अजब ग़जब

गाय ने निगली 20 ग्राम सोने की चेन, रोज गोबर का इंतजार करता रहा परिवार, लेकिन जब निकला तो वज़न..

हिंदू धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया गया है। गाय का उल्लेख हमारे वेदों में भी पाया जाता है। गाय को देव तुल्य स्थान प्राप्त है। ऐसा कहा जाता है कि गांव में सभी देवी-देवताओं का वास होता है। बहुत से लोग ऐसे हैं जो गाय पालते हैं। गाय को पालने का चलन बहुत पुराना है। ऐसी मान्यताएं प्रचलित हैं कि अगर घर में गाय का वास होता है तो उस घर के सारे वास्तु दोष अपने आप खत्म हो जाते हैं। इतना ही नहीं बल्कि उस घर में आने वाले संकट भी गाय अपने ऊपर ले लेती है।

गाय पालने वाले लोग अपने पशु से बहुत प्यार करते हैं और उसके साथ घर के सदस्य की तरह ही बर्ताव किया जाता है। इसी बीच एक कर्नाटक से काफी अजीबो-गरीब मामला निकल कर सामने आया है। दरअसल, यहां पर एक शख्स ने दिवाली के मौके पर अपनी पालतू गाय और उसके बछड़े की पूजा की थी परंतु पूजा के दौरान कुछ ऐसा हो गया जिसकी वजह से इस परिवार को मुसीबत का सामना करना पड़ गया। तो चलिए जानते हैं आखिर यह पूरा मामला क्या है…

गाय और बछड़े की पूजा करके पहनाई सोने की चेन

दरअसल, आज हम आपको जिस मामले के बारे में बताने वाले हैं यह कर्नाटक के हीपानाहल्ली में एक परिवार से जुड़ा हुआ है, जहां पर दिवाली के त्यौहार पर घर में गाय और बछड़े की पूजा की गई थी। इस दौरान परिवार ने पूजा कर बछड़े को सोने की चेन पहना कर उसका सम्मान किया और फिर कुछ देर के बाद चेन उतार कर उन्होंने सामने ही रख दी थी और उसके साथ कुछ फूल मालाएं भी उन्होंने रखे हुए थे।

जब परिवार ने पूजा संपन्न कर ली तो उसके बाद उन्होंने देखा कि सोने की चेन वहां से गायब हो चुकी है, जिसके बाद तो परिवार काफी चिंतित हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जब सोने की चेन खो गई तो इसके कारण परिवार बहुत ज्यादा परेशान हो गया था और उनको ऐसा शक हुआ था कि चेन गाय ने तो नहीं निगल ली?

उन्होंने इसकी जांच कराने के लिए डॉक्टर को बुलाया और डॉक्टर ने गाय की जांच की। जिसके बाद यह नतीजा निकल कर सामने आया कि सोने की चेन गाय नहीं निगली है और वह उसके पेट में ही मौजूद है। फिर परिवार करीब महीने भर तक गाय के गोबर की कड़ी निगरानी पर लग गया। करीब एक महीने तक गाय घर अंदर ही बंधी रही। उसे बाहर नहीं जाने दिया।

दिन-रात गोबर की निगरानी करने लगा परिवार

परिवार जब भी पालतू गाय और उसका बछड़ा गोबर करते तब तब वह गोबर में चेन ढूंढने की कोशिश करते परंतु हर प्रयास के बावजूद भी परिवार को सोने की चेन नहीं मिल पाई। अभी भी चेन गाय के पेट से बाहर नहीं निकली थी, जिसके बाद 20 ग्राम के सोने की चेन के लिए गाय की सर्जरी करवानी पड़ गई उसके बाद परिवार को सोने की चेन मिल सकी।

चेन पाकर परिवार है खुश

अब चेन वापस मिलने से परिवार बहुत खुश है लेकिन सबसे ज्यादा हैरानी की बात यह है कि पेट में रहने के दौरान चेन का वजन 20 ग्राम से 18 ग्राम ही रह गया था यानी कि 2 ग्राम चेन का वजन कम हो गया। परिवार का ऐसा कहना है कि चेन पाकर उन्हें खुशी तो है परंतु उनको दुख इस बात का है कि उनकी गाय को सर्जरी से गुजरना पड़ा।

Related Articles

Back to top button