बॉलीवुड

बेहद रंगीन मिजाज के माने जाते हैं कबीर बेदी, 70 की उम्र में 30 की एक्ट्रेस के साथ की चौथी शादी

4 शादियां रचाने वाले कबीर बेदी की ऐसी रही जिंदगी, बेटी को पसंद नहीं था पिता का ये रूप

हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता कबीर बेदी अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। आज ही के दिन यानी कि 16 जनवरी 1946 में लाहौर के एक पंजाबी सिख परिवार में कबीर बेदी का जन्म हुआ। कबीर बेदी की मां फ्रीडा बेदी ब्रिटिश महिला थी। बता दें, कबीर बेदी इंडस्ट्री में अपनी खास एक्टिंग के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने कई फिल्मों में विलेन की भूमिका भी निभाई है। अपनी दमदार आवाज के साथ-साथ कबीर बेदी अपने बेहतरीन पर्सनैलिटी के लिए भी मशहूर रहे हैं और उन्होंने हर किरदार के जरिए दर्शकों का दिल जीता है।

kabir bedi

कबीर बेदी ने अपने करियर में ‘आतंक ही आतंक’, ‘क्रांति’, ‘मै हूं ना’, ‘काइट्स’, ‘शैब बीवी’, ‘हलचल’, ‘सीमा’, ‘सजा’, ‘इश्क इश्क इश्क’, ‘कच्चे धागे’, ‘अशांति’, ‘खून भरी मांग’, ‘मेरा शिकार’, ‘आखरी कसम’, ‘कुर्बान’, ‘यलगार’, ‘मोहन-जोदारो’ जैसी कई फिल्मों में काम किया। इसके अलावा उन्होंने हॉलीवुड की भी कई फिल्मों में काम किया। बता दें, कबीर बेदी ने अपने जीवन में 4 शादियां की है और उनकी चारों ही शादियां काफी सुर्खियों में रही। आइए जानते हैं कबीर बेदी की इन 4 शादियों के बारे में..

पहली शादी

kabir bedi

बता दें, कबीर बेदी ने सबसे पहली शादी मॉडल और डांसर प्रीतोमा गुप्ता के साथ रचाई थी। प्रीतोमा और कबीर बेदी के 2 बच्चे हुए जिनका नाम पूजा बेदी और बेटा सिद्धार्थ बेदी है। कहा जाता है कि प्रोतिमा से शादी से पहले ही कबीर बेदी की अंबा सान्याल नाम की एक लड़की के साथ सगाई हो चुकी थी। लेकिन इसी बीच वह प्रीतोमा के साथ लिव इन में रहने लगे। ‌इस दौरान प्रोतिमा प्रेग्नेंट हो गई थी जिसके चलते कबीर बेदी ने अंबा से सगाई तोड़ ली और फिर प्रोतिमा को अपनी दुल्हन बनाया। लेकिन इसी बीच कबीर बेदी मशहूर अभिनेत्री परवीन बॉबी को भी चाहने लगे थे।

kabir bedi

जब प्रोतिमा को इस बात की भनक लगी तो वह बुरी तरह टूट गई थी और उन्होंने कबीर बेदी को तलाक दे दिया। इसी बीच साल 1997 में प्रोतिमा के बेटे सिद्धार्थ ने खुदकुशी कर ली। ऐसे में एक बार फिर प्रोतिमा को गहरा सदमा लगा और साल 1998 में एक हादसे में उनकी जान चली गई। कहा जाता है कि प्रतिमा के चले जाने के बाद कबीर बेदी परवीन से बहुत प्यार करने लगे थे। दोनों ने कई फिल्मों में काम किया। वहीं हॉलीवुड में भी दोनों ने एक साथ सफलता हासिल की, लेकिन फिर इनके बीच धीरे-धीरे अनबन होने लगी और रिश्ता बीच में ही टूट गया।

दूसरी शादी

kabir bedi
परवीन बॉबी से अलग होने के बाद कबीर बेदी ब्रिटिश फैशन डिजाइनर सुजैन हम्फ्रेश को डेट करने लगे। इसी बीच उन्होंने शादी भी रचा ली लेकिन कबीर बेदी और सुजैन की ये शादी ज्यादा दिन तक नहीं टिकी और दोनों का तलाक हो। बता दें, सुजैन हम्फ्रेश और कबीर बेदी का एक बेटा है जो इंटरनेशनल मॉडल है।

तीसरी शादी

kabir bedi
सुजैन हम्फ्रेश से अलग होने के बाद साल 1990 में कबीर बेदी टीवी और रेडियो प्रेजेंटेड निक्की से प्यार कर बैठे। इस दौरान इन्होंने शादी रचाई लेकिन 15 साल साथ रहने के बाद भी इनका रिश्ता टूट गया। बता दें, निक्की कबीर बेदी से करीब 20 साल छोटी थी।

चौथी शादी

kabir bedi
बता दें, जब कबीर बेदी 70 साल के हो गए तब उन्होंने खुद से 30 साल छोटी गर्लफ्रेंड परवीन दोसांज के साथ शादी रचाई। परवीन फिल्म प्रोड्यूसर और मॉडल है। जब उन्होंने कबीर बेदी संग शादी रचाई तो वह काफी सुर्खियों में रही थी। शादी करने से पहले कबीर और परवीन करीब 10 साल तक लिव-इन में रहे थे।

लेकिन पिता की इस शादी से बेटी पूजा बेदी बिलकुल खुश नहीं थी। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट किया था जिसमें लिखा- ‘परियों की हर कहानी में एक चुड़ैल या बुरी सौतेली मां होती है, मेरी अब आ गई है।’ हालाँकि थोड़ी देर बाद पूजा ने ये ट्वीट हटा दिया था।

Related Articles

Back to top button