
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनास ने अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है। दोनों माता-पिता बन गए हैं। इस बात की जानकारी खुद प्रियंका और निक ने अपने-अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैंस को दी है। बच्चे का जन्म सेरोगेसी के जरिए हुआ है। हालांकि, अभी ये बात सामने नहीं आई है कि उन्हें बेटा हुआ है या बेटी।
View this post on Instagram
प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर इस खुशखबरी को अपने फैंस के साथ साझा किया। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने लिखा, ‘हमें यह बताते हुए बेहद खुशी है कि हमने सरोगेसी के जरिए अपने बच्चे का स्वागत किया है’। प्रियंका ने आगे लिखा, ‘इस खास मौके पर हम सम्मान पूर्वक अपनी गोपनीयता की मांग करते हैं, क्योंकि इस समय हम अपना ध्यान अपने परिवार पर केंद्रित करना चाहते हैं। सभी का धन्यवाद।’
फैमिली बढ़ाने का दिया था हिंट
प्रियंका ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान पति निक के साथ परिवार बढ़ाने के संकेत दिए थे। उन्होंने एक मैगजीन के साथ बातचीत में कहा था कि बच्चा मेरे और निक के लिए भविष्य में जीवन का एक अहम हिस्सा होगा और मैं जब कभी परिवार आगे बढ़ाने की प्लानिंग करूंगी तो लाइफ में थोड़ा धीमे आगे बढ़ाना पसंद करूंगी। हालांकि, किसी ने सोचा नहीं था कि वह इतनी जल्दी मां बन जाएंगी।
दिसंबर 2018 में की थी निक जोनास से शादी
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ियों में से है। दोनों ने 2 दिसंबर, 2018 को उदयपुर के उम्मेद भवन में हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से शादी की थी।
ये बॉलीवुड स्टार्स भी सरोगेसी से बने पेरेंट्स
प्रियंका से पहले बॉलीवुड के और भी कई कपल्स सरोगेसी के जरिये माता-पिता बने हैं। इस लिस्ट में शाहरूख खान, आमिर खान, करण जौहर, प्रीती जिंटा, शिल्पा शेट्टी जैसे कई बड़े स्टार शामिल हैं।