धार्मिक

राशिफल 10 सितंबर: आज इन 5 राशियों पर रहेगी शनिदेव की शुभ दृष्टि, बनने लगेंगे बिगड़े काम

आज हम आपको शनिवार 10 सितंबर 2022 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 10 सितंबर 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपको अपनी मेहनत का उम्मीद से अधिक फल मिलेगा। ससुराल पक्ष से संबंध ठीक रहेंगे। निवेश संबंधित अगर कोई योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन शुभ नजर आ रहा है। आपको आगे चलकर इसका अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं। किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात करके आपका मन हर्षित होगा। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। निजी जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। माता-पिता की तबीयत अच्छी रहेगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण हो सकती है। बिजनेस करने वाले लोगों को अच्छा लाभ मिलता नजर आ रहा है। आप अपने सभी कार्य समय पर पूर्ण करेंगे। परिवारवालों के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त व्यतीत करने का प्रयास कर सकते हैं। अगर आप किसी महत्वपूर्ण मामले में फैसला ले रहे हैं, तो उसके लिए आज का दिन ठीक रहेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक नजर आ रहा है। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा, जिससे मन को शांति प्राप्त होगी। पिताजी की मदद से आपका कोई अटका काम पूरा हो सकता है। भाई बहनों का सहयोग मिलेगा। विवाह योग्य लोगों को अच्छे रिश्ते मिल सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन मिला-जुला परिणाम लेकर आया है। वाहन चलाते समय आपको सावधानी बरतने की जरूरत है अन्यथा दुर्घटना होने का भय बना हुआ है। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक होने की वजह से शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। माता-पिता के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपको अच्छा महसूस होगा। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें। अचानक घरेलू खर्च बढ़ सकते हैं, जो आपकी चिंता का कारण बनेंगे। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज शादीशुदा लोगों का जीवन बहुत अच्छा नजर आ रहा है। आप अपने जीवनसाथी से दिल की बात शेयर करेंगे, जिससे आपका मन हल्का होगा। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह किसी काम में फायदेमंद साबित हो सकती है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आप अपने सभी कार्य बेहतर ढंग से पूरा करने में सफल रहेंगे। वर्तमान में किए गए निवेश का भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिससे पुरानी यादें ताजा करेंगे। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन थोड़ा निराशाजनक नजर आ रहा है। मानसिक चिंता अधिक होने की वजह से कामकाज में ध्यान केंद्रित करना मुश्किल होगा। आप दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं। घर का माहौल खुशहाल बना रहेगा। जरूरत पड़ने पर परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा साथ देंगे। काफी लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा हो जाएगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई पर ध्यान देने की जरूरत है। किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप सफलता हासिल कर सकते हैं। आप लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचें।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। किसी सरकारी योजना से लाभ मिलने की उम्मीद है। आप अपने अधूरे कामों को पूरा करने की हर संभव कोशिश करेंगे, जिसमें आपको सफलता मिल सकती है। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए सावधान रहना होगा। आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। घर के किसी छोटे बच्चे की तबीयत खराब हो सकती है, जो आपकी चिंता का कारण बनेगी। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन कठिन नजर आ रहा है। किसी बड़े निवेश के जोखिम से बचना आपके लिए बेहतर होगा। आमदनी सामान्य रहेगी इसलिए फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। परिवार के सभी सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। किसी से भी बातचीत करते समय शब्दों पर ध्यान दीजिए। नौकरी करने वाले लोगों का दिन ठीक नजर आ रहा है। बड़े अधिकारियों की मदद से आपके पेंडिंग काम पूरे हो जाएंगे। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी, आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। शरीर में थोड़ी थकान महसूस हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आप परिवारवालों के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त व्यतीत करेंगे। दोस्तों के साथ मनोरंजक यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। घर के बढ़ते खर्चों को लेकर आप परेशान हो सकते हैं। आपको अपनी आमदनी और खर्च का बजट बना कर चलना होगा अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। पड़ोसियों के साथ बेकार के मुद्दे को लेकर कहासुनी रहेगी। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से स्वास्थ्य पर इसका विपरीत प्रभाव पड़ेगा। बाहर के खानपान से भी परहेज करने की जरूरत है। किसी भी अजनबी पर आप आंखें मूंदकर भरोसा मत कीजिए।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। आप पूरे जोश और उत्साह में नजर आ रहे हैं। आप अपने सभी कामों को बेहतर ढंग से पूरा करेंगे। किसी महिला मित्र की मदद से धन लाभ होने की उम्मीद है। अनुभवी लोगों से जान पहचान होगी, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। कपड़ा व्यापार से जुड़े हुए लोगों को भारी मुनाफा मिलने के योग हैं। आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी। आप अपनी मेहनत से कठिन से कठिन कार्य आसानी से पूरे कर लेंगे। धन कमाने के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे। ऑफिस का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को शुभ सूचना मिल सकती है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आप अपने दोस्तों के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त व्यतीत करने की कोशिश में लगे रहेंगे। छात्रों को पढ़ाई में कुछ समस्याएं आ सकती हैं, जिसके लिए वह अपने गुरुजनों से बातचीत कर सकते हैं। आज आपको कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। समाज से जुड़े कार्य करने से मान-प्रतिष्ठा मिलेगी। आप अपने गुस्से पर काबू रखें अन्यथा बना बनाया काम बिगड़ सकता है। संतान की तरफ से खुशखबरी मिलने की संभावना बनी हुई है। व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए पिताजी का सहयोग मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आप अपने कामकाज के तरीकों में कुछ बदलाव करेंगे, जो आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है। आपको अपनी किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। कारोबार में वृद्धि के लिए पिता का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आप अपने भविष्य के लिए धन संचय करने में सफल रहेंगे। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। प्रेम जीवन में सुधार आएगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आप किसी प्रकार का निवेश करने का सोच विचार कर सकते हैं। कामकाज के सिलसिले में यात्राएं करनी पड़ेगी, यात्रा के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। घर के बड़े बुजुर्गों और बच्चों की तबीयत में सुधार आएगा। आप आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आपके पुराने अटके हुए काम आसानी से पूरे हो जाएंगे। जो लोग विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं, उनको आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है, जिससे उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

Related Articles

Back to top button