धार्मिक

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण के दौरान इन बातों का रखें ख़ास ख्याल

साल 2020 में चंद्र ग्रहण लगने के बाद अब सूर्य ग्रहण लग रहा है। सदी का सबसे बड़ा ग्रहण 21 जून को लग रहा है। खास बात ये है कि इस ग्रहण में चंद्रमा सूर्य का करीब 98.8% भाग ढकेगा। यानि ये वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा। पूरे भारत में ग्रहण का समय 21 जून की सुबह 10:20 बजे से शुरू होगा और दोपहर 1:48 बजे तक रहेगा। इसके साथ ही सूतक काल 20 जून की रात 09:15 बजे से शुरू हो चुका है और ग्रहण समाप्त होने तक सूतक काल रहेगा।

ज्योतिषियों के मुताबिक 21 जून की दोपहर 12:01 बजे ग्रहण अपने चरम प्रभाव पर होगा। सूतक काल लगते ही मंदिरों के कपाट बंद किए जा चुके हैं। भुज भारत का पहला शहर होगा जहां ग्रहण की शुरुआत सुबह 9:58 बजे होगी। मान्यता के अनुसार सूतक काल के वक्त तक सभी मंदिर बंद रहेंगे और सूतक काल के समाप्त होने पर मंदिरों के कपाट खोले जाएंगे और मूर्तियों पर गंगाजल छिड़का जाएगा। जिसके बाद ही पूजा-याचना शुरू की जाएगी।

सूर्य ग्रहण के दौरान कुछ सावधानियां रखनी होती है। नीचे हम आपको ऐसी ही ज़रूरी बातों के बारे में बताएंगे जिनका आपको सूर्य ग्रहण के दौरान पालन करना चाहिए।

इन बातों का रखें ख्याल-

हालांकि चंद्रमा सूर्य के काफी हिस्से का ढक लेता है लेकिन फिर भी ऐसा माना जाता है कि सूर्य ग्रहण को कभी भी खुली आंखों से नहीं देखना चाहिए। क्योंकि इससे आपकी आंखों पर बुरा असर पड़ता है। इससे आंखें जाने का भी डर रहता है। आप एल्युमिनेटेड मायलर, ब्लैक पॉलिमर, शेड नंबर 14 के वेल्डिंग ग्लास या टेलिस्कोप द्वारा व्हाइट बोर्ड पर ग्रहण की इमेज प्रोजक्ट कर सकते हैं।

गर्भवती महिलाएं रखें खास ख्याल-

मान्यतानुसार ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को खास ख्याल रखना चाहिए। उन्हें घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। डरें नहीं, बस ध्यान रखें। माना जाता है कि इस दौरान पूजा नहीं की जाती लेकिन मंत्रों का जाप किया जा सकता है। इसीलिए गर्भवती महिलाएं ध्यान लगाते हुए मंत्रों का जाप कर सकती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण की समाप्ति तक आसपास नेगेटिव एनर्जी बढ़ जाती है। जो बच्चे पर भारी पड़ सकती है। इसीलिए सकारात्मकता बनाने के लिए गर्भवती महिलाएं अपने पास नारियल रखें।

सूर्य ग्रहण के दौरान ध्यान रखें ये बातें-

  1. बच्चों से लेकर बड़ों तक कोई भी इस ग्रहण को नंगी आंख से न देखें। नासा के अनुसार, सूर्य ग्रहण को देखने के लिए सोलर फिल्टर ग्लास वाले चश्में का इस्तेमाल करें।
  2. एक्सपर्ट्स का मानना है कि लेंस या जुगाड़ वाले चश्मे से भी सूर्य ग्रहण नहीं देखना चाहिए।
  3. ग्रहण के वक्त आकाश की ओर देखने से पहले सोलर फिल्टर चश्मा लगाएं और नजर नीचे करने के बाद या ग्रहण समाप्त होने के बाद ही इसे हटाएं।
  4. ऐसा भी माना जाता है कि इस दौरान कोई भी वाहन नहीं चलाना चाहिए।
  5. लेकिन अगर आप कहीं जा रहे हैं और रास्ते में ग्रहण का वक्त पड़ता है तो अन्य वाहनों से दूरी बनाकर रखें और ड्राइविंग में भी ख़ास ख्याल रखें।
  6. कुछ जगहों पर सूर्य ग्रहण के दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं करने की सलाह दी जाती है। यहां तक कि कुछ लोग इस दौरान भोजन नहीं करते।

सूर्य ग्रहण का समय –

जानकारी हो कि 21 जून को सुबह ही 9 बजकर 15 मिनट पर सूर्य ग्रहण शुरू हो जाएगा। जिसके बाद 12 बजकर 10 मिनट पर ग्रहण अपने चरम पर होगा और इस दौरान हल्का अंधेरा हो जाएगा। 3 बजकर 4 मिनट पर सूर्य ग्रहण समाप्त होगा। माना जा रहा है कि ये सदी का सबसे लंबा ग्रहण है जो करीब 6 घंटे तक रहेगा।

अगर दिल्ली की बात करें तो यहां ग्रहण की शुरुआत 10 बजकर 20 मिनट पर होगी। यहां ग्रहण दोपहर 12 बजकर 02 मिनट पर पूर्ण दिखेगा। ग्रहण की समाप्ति 1 बजकर 49 मिनट पर होगी। कुछ अंतराल के बाद देश के अन्य जगहों पर ग्रहण की समाप्ति होगी।

Related Articles

Back to top button