सालभर भी नहीं टिक सकीं इन 13 बॉलीवुड स्टार्स की शादी, चंद महीनों में ही हुआ तलाक
बॉलीवुड इंडस्ट्री एक ऐसी दुनिया है जहां पर पलभर में ही रिश्ता बन जाता है तो पलक झपकते ही रिश्ता टूट भी जाता है। इंडस्ट्री में ऐसे कई कलाकार हैं जिन्होंने अपनी पहली पत्नी को छोड़ दूसरी शादी रचाई तो किसी ने अपनी पहली पत्नी से उम्र भर साथ निभाने का वादा किया। हालांकि समय के अनुसार इनके रिश्तो में खटास पैदा होती गई और फिर यह रिश्ते चंद महीने भी नहीं रहे और टूट गए। आज हम आपको बताने जा रहे हैं बॉलीवुड इंडस्ट्री के उन्हीं सेलेब्स के बारे में जिनकी शादी ज्यादा नहीं चली और इन्होंने अपने हमसफर को तलाक देकर अलग-अलग रास्ता अपना लिया। आइए जानते हैं कौन है वो बॉलीवुड स्टार जिनकी शादी कम समय में ही टूट कर रह गई?
करण सिंह ग्रोवर और श्रद्धा निगम
टीवी दुनिया से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अभिनेता करण सिंह ग्रोवर ने बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में भी काम किया है। जब वह टीवी की दुनिया में काम कर रहे थे तब उन्होंने साल 2008 में अभिनेत्री श्रद्धा निगम से शादी रचाई थी, लेकिन शादी के 10 महीने बाद ही इनका तलाक हो गया था। इस रिश्ते ने लोगों को काफी चौंका दिया था।
रेखा और मुकेश अग्रवाल
बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा का नाम हमेशा ही सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के साथ जोड़ा गया है लेकिन साल 1990 में रेखा ने बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल के साथ शादी रचाई थी। कहा जाता है कि मुकेश और रेखा की यह शादी सिर्फ 3 महीने ही चली थी। फिर साल 1991 में मुकेश अग्रवाल ने आत्महत्या कर ली जिसके बाद इनका रिश्ता हमेशा के लिए अधूरा रह गया।
किशोर कुमार और योगिता बाली
बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर गायक किशोर कुमार ने संगीत की दुनिया में अपनी एक अमिट छाप छोड़ी है। बता दें, किशोर कुमार का नाम उन कलाकारों में गिना जाता है जिन्होंने चार शादी रचाई थी। साल 1976 में किशोर कुमार ने योगिता बाली से तीसरी शादी रचाई थी लेकिन शादी के महज कुछ दिनों बाद ही इनकी शादी टूटने की खबर आ गई थी। फिर 2 साल के बाद ही यह अलग हो गए थे।
मल्लिका शेरावत और करण सिंह
बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार अभिनेत्री मल्लिका शेरावत ने साल 2000 में पायलट करण सिंह के साथ 7 सात फेरे लिए थे। लेकिन शादी के एक साल बाद ही इनका रिश्ता टूट गया और दोनों एक दूसरे को तलाक देकर अलग हो गए।
करण सिंह ग्रोवर और जेनिफर
बता दें, श्रद्धा से अलग होने के बाद करण सिंह ग्रोवर ने टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट से शादी रचाई थी। साल 2012 में दोनों की शादी क्रिश्चियन रीति रिवाज से हुई, लेकिन शादी के दो साल बाद इन दोनों ने तलाक का फैसला लेकर फैंस को चौंका दिया था।
अनुराग कश्यप और कल्कि कोचलीन
बॉलीवुड दुनिया के मशहूर डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने साल 2011 में अभिनेत्री कल्की कोचलीन के साथ शादी रचाई थी। लेकिन शादी के महज 2 साल बाद ही इन दोनों ने तलाक का फैसला ले लिया।
अली मर्चेंट और सारा खान
सारा खान टीवी दुनिया की एक मशहूर अदाकारा है जिन्होंने पाकिस्तान के टीवी सीरियल्स में भी काम किया है। सारा ने बिग बॉस 4 में अली मर्चेंट के साथ शादी की थी लेकिन दो महीने बाद ही इन दोनों ने तलाक ले लिया था।
भरत नरसिंघानी और चाहत खन्ना
‘बड़े अच्छे लगते हैं’ सीरियल के जरिए फेमस हुई चाहत खन्ना ने साल 2006 में बिजनेसमैन भरत नरसिंघानी के साथ शादी रचाई थी, लेकिन शादी के 9 महीने बाद ही इनका रिश्ता टूट गया।
श्वेता रोहिरा और पुलकित सम्राट
बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुके अभिनेता पुलकित सम्राट ने साल 2014 में श्वेता रोहिरा के साथ शादी रचाई थी। लेकिन इनकी शादी भी लंबी नहीं चल सकी और शादी के 11 महीने बाद ही इन्होंने एक दूसरे से तलाक ले लिया।
मनीषा कोइराला और सम्राट दहल
बॉलीवुड इंडस्ट्री पर राज करने वाली अभिनेत्री मनीषा कोइराला अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती है। मनीषा कोइराला ने साल 2010 में नेपाल के बिजनेसमैन सम्राट दहल के साथ शादी रचाई थी। लेकिन शादी के महज दो साल बाद इनका रिश्ता टूट गया और दोनों ने एक दूसरे को तलाक दे दिया।
दिव्या भारती और साजिद नाडियावाला
अपने शानदार अभिनय और खूबसूरती के जरिए बहुत ही कम समय में स्टारडम हासिल करने वाली अभिनेत्री दिव्या भारती को भला कौन नहीं जानता। दिव्या भारती बॉलीवुड की वो अभिनेत्री थीं जिन्होंने बहुत ही कम समय में सफलता हासिल कर ली थी और वह कम उम्र में ही डायरेक्टर साजिद नाडियावाला की पत्नी बन गई थीं। लेकिन शादी के 11 महीने बाद ही इनकी शादी टूट गई। दरअसल, शादी के कुछ समय बाद दिव्या भारती की मौत हो गई थी।
मंदाना करीमी और गौरव गुप्ता
मंदाना करीमी को बिग बॉस के जरिए काफी सफलता हासिल हुई थी। उन्होंने बिजनेसमैन गौरव गुप्ता से साल 2017 में शादी रचाई थी लेकिन 6 महीने बाद ही इन दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया।