बॉलीवुड

कभी दुल्हन नहीं बन पाई बॉलीवुड की ये 7 एक्ट्रेसेस, प्यार के नाम पर मिला सिर्फ धोखा

प्यार में जितना सुख है, दिल टूटने पर इसमें उससे कही ज्यादा दुख भी है। खासकर जब आपको कोई ऐसा शख्स धोखा दे जाए जिसे आप ने दिल जान से चाहा था तो प्यार पर से भरोसा उठ जाता है। फिर दोबारा किसी से प्यार करने या शादी करने की इच्छा नहीं होती है। बॉलीवुड की इन 7 अभिनेत्रियों संग भी ऐसा ही हुआ। इन्होंने प्यार में धोखा मिलने के बाद शादी से तौबा कर ली। ये आज तक घर में कुंवारी बैठी हैं।

तब्बू (Tabu)

तब्बू की गिनती 90 के दशक की टॉप की अभिनेत्रियों में होती है। उन्हें एवरग्रीन ब्यूटी भी कहा जाता है। वे आज तक फिल्मों में आ रही हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। लेकिन प्यार के मामले में उनकी लाइफ फ्लॉप ही रही। फिल्म मेकर साजिद नाडियाडवाला से लेकर साउथ सुपरस्टार नागार्जुन तक उनका नाम कई सितारों से जुड़ा, लेकिन शादी तक बात किसी के साथ नहीं पहुंची। साजिद नाडियाडवाला के साथ तो उनकी सगाई की खबरें भी आई थी। हालांकि उन्हें शादी के नाम पर सिर्फ धोखा ही मिला। ऐसे में वे आज तक 50 की उम्र में भी कुंवारी ही हैं।

दिव्या दत्ता (Divya Dutta)

Divya Dutta

43 वर्षीय दिव्य दत्ता ने भी अभी तक शादी नहीं की है। पंजाबी और बॉलीवुड फिल्मों में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाली दिव्या के लव अफेयर्स भी कई रहे हैं, लेकिन शादी का सुख उन्हें भी आज तक नसीब नहीं हुआ है। उनका अभिनय और लुक दोनों दमदार है, बस कमी है तो एक अच्छे जीवनसाथी की।

नगमा (Nagma)

Nagma

हिंदी और साउथ दोनों फिल्में कर फेमस हुई नगमा की किस्मत भी प्यार के मामले में रूखी रही। उन्हें पति का सुख नहीं मिल पाया। उनका नाम टीम इंडिया के पूर्व कैप्टन सौरभ गांगुली सहित कई बॉलीवुड स्टार्स से जुड़ा। प्यार के इतने चर्चे चले, लेकिन किसी के साथ शादी की खबरें नहीं आ पाई। वे 46 की उम्र में भी कुंवारी हैं।

परवीन बॉबी (Parveen Babi)

Parveen Babi

70 के दशक की जानी मानी अभिनेत्री परवीन बॉबी ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी। वे दिखने में भी बला की खूबसूरत थी। उनका लव अफेयर्स भी कई लोगों के साथ चला। इसमें बॉलीवुड के कुँवारे और शादीशुदा दोनों मर्द शामिल थे। अमिताभ बच्चन से लेकर महेश भट्ट और कबीर बेदी तक कई लोगों के साथ उनका नाम जुड़ा। लेकिन दुख की बात ये है कि अपने दांपत्य जीवन का सुख वे कभी नहीं ले पाई। 50 साल की उम्र में ही वे कुंवारी रहकर दुनिआ को अलविदा कह गई।

अनु अग्रवाल (Anu Agarwal)

Anu Agarwal

राहुल रॉय के साथ ‘आशिकी‘ से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली अनु अग्रवाल की पहली फिल्म ही सुपरहिट हो गई थी। रातोंरात वे सुपरस्टार बन गई थी। लेकिन फिर एक जानलेवा एक्सिंडेट के चलते उनका चेहरा बिगड़ गया। इस कारण वे बॉलीवुड में जगह नहीं बना पाई। वहीं कई लव अफेयर्स होने के बावजूद उन्हें शादी का मौका भी नहीं मिला। वे 51 की उम्र में आज भी कुंवारी हैं।

सुरैया (Surraiya)

Suraiya

सुरैया 40 और 50 के दशक की हिट अभिनेत्री थी। उनका नाम देव आंनद से जुड़ा था। वह उनसे शादी भी रचाना चाहती थी, लेकिन उनके परिवार ने इसकी इजाजत नहीं दी। नतीजा ये हुआ कि उनके परिवार से रिश्ते बिगड़ गए। मां के मरने पर भी उन्होंने उन्हें माफ नहीं किया। अपने पारिवारिक मतभेद के चलते वे 74 वर्ष तक कुंवारी रही थी।

Related Articles

Back to top button