विशेष

अंबानी ने खरीदा जेम्स बांड का ठिकाना, जानिये 300 एकड़ में बने 49 बेडरूम वाले इस महल की कीमत

दुनिया के अमीर इंसानों में शुमार और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के मालिक व्यक्ति मुकेश अंबानी अक्सर ही किसी न किसी कारणों से चर्चाओं में रहते हैं। इन दिनों अंबानी अपने नए घर को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, हाल ही में अंबानी ने अपना दूसरा घर खरीदा है।

जेम्स बांड का था ठिकाना

जी हां… सही सुना आपने, लेकिन ये घर भारत में नहीं बल्कि विदेश में है। 300 एकड़ में बना यह आलीशान घर लंदन में है, जो एक समय पर जेम्स बांड का भी ठिकाना रह चुका है। लंदन के बकिंघमशायर में स्थित अंबानी का यह नया घर स्टोक पार्क कई मायनों में एंटीलिया से अलग है। मुकेश अंबानी ने इसी साल की शुरुआत में 592 करोड़ रुपए में खरीदा था।

लंदन में नहीं बसेगा अंबानी परिवार

वैसे मीडिया में खबरें तो इसी तरह की चल रही थीं, लेकिन रिलायंस की तरफ से इसे लेकर एक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा गया है कि यह आधारहीन बात है। रिलायंस के अनुसार, अंबानी परिवार लंदन के स्टोक पार्क में जाकर बसने की कोई तैयारी नहीं कर रहा है। यह भी साफ किया गया कि अंबानी परिवार किसी और देश में भी जाने की कोई प्लानिंग नहीं कर रहा है।

मुंबई से पंडित ले जाए जाएंगे

अंबानी की स्टोक पार्क की प्रॉपर्टी में 49 बेडरूम हैं। इस घर में एक भव्य मंदिर होगा, जिसके लिए दो पुजारी मुंबई से ले जाए जाएंगे। यह मंदिर ठीक वैसा ही होगा जैसा उनके मुंबई के आवास में बना हुआ है। मंदिर में राजस्थान के मार्बल से बनी भगवान गणेश, राधा-कृष्ण और हनुमान जी की मूर्तियों को स्थापित किया जाएगा।

घर में होगा प्राइवेट अस्पताल

जानकारी के मुताबिक, घर में एक प्राइवेट अस्पताल भी बनाया जाएगा, जिसके लिए लंदन से ही डॉक्टर हायर किये जाएंगे।

900 साल पहले बना था

बताया जा रहा हैं कि परिवार ने इस साल की दिवाली नए घर में मनाई हैं। जिसे वे आमतौर पर अपने मुंबई हाई-टॉवर ‘एंटीलिया’ में मनाते थे। इस घर की खास बात यह है कि ये ब्रिटेन का पहला कंट्री क्लब स्टोक पार्क था, जिसे 900 साल पहले बनाया गया था। ब्रिटेन का ये पार्क काफी प्रतिष्ठित माना जाता है और मुकेश अंबानी ने इसे किंग फैमिली से खरीदा है।

Related Articles

Back to top button