धार्मिक

राशिफल 19 नवंबर: शनि कृपा से इन 4 राशियों के लिए बन रहे लाभ के योग, हाथ लगेगी बड़ी सफलता

आज हम आपको शनिवार 19 नवंबर 2022 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 19 नवंबर 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज व्यापार करने वाले लोगों का दिन बहुत अच्छा साबित होगा। लाभदायक समझौता हाथ लग सकता है, जिससे आप अच्छा मुनाफा कमाने में सफल रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं, जिससे आपका तनाव कम होगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। खानपान में रुचि बढ़ेगी। संपत्ति के बड़े सौदे से बड़ा लाभ मिल सकता है। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज अच्छा मौका मिलेगा। किसी बड़ी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को धन लाभ होने के योग हैं। कपड़ा व्यापार से जुड़े हुए लोगों को उम्मीद से अधिक फायदा होगा। अगर आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो सोच विचार जरूर करें। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर जो भी काम शुरू करेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर कीजिए। जीवनसाथी से चल रहे मतभेद खत्म होंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। अचानक खर्चों में बढ़ोतरी होने के कारण आप काफी चिंतित रहेंगे। आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। आपके मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न होंगे, जिसके चलते आप बेचैनी महसूस करेंगे। कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी मुश्किल हो सकता है। नए-नए लोगों से मुलाकात हो सकती है, जिसका भविष्य में आपको फायदा मिलेगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। विवाह योग्य लोगों को विवाह के उत्तम प्रस्ताव मिलेंगे। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें अन्यथा दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है। किसी भी अजनबी की बातों पर जल्दी से भरोसा मत कीजिए।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन मिलने के योग हैं। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा हो सकता है। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण हो सकती है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब होंगे। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यवसाय शुरू करने की योजना बन सकती है, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का मान-सम्मान बढ़ेगा। आपको अपने खान-पान की आदतों में सुधार करने की जरूरत है अन्यथा सेहत पर विपरीत असर पड़ सकता है। अधिक तेल मसाले वाली चीजों का सेवन मत कीजिए। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। सकारात्मक सोच के साथ जो भी काम करेंगे, उसमें सफलता जरूर मिलेगी। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं। इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। परिवार के सदस्यों के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जाएंगे। ईश्वर की भक्ति से आपका मन शांत रहेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। आज यात्रा करना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आपका दिन बेहतरीन रहेगा। किसी पुराने रोग से छुटकारा मिल सकता है। आप अपने कामकाज में लगातार सफलता हासिल करेंगे। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। व्यापार में अच्छा मुनाफा कमाने में सफल रहेंगे। किसी पुराने नुकसान की भरपाई कर सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आर्थिक दृष्टिकोण से आपका समय ठीक रहेगा। आप अपने बजट के अनुसार खर्च करेंगे। मानसिक शांति बनी रहेगी। कामकाज की योजनाओं को आप समय पर पूर्ण कर सकते हैं। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। किसी धार्मिक कार्य में सम्मिलित हो सकते हैं। लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है। अगर आप लंबे समय का निवेश करना चाहते हैं, तो आज का दिन उत्तम रहेगा। अनुभवी लोगों से जान पहचान होगी, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज अपने परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा वक्त व्यतीत करेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। किसी यात्रा से लाभ होने के योग बने हुए हैं। आप अपनी अधूरी इच्छाओं को पूरा करने में सफल रहेंगे। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती करते हुए नजर आएंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी। आर्थिक लाभ होने के योग हैं। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। विद्यार्थीओं का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज जरूरी कामों को पूरा करने के लिए आपको कड़ी मेहनत और भागदौड़ करनी पड़ेगी। आपको अपनी कोशिश जारी रखने की जरूरत है, तभी आप सफलता प्राप्त कर सकते हैं। व्यापार में आप किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म होंगे। पिताजी की सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। दोस्तों के सहयोग से आपका कोई अधूरा काम पूरा हो जाएगा। कारोबारियों को अपने संबंधियों के जरिए कोई अच्छी डील आज मिल सकती है। इस डील से आप अच्छा मुनाफा कमाने में सफल रहेंगे। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की जरूरत है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। नकारात्मक विचारों की वजह से आपका मन विचलित हो सकता है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप कामयाबी प्राप्त कर पाएंगे। आपके सामने कुछ चुनौतियां आ सकती हैं, जिनका मुकाबला करना चाहिए। आप अपने खान-पान पर ध्यान दीजिए अन्यथा सेहत खराब हो सकती है। संतान की शिक्षा को लेकर कुछ हद तक चिंतित रह सकते हैं। घरेलू खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा, तभी आप भविष्य के लिए धन संचय कर पाएंगे। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। घरेलू सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। आज आपको एक के बाद एक लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे, जिन्हें आपको पहचानना होगा। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। मानसिक शांति बनी रहेगी। आप अपनी मेहनत से कठिन से कठिन काम को आसानी से पूरा कर लेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन बढ़िया रहेगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपको अपने बच्चों की तरफ से शुभ समाचार मिलने मिल सकता है, जिससे पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। अगर आप साझेदारी में कोई नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, तो आज का दिन ठीक रहेगा। कोई भी बड़ा निवेश करने से पहले सोच विचार करने की जरूरत है। विवाह योग्य लोगों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। पारिवारिक जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। माता-पिता की तबीयत ठीक रहेगी। विदेश में नौकरी करने वाले लोगों का दिन काफी अच्छा रहेगा।

Related Articles

Back to top button