बॉलीवुड

जब दुल्हन सी तैयार होकर चचेरी ननद की शादी में पहुंची थीं ऐश्वर्या, नजरें हटाना हुआ था नामुमकिन

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय की सुंदरता के चर्चे दुनिया भर में होते हैं। यह दिखने में जितनी खूबसूरत हैं। उतनी ही खूबसूरत तरीके से यह फिल्मों में काम करती हैं। अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन एक अच्छी पत्नी-मां होने के साथ-साथ एक बेहतरीन बहू भी हैं। जो परिवार की हर जिम्मेदारी को बखूबी तरीके से निभाना जानती हैं।

दुनिया भर में ऐश्वर्या राय की खूबसूरती के फैंस लाखों-करोड़ों में हैं। ऐश्वर्या राय ना सिर्फ अपने काम और बच्चन परिवार की बहू होने की वजह से जानी जाती हैं बल्कि फिल्मों से दूर रहने के बावजूद भी स्टाइल वर्ल्ड में इनकी लोकप्रियता भी बहुत तगड़ी है। ऐश्वर्या राय अपने शानदार लुक्स से लोगों की खूब तारीफें बटोरती हैं।

ऐश्वर्या राय की उम्र 48 साल की हो चुकी है परंतु इसके बावजूद भी यह बेहद खूबसूरत नजर आती हैं। जब भी ऐश्वर्या राय किसी शादी पार्टी का हिस्सा बनती हैं, तो उन्हें ज्यादातर ही देसी लुक्स फ्लॉन्ट करते हुए देखा जाता है। कुछ ऐसा ही लुक इस खूबसूरत हसीना का तब देखने को मिला जब वह अपने ससुर के साथ चचेरी ननद की शादी में शामिल होने के लिए पहुंची थीं। इस दौरान ऐश्वर्या राय गजब की खूबसूरत लग रही थीं। उनकी खूबसूरती पर से नजरें हटा पाना बहुत ही मुश्किल हो गया था।

पूरे परिवार के साथ शामिल हुई थीं ऐश्वर्या

दरअसल आज हम आपको जो किस्सा बताने जा रहे हैं वह महानायक अमिताभ बच्चन के भाई अजिताभ बच्चन और रमोला बच्चन की बेटी नैना बच्चन की शादी का है। अजिताभ बच्चन के दामाद कुणाल कपूर जाने-माने एक्टर हैं। 9 फरवरी 2015 में Seychelles Islands पर कुणाल कपूर से नैना बच्चन ने शादी की थी।.

जब यह कपल विवाह के बंधन में बंध गया तो उसके बाद उन्होंने एक ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन किया था, जिसमें शामिल होने के लिए ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी पूरी फैमिली के साथ पहुंची थीं। इस पारिवारिक शादी समारोह के लिए ऐश्वर्या राय बच्चन ने बहुत रॉयल लुक कैरी किया हुआ था, जिसमें वह एकदम दुल्हन की तरह नजर आ रही थीं।

ऐश्वर्या राय बच्चन का खूबसूरत लाल रंग का लहंगा

ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपनी चचेरी ननंद के विवाह के लिए एक खास लहंगा डिजाइन करवाया हुआ था, जिसकी एक-एक डिटेल उनकी खूबसूरती को कॉन्प्लीमेंट कर रही थी। इंडियन फेमस फैशन डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला के द्वारा अभिनेत्री का यह लहंगा सेट तैयार किया गया था।

यह लाल रंग का लहंगा बहुत ज्यादा प्यारा था। अदाकारा के लहंगे का बेस कलर ब्लड रेड रखा गया था, जिसके ऊपर रेशम के धागों का इस्तेमाल करते हुए जरी का खूबसूरत काम किया गया था।

ट्रेडिशनल एम्ब्रॉइडरी थी लहंगे पर

ऐश्वर्या राय बच्चन के इस खूबसूरत लहंगे पर ट्रेडिशनल एम्ब्रॉइडरी की गई थी। इस पर थ्रेड और जरदोजी कढ़ाई के साथ ही डिजाइन का सिग्नेर वर्क भी किया गया था। अगर हम स्कर्ट की बॉर्डर की बात करें तो उसके ऊपर सुनहरे रंग से फ्लोरल मोटिफ्स बनाए गए थे, जो इस गॉर्जियस पीस में हटकर एलिमेंट जोड़ रहा था। ऊपर की तरफ इसमें इंट्रिकेट एम्ब्रॉइडरी की गई थी। लहंगे का लोअर पोर्शन हेवी लुक में रखा गया था।

वहीं अगर हम ब्लाउज स्टाइल की बात करें तो इसकी जगह इसमें शार्ट चोली जोड़ी थी, जिसमें डीप नेकलाइन और हाफ स्लीव्स बनी थीं। कुर्ती पर भी स्कर्ट पोर्शन जैसी एम्ब्रॉइडरी की गई थी। वही दुपट्टे के बॉर्डर पर एलिगेंट लुक दिया था ताकि दुपट्टे को लाइटवेट रखा जा सके।

जूलरी ने स्टनिंग बनाया लुक

ऐश्वर्या राय ने अपने इस रॉयल लुक को बहुत लाइटवेट रखा हुआ था और उन्होंने कान में डायमंड और गोल्ड से बने हुए झुमके पहने हुए थे, जिसके साथ उन्होंने दोनों हाथों में कंगन भी इसी सेट से मिलते-जुलते डाले हुए थे। उनका ज्वेलरी सिलेक्शन इस प्रकार से था जो कपड़ों को एकदम अच्छे से हाईलाइट कर रहा था।

मेकअप और हेयरस्टाइल की बात की जाए तो इस दौरान यह भी एकदम फ्लॉलेस थे। ऐश्वर्या को मिक्की कॉन्ट्रैक्टर ने स्टाइल किया था, जिनको यह बात अच्छी तरह से मालूम थी कि ऐश्वर्या राय को कैट आई मेकअप कितना पसंद है। उनके फेस के लिए न्यूड टोन बेस चुना गया था और गालों को ब्लश्ड लुक दिया गया था और उनकी आंखों को हाइलाइट किया गया था। ऐश्वर्या के बाल खुले हुए थे। जिसके साथ रेड लिप शेड एकदम परफेक्ट लग रहा था।

कुल मिलाकर इस दौरान ऐश्वर्या राय की खूबसूरती देखने लायक थी। अभिनेत्री इतनी प्यारी लग रही थीं कि उनकी सासू मां भी उन पर प्यार लुटाती हुई दिखीं। सासु मां ने अपनी बहू को एक पल के लिए अकेला नहीं छोड़ा था। इतना ही नहीं बल्कि उनके साथ उन्होंने बहुत सी तस्वीरें भी खिंचवाई थी।

Related Articles

Back to top button