
बॉलिवुड सिलेब्रिटीज हमेशा ही चर्चा में रहते हैं। कभी उनके प्रोजेक्ट्स को लेकर तो कभी लाइफस्टाइल को लेकर। ये लोग क्या पहनते हैं, क्या खाते हैं, कहां जाते हैं फैंस इनके बारे में हर एक चीज जनना चाहते हैं। कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के साथ-साथ उनके बच्चों और बच्चों के नाम भी चर्चा में रहते हैं।
कई सेलिब्रिटीज को ईश्वर के प्रति गहरी श्रद्धा हैं और ऐसे में उन्होंने अपने बच्चों के नाम ईश्वर के नाम पर रखे हैं। आज हम आपको उनकी स्टारकिड्स के बारे में बता रहे हैं।
आराध्या बच्चन
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी और सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की पोती आराध्या बच्चन। आराध्या के नाम के 2 मतलब हैं। पहला- जो आराधना करने लायक है, जिसकी पूजा की जा सकती है और दूसरा मतलब है- सबसे पहला।
मिराया तख्तानी
ईशा देओल और भरत तख्तानी के घर हाल ही में दूसरी बेटी का जन्म हुआ है। इस जोड़े ने अपने दूसरी बेटी का नाम मिराया रखा है, जिसका अर्थ है भगवान कृष्ण की भक्त। उनकी पहली बेटी का नाम राध्या है, जिसका अर्थ संस्कृत में पूजा है। भगवान कृष्ण की प्रेमिका राधा का दूसरा नाम भी राध्या है।
रिहान और रिदान
ऋतिक रौशन और सुजेन खान के बेटों के नाम रिहान और रिदान हैं। रिहान का मतलब है भगवान के चुने हुए लोग जबकि रिदान का मतलब है वो शख्स जिसका दिल बहुत बड़ा हो।
समायरा और कियान
करिश्मा कपूर और संजय कपूर की बेटी समायरा के नाम का मतलब है सुंदरता की देवी जबकि बेटे कियान के नाम का मतलब है भगवान की कृपा।
राशा
रवीना टंडन और अनिल थडानी के दोनों बच्चों का नाम भगवान शिव के नाम से जन्मे हैं। बेटी राशा का पूरा नाम राशाविशाखा और बेटे रनबीर का पूरा नाम है रनबीरवर्धन, दोनों के नाम का मतलब है भगवान शिव।
अनुष्का शर्मा
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने अपनी बेटी का नाम ‘वामिका’ रखा है। वामिका के नाम का अर्थ ‘माँ दुर्गा’ है।
अबराम खान
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के 3 बच्चे हैं। उनके सबसे छोटे बेटे का नाम ‘अब्राम’ है। दरअसल, उन्होंने इस्लाम के पैगंबर और भगवान राम का नाम जोड़कर अपने बेटे का नाम रखा है।
वियान कुंद्रा
अपनी खूबसूरती से बिहार और यूपी को लूटने वाली एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने राज कुंद्रा से शादी की है। उनके बेटे का नाम वियान कुंद्रा है। बहुत कम लोगों को पता होगा कि वियान भगवान श्री कृष्ण का एक नाम है।
वेदांता माधवन
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता आर माधवन ने अपने बेटे का नाम वेदांता रखा है। दरअसल इस अभिनेता ने अपने बेटे का नाम हिंदू वेदों के पवित्र ग्रंथ के नाम पर रखा है।
शाक्य अख्तर
बॉलीवुड अभिनेता, गायक और निर्देशक फरहान अख्तर ने अपने बेटे का नाम शाक्य रखा है। दरअसल शाक्य भगवान बुद्ध का ही एक रूप है।