बोनी कपूर ने शेयर की श्रीदेवी की यह अनदेखी तस्वीर, पीठ पर लाल रंग से लिखा पति का नाम

हिंदी सिनेमा की ‘चांदनी’ यानी श्रीदेवी जब अचानक ही दुनिया से रुखसत हो गई तो हर जगह खामोशी छा गई। भले ही श्रीदेवी दुनिया छोड़कर जा चुकीं हो लेकिन फिल्मों में उनका अभिनय आज भी जेहन में ताजा है। श्रीदेवी को उनके परिवार के सदस्य और उनके फैंस आज भी भूल नहीं पा रहे हैं। फिल्म निर्माता बोनी कपूर भी अक्सर ही सोशल मीडिया पर अपनी दिवंगत पत्नी श्रीदेवी की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।
View this post on Instagram
हाल ही में बोनी ने श्रीदेवी की दुर्गा पूजा के दौरान की एक बेहद खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में आप देख सकते हैं अभिनेत्री की पीठ पर लाल रंग से बोनी लिखा है। इस थ्रोबैक फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर बोनी कपूर ने कैप्शन लिखा, ‘ये तस्वीर साल 2012 में लखनऊ में दुर्गा पूजा महोत्सव की है।’ सोशल मीडिया पर यह तस्वीर आते ही वायरल हो गई। फैंस इस तस्वीर को देख श्रीदेवी को याद कर रहे हैं।
View this post on Instagram
बता दें बोनी कपूर अक्सर ही सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी बड़ी बेटी अंशुला और जान्हवी कपूर की एक प्यारी तस्वीर शेयर की थी, जिसमें अंशुला जान्हवी के बालों की चोटी कर रही हैं, जबकि जान्हवी अपने फोन में व्यस्त है।
बता दें बोनी और श्रीदेवी ने साल 1996 में शादी की थी। दोनों की दो बेटियां जाह्नवी कपूर औऱ खुशी कपूर हैं, जो अक्सर फोटोज वीडियो के चलते फैंस के बीच चर्चा में रहती हैं। वही अभिनेत्री साल 2018 में अपने भतीजे मोहित मारवा की शादी में शामिल होने के लिए दुबई गई थीं। वही होटल के रूम में कार्डियक अरेस्ट आने के चलते उनका निधन हो गया था।