मिलिए रतन टाटा के भाई जिमी टाटा से, एक साधारण फ्लैट में रहते, मोबाइल फोन तक नहीं

टाटा संस के चेयरमैन रतन टाटा देश के सबसे सम्मानित उद्योगपतियों में शामिल हैं। वह किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। रतन टाटा अपनी सादगी और दरियादिली की वजह से चर्चा में रहते हैं। उनकी तरह ही उनके भाई जिमी टाटा भी हैं। जिमी टाटा की सादगी ऐसी है कि उनके पास ना तो मोबाइल फोन है और ना ही कोई आलीशान बंगला।
कुंवारे हैं जिमी टाटा
जिमी टाटा मुंबई स्थित कोलाबा के एक साधारण फ्लैट में रहते हैं। जिमी ने कभी मोबाइल फोन नहीं रखा। उनके लिए समाचार पत्र सूचना का एकमात्र स्रोत है। फिर भी वह टाटा समूह के हर गतिविधियों से वाकिफ हैं। जिमी टाटा भी रतन टाटा की तरह कुंवारे हैं। जिमी रतन टाटा से 2 साल छोटे हैं। उन्होंने टाटा में अपनी नौकरी की है। इतना ही नहीं जिमी टाटा संस और कई अन्य टाटा कंपनियों में शेयर होल्डर भी हैं। लेकिन उन्होंने कभी इसे हैंडल तक नहीं किया। इसके साथ ही वो रतन टाटा ट्रस्ट के ट्रस्टी भी हैं। 90 के दशक में रिटायर हो गए हैं।
Did you know of Ratan Tata’s younger brother Jimmy Tata who lives a quiet reticent life in a humble 2 bhk flat in Colaba, Mumbai! Never interested in business, he was a very good squash player and would beat me every time.
Low profile like the Tata group! pic.twitter.com/hkp2sHQVKq— Harsh Goenka (@hvgoenka) January 19, 2022
बिजनेसम में नहीं हैं रूचि
उद्योगपति हर्ष गोयनका ने जिमी टाटा एक तस्वीर शेयर की और उनका परिचय देते हुए लिखा कि, ‘रतन टाटा के छोटे भाई जिमी टाटा के बारे में जानते हैं। ये मुंबई के कोलाबा में दो बेडरूम के फ्लैट में रहते हैं। टाटा ग्रुप की तरह सुर्खियों से बहुत दूर। उनकी बिजनेस में रुचि नहीं रही। वह स्क्वैश के अच्छे खिलाड़ी थे और हर बार मुझे हरा देते थे।
जमकर हो रही तारीफ
रतन टाटा के भाई के घर की तस्वीर सामने आने के बाद ट्विटर पर लोग जमकर उनकी सादगी की तारीफ कर रहे हैं। हर्ष गोयनका के ट्वीट को हजारों यूजर्स ने लाइक किया है और हजार के करीब रीट्वीट हो चुके हैं। कई लोगों ने कहा कि, जिमी टाटा के बारे में जानकारी ही नहीं थी और कह रहे हैं कि वे जिमी टाटा को जानते तक नहीं, इसके लिए गोयनका को धन्यवाद भी दिया है।