धार्मिक

राशिफल: इन 3 राशियों पर होगी भगवान शिव की महिमा, घर में हो सकती है धन की वर्षा

मेष:

सोमवार का दिन मेष राशि के लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आज के दिन आमदनी में भी बढ़ोतरी होने की पूरी संभावना है। सुख सुविधा के साथ आज का दिन परिवार संग बिताएंगे। अपने किसी करीबी के साथ अच्छा समय बिताने का अच्छा मौका है। परिवार में माता की सेहत का ध्यान रखना पड़ सकता है। सोमवार का दिन आपकी इच्छाओं की पूर्ति का दिन रहने वाला है। कार्य क्षेत्र में आपको पूरा सोच समझकर कदम उठाने की जरूरत होगी।

वृष:

वृष राशि वालों के लिए सोमवार का दिन महत्वपूर्ण रहेगा और कार्यक्षेत्र में अधिक जोर देने की जरूरत होगी। आज आप काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। अपने किसी करीबी को साथ लेकर कहीं घूमने या फिल्म देखने का प्लान बना सकते हैं लेकिन आपका प्लान आज के लिए संभव नहीं होगा। काम काज में आप अच्छा प्रभाव दिखाने में कामयाब हो जाएंगे। पारिवारिक जीवन में लंबे समय से आ रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिल जाएगा।

मिथुन:

आज का दिन इस राशि वाले लोगों को कुछ नए रिश्ते बनाने का अच्छा मौका मिलने वाला है। आपके लिए आज का दिन उन्नतिदायक रहने वाला है। परिवार में खुशी का माहौल रहने वाला है। आज अपने दोस्तों या पड़ोसियों से मेलजोल बढ़ाने में वाणी पर कंट्रोल रखे। ऑफिस में सहकर्मियों से अच्छा व्यवहार आपके कामकाज में अच्छा प्रवाह डालेगा। प्यार के मामले में दिन मिलाजुला बितने वाला है। दांपत्य जीवन में आपका जीवन साथी से कुछ निजी समस्याएं परेशान कर सकती है।

कर्क:

सोमवार का दिन आर्थिक लाभ देने का दिन है। कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन अर्थ के मामले में काफी बेहतर रहेगा क्योंकि आप को अप्रत्याशित धन लाभ होने के योग बन सकते हैं। आज ससुराल पक्ष से भी कोई अच्छी खबर मिलेगी जिससे आपका मन खुश रहेगा। आज के दिन अपने गुस्से पर कंट्रोल रखेंगे तो सफलता आपके कदम चूमेगी। कार्यक्षेत्र में अपनी स्थिति आपके पक्ष में रहेंगी और छोटे भाई बहनों से सुख मिलेगा। दांपत्य जीवन में आज का दिन अनुकूल रहने वाला है।

सिंह:

सिंह राशि के लिए सोमवार का दिन पहले के दिनों के मुताबिक थोड़ा कमजोर रह सकता है। आज आपको मानसिक रूप से तनाव महसूस हो सकता है। आज आपके खर्चों में इजाफा हो सकता है। आमदनी को थोड़ा सोच समझकर खर्च करें। हालांकि जैसे जैसे दिन आगे बढ़ेगा आप की स्थिति सुधरने लगेगी। सेहत के प्रति नजरअंदाज ना रहें आज आप अपने पैरों और आंखों की विशेष देखभाल रखें। प्रॉपर्टी के मामले में आज आपको लाभ मिलेगा।

कन्या:

सोमवार का दिन कन्या राशि के लोगों के लिए मिले-जुले प्रभाव लेकर आने वाला है। आज खर्चे बड़े रहेंगे लेकिन आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी जिससे आप अपने कई कामों को आसानी से निपटा लेंगे। आज सेहत थोड़ा कमजोर हो सकती है हालांकि मानसिक तनाव से अब मुक्ति मिलने का समय आ गया है। अगर वाहन से कहीं बाहर जा रहे हैं तो सावधानीपूर्वक गाड़ी चलाएं। आज दुर्घटना होने की संभावना हो सकती है।

तुला:

सोमवार का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। कामकाज में आपका दिन अच्छा जाएगी। ऑफिस में आपका दबदबा रहेगा और वरिष्ठ अधिकारियों से आपके संबंध सुधरेंगे। घर में लक्ष्मी के आगमन की पूरी संभावना है। काम के सिलसिले में आपको सफलता मिल सकती है और मोटी कमाई भी हो सकती है। दांपत्य जीवन में जीवन साथी के जरिए आपको लाभ मिलने के योग हैं। फैमिली में थोड़ी समस्या रह सकती है लेकिन बाकी के दिन आपके अच्छे जाएंगे।

वृश्चिक:

सोमवार का दिन वृश्चिक के लिए भाग्यपूर्ण रहेगा। आपका लक आपका पूरा साथ निभाएगी। घर में धन की बारिश हो सकती है। सेहत थोड़ी कमजोर रहेगी। आज के दिन अपने खानपान का पूरा ख्याल रखें। परिवार के साथ खुशी का माहौल एंज्वाय कर सकते है। दांपत्य जीवन में आपका जीवन साथी कामकाज में आपकी कोई बड़ी सहायता कर सकता है। आज आप पुराने दोस्तों से मुलाकात कर सकते हैं।

धनु:

आज धनु राशि वाले लोग कुछ नया कर सकते है। ऑफिस से आपको कुछ नया काम भी मिल सकता है जो आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा। आज के दिन आपकी अक्लमंदी ही आपको लाभ दिलाएगी। धन के मामले में दिन बेहतर रहेगा। घर में पिता का स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है हालांकि आपका स्वास्थ्य सुधरने लगेगा। लव लाइफ आपकी अच्छी रहेगी। कहीं बाहर घूमने का मन बना सकते हैं।

मकर:

मकर राशि के लिए थोड़ा खराब जाने वाला है। आज आपका दिन काफी उथल-पुथल से भरा रहने वाला है। आप अपनी सेहत और खर्च का पूरा ख्याल रखेंगे। कामकाज में आपको अच्छे नतीजे मिल सकते है। काफी पुरानी किसी समस्या का हल आज आपको मिल जाएगा। संतान की ओर से आपको और समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है हालांकि लव लाइफ के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा।

कुंभ:

अगर कुंभ राशि की बात करें तो सोमवार का दिन आपके लिए थोड़ा कमजोर रहने वाला है। अपने ही कामकाज में थोड़ी देरी हो सकती है।  कुछ कड़वा बोलने से पहले सोच समझ लें। मन उदास रह सकता है। आपके विरोधी आपको थोड़ी समस्याएं दे सकते है। ऑफिस में आपको अपने सहकर्मियों की मदद की जरूरत पड़ेगी। पारिवारिक जीवन में खुशी का माहौल रहेगा लेकिन आपके पास उस माहौल को जीने का कम समय मिलेगी।

मीन:

मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक हो सकता है। शादीशुदा जीवन में तनाव का माहौल बन सकता है। अपने करीबी रिश्तों को थोड़ा संभालने की जरूरत होगी। लव लाइफ के लिए आज का दिन काफी उत्तम है। कामकाज में में भी आप कई लोगों के मदद से कुछ अच्छा काम करके दिखाएंगे जिससे आपकी तारीफ होगी। व्यापार के सिलसिले में आज का दिन काफी बेहतर है। मानसिक थनाव से आप थोड़ा निराश हो सकते हैं।

Related Articles

Back to top button