई रोहन मेहरा के साथ जुड़ा।

kanchi singh

बता दें, अभिनेता रोहन मेहरा ने इस सीरियल में कांची सिंह के ऑनस्क्रीन भाई नक्ष का रोल निभाया था। सीरियल में तो दोनों भाई बहन की जोड़ी बेहद खूबसूरत थी लेकिन असल जिंदगी में भी यह जोड़ी फैंस की चहेती बन गई। वहीं कांची सिंह और रोहन मेहरा भी काम करने के दौरान एक दूसरे के साथ प्यार में पड़ गए थे।

कांची और रोहन मेहरा की पहली मुलाकात इसी सेट पर हुई थी। जहां यह पर्दे पर भाई-बहन के रूप में नजर आए तो वहीं असल जिंदगी में दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे।

kanchi singh

रोहन मेहरा और कांची सिंह ने करीब 5 साल तक एक दूसरे को डेट किया और लिव-इन में भी रहे। लेकिन फिर इनके रिश्ते का दर्दनाक अंत हुआ। बता दें, महज 17 साल की उम्र में ही कांची सिंह लिव-इन में रहने लगी थी।

इसी बीच दोनों अक्सर अपनी प्यारभरी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते थे। टीवी दुनिया की पार्टी, फंक्शन में दोनों हाथों में हाथ लिए दिखाई देते थे। लेकिन फिर दोनों आपसी सहमति से अलग-अलग हो गए।

kanchi singh

जब दोनों ने फैंस को अपने ब्रेकअप की खबर साझा की तो फैंस का भी दिल टूट गया और हर कोई इस रिश्ते से चौक गया था। कहा जाता है कि छोटी से अनबन के बाद इनके बीच लड़ाई इतनी बढ़ गई थी कि दोनों ने एक दूसरे से बात करना बंद कर दिया था।

वहीं कांची सिंह ने सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता से दूरी बना ली थी। हालांकि, दोनों के अलग होने की असल सच्चाई किसी को नहीं पता।

kanchi singh

डेटिंग की खबरों के बीच इनकी शादी की भी खबरे सामने आई थी। लेकिन इनका रिश्ता शादी के मुकाम तक नहीं पहुंच पाया। रोहन मेहरा से अलग होने के बाद कांची सिंह ने कहा था कि, “मेरे मन में किसी के लिए कोई श‍िकायत नहीं है। मेरी जिंदगी में शांती है और मैं इस बारे में बात नहीं करना चाहती हूं।”

kanchi singh

बता दें, कांची सिंह ने साल 2003 में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट टीवी सीरियल ‘कुटुंब’ में काम किया। इसके बाद वह साल 2011 में टीवी सीरियल ‘ससुराल सिमर का’ में दिखाई दी। इसके बाद कांची सिंह ने टीवी का सबसे पॉपुलर शो ‘और प्यार हो गया’ में मुख्य किरदार निभाया।

इस शो में कांची सिंह ‘अवनी’ के किरदार में नजर आई थी और उनके साथ मशहूर अभिनेता मिश्कात वर्मा मुख्य किरदार में थे। दोनों की जोड़ी खूब पसंद की गई। इसके बाद कांची ‘ये रिश्ता क्या कहलाता’, ‘प्यार तूने क्या किया’ और ‘भक्तों की भक्ति में शक्ति’ जैसे टीवी शो में नजर आई।

Related Articles

Back to top button