बॉलीवुड

इस एक्ट्रेस की वजह से हो गया धनुष और ऐश्वर्या का तलाक! खूब हुए थे अफेयर के चर्चे

साउथ एक्टर धनुष और उनकी पत्नी ऐश्वर्या रजनीकांत ने सोमवार देर रात सोशल मीडिया पोस्ट कर यह ऐलान कर दिया कि अब से उन दोनों के रास्ते अलग-अलग हो चुके हैं। इस खबर ने फैंस का दिल तोड़ दिया है। इस कपल के फैंस के दिमाग में बस यही सवाल घूम रहा है कि 18 साल लंबे चले धनुष और ऐश्वर्या की मैरिड लाइफ में अचानक ऐसा क्या हो गया कि इन दोनों को एक-दूसरे से अलग होने का निर्णय लेना पड़ा।

dhanush wife

लेकिन हम आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब धनुष और ऐश्वर्या की शादीशुदा जिंदगी में खटास आई हो। बल्कि इनके रिश्ते में दरार तो उसी समय आ गई थी जब धनुष और श्रुति हासन का नाम साथ में जुड़ा था।

धनुष का श्रुति हासन के साथ अफेयर

साल 2011 में, धनुष की पत्नी ऐश्वर्या ने रोमांटिक थ्रिलर फिल्म ‘3’ के साथ अपने निर्देशन की शुरुआत करने का फैसला किया था, जिसमें उन्होंने अपने पति को अपने बचपन की दोस्त श्रुति हासन के साथ लिया था। फिल्म की शूटिंग के दौरान, खबरें और अटकलें तेज थीं कि, धनुष और श्रुति एक-दूसरे के करीब आ गए थे। हालांकि, कुछ सूत्रों ने यह भी कहा था कि, धनुष और ऐश्वर्या का वैवाहिक जीवन टूटने के कगार पर था, क्योंकि श्रुति के साथ उनके संबंध अब किसी से छिपे नहीं थे।

पति के अफेयर पर ऐश्वर्या ने दी थी सफाई

इन खबरों ने इतनी तूल पकड़ ली थी कि बाद में श्रुति हासन को दखल देना पड़ा। उन्होंने फिल्मफेयर को दिए इंटरव्यू में इन खबरों को गलत बताया था। श्रुति ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि वे हर किसी को सफाई देती नहीं फिरेंगी। वहीं उस वक्त धनुष की पत्नी ऐश्वर्या ने भी एक इंटरव्यू में कहा था कि इन अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है।

ऐश्वर्या-धनुष की प्रेम कहानी और फिर शादी

ऐश्वर्या, धनुष की बहन की अच्छी दोस्त थीं। धनुष ने हमेशा मीडिया में कहा था कि, ऐश्वर्या सिर्फ उनकी बहन की दोस्त हैं और उनके बीच कुछ भी नहीं है। हालांकि, मीडिया ने अनुमान लगाया था कि, धनुष और ऐश्वर्या के बीच कुछ चल रहा है।

जहां धनुष और ऐश्वर्या के बीच अफेयर की अटकलें हर जगह फैल रही थीं, वहीं उनके परिवारों ने सोचा था कि, उन दोनों की जोड़ी वास्तव में अच्छी थी। इसके बाद, दोनों के परिवारों ने उनकी शादी करने का फैसला किया था और 18 नवंबर 2004 को वे शादी के बंधन में बंधे थे। इस कपल के दो बेटे हैं, यात्रा राजा और लिंगा राजा है।

Related Articles

Back to top button