बॉलीवुड

…तो इसलिए ख़ुदकुशी करना चाहते थे राजेश खन्ना, जब सालों बाद ‘काका’ ने उठाया था इस बात से पर्दा

एक्टिंग के ‘बादशाह’ कहे जाने वाले राजेश खन्ना ने हिंदी सिनेमा की कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। यूं तो राजेश खन्ना अब हमारे बीच नहीं रहे लेकिन आज भी उनसे जुड़े किस्से मशहूर है। बता दें, राजेश खन्ना को लेकर महिलाओं में गजब की दीवानगी थी।

राजेश खन्ना के स्टारडम का अंदाजा आप इस बात से भी लगा सकते हैं कि कई लड़कियां राजेश खन्ना जिस रास्ते से गुजरते थे उस रास्ते की धूल को सिंदूर बनाकर अपनी मांग में भर लेती थी।

rajesh khanna

राजेश खन्ना ही नहीं बल्कि लड़कियों को उनकी कार से भी बहुत प्रेम था. ऐसे में वे चूम चूम कर उस कार को भी गुलाबी कर देती थी, जिसमें राजेश खन्ना सवार होते थे। राजेश खन्ना से जुड़े ऐसे कई किस्से है जो बेहद ही दिलचस्प है। लेकिन जिंदगी में इतना बड़ा स्टारडम हासिल करने के बावजूद राजेश खन्ना खुदकुशी करना चाहते।

जी हाँ.. एक ऐसा अभिनेता जो हिन्दुस्तान का चहेता था लेकिन उसके मन में आत्महत्या के भी ख्याल आने लगे थे। आइए जानते हैं ऐसा क्या हुआ था बॉलीवुड के ‘काका’ कहे जाने वाले राजेश खन्ना के साथ कि उन्हें आत्महत्या करने का ख्याल आने लगा था?

rajesh khanna

बता दें, राजेश खन्ना ने अपने करियर में हर बड़ी अभिनेत्री के साथ काम किया और उनकी जोड़ी हर किसी के साथ पसंद की गई। मशहूर अभिनेत्री मुमताज के साथ राजेश खन्ना को सबसे ज्यादा पसंद किया गया। इतना ही नहीं बल्कि एक समय पर मुमताज और राजेश खन्ना के अफेयर की खबरों ने भी तूल पकड़ा था।

हालांकि राजेश खन्ना और मुमताज एक दूसरे को बस अपना अच्छा दोस्त मानते थे। राजेश खन्ना और मुमताज ने अपने करियर में ‘दो रास्ते’, ‘सच्चा-झूठा’, ‘आपकी कसम’, ‘अपना देश’ ‘प्रेम कहानी’, ‘दुश्मन’, ‘बंधन’ और ‘रोटी’ जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है।

rajesh khanna

लेकिन एक समय ऐसा भी आया जब राजेश खन्ना की लगातार 1 या 2 नहीं बल्कि 7 फिल्में फ्लॉप हो गई। जबकि उनके साथ ही कैरियर की शुरुआत करने वाले अमिताभ बच्चन का करियर दिन-ब-दिन चमकता जा रहा था। राजेश खन्ना अपने करियर को ढलान की तरफ देखते हुए बहुत परेशान हो गए थे।

एक समय पर राजेश खन्ना ने बॉलीवुड को करीब 15 हिट फिल्में दी, लेकिन स्टारडम हासिल करते ही घमंड उनके सिर चढ़ गया और वह देर रात तक पार्टियां करने लगे। शराब का नशा करने लगे, जिसका असर न सिर्फ उनके शरीर बल्कि उनके रिश्तो पर भी पड़ने लगा। वही उनकी शादीशुदा जिंदगी भी खराब होने लगी।

rajesh khanna

बता दें, राजेश खन्ना ने मशहूर अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया के साथ शादी रचाई थी। राजेश खन्ना की बिगड़ती आदतों के चलते डिंपल काफी परेशान हो गई थी। इतना ही नहीं बल्कि धीरे धीरे इनका रिश्ता ख़त्म होने लगा। इसी बीच डिंपल राजेश खन्ना को छोड़ अपने पिता के घर चली गई। उधर पहले से ही हैरान परेशान राजेश खन्ना चुपचाप अपनी जिंदगी जीने लगे और वह अपने मन की बातों को मन में ही रखते थे।

rajesh khanna

एक इंटरव्यू के दौरान राजेश खन्ना ने कहा था कि, “अगर मैं अपने आपको उसके (डिंपल) हवाले कर देता तो वो शायद सब संभाल पाती। लेकिन मैं अपने आप में सिमट गया। 14 महीनों के लिए मैंने अपने आस-पास एक दीवार बना ली। लोगों पर विश्वास करना छोड़ दिया, नई फिल्में साइन करना छोड़ दीं। हर दिन मेरा आत्मविश्वास जैसे कम होता जा रहा था। उन दिनों में लगातार फ़िक्र में डूबा रहता था और आत्महत्या के बारे में सोचता रहता था।”

बता दें, राजेश खन्ना ने 18 जुलाई 2012 को अंतिम सांस ली। 29 दिसंबर 1942 को पंजाब के अमृतसर में जन्मे राजेश खन्ना का लीवर के संक्रमण की वजह से निधन हो गया था। इस दौरान राजेश 69 वर्ष के थे।

Related Articles

Back to top button