
क्रिकेट दुनिया के मशहूर खिलाड़ी विराट कोहली और बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा अनुष्का शर्मा पॉपुलर जोड़ी में से एक है। यह जोड़ी आए दिन चर्चा में रहती है।
बेटी वामिका का जन्म होने के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जिंदगी काफी खुशहाल हो गई है और आए दिन यह दोनों सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। इसी बीच हम आपको बताने जा रहे हैं विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के गुड़गांव के लग्जरी घर के बारे में…
एक रिपोर्ट की माने तो अनुष्का शर्मा और विराट कोहली करीब 1200 करोड रुपए की संपत्ति के मालिक हैं। इनके पास मुंबई के साथ-साथ हरियाणा में भी करोड़ों की प्रॉपर्टी है। बता दें, हाल ही में अनुष्का और विराट ने हरियाणा के गुरुग्राम में करीब 80 करोड़ रुपए का एक शानदार घर खरीदा है जिसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई है।
वायरल हो रही इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि विराट और अनुष्का के इस घर में फर्नीचर से लेकर हर चीज को बहुत ही शानदार तरीके से शिफ्ट किया गया है। कहा जा रहा है कि विराट और अनुष्का के इस घर को मशहूर इंटीरियर डिज़ाइनर कॉन्फ्लूएंट ने तैयार किया है जिसकी खूबसूरती देखने लायक है।
बता दें, विराट और अनुष्का का यह घर करीब 500 वर्ग गज में फैला हुआ है जिसमें बेडरूम से लेकर मीटिंग रूम तक कई सारे लग्जरी कमरे बने हुए हैं। कहा जाता है कि मुंबई से आने के बाद अक्सर उनका परिवार इस घर में आकर क्वालिटी टाइम बिताता है।
विराट के इस बंगले को लग्जरी एलिमेंट्स और मॉडर्न एसथेटिक्स को ध्यान में रखकर डेकोर किया गया है। इस बंगले की सजावट बिल्कुल शाही अंदाज में की गई है।
यदि आप लिविंग रूम को देखेंगे तो इसे ग्रे कलर का लुक दिया गया है। वहीं साइड में लकड़ी का काउंसल रखा हुआ है जो इनके घर की खूबसूरती बढ़ा रहा है।
बात करें यदि विराट और अनुष्का के ड्राइंग रूम के बारे में तो इस रूम की दीवारें शीशे है तैयार की गई है। वहीं रूम में लटका हुआ झूमर इनके घर की खूबसूरती बढ़ा रहा है।
रिपोर्ट की माने तो वर्तमान में विराट और अनुष्का मुंबई के एक लग्जरी अपार्टमेंट में रहते हैं। इस अपार्टमेंट की कीमत करीब 30 करोड़ से भी अधिक बताई जाती है।
बता दें, विराट और अनुष्का की शादी 11 दिसंबर साल 2017 में इटली के टस्कनी स्थित आलीशान रिजॉर्ट में बड़े ही धूमधाम से हुई थी। इसके बाद 21 दिसंबर साल 2017 को दिल्ली और मुंबई में 26 दिसंबर को इन्होंने ग्रैंड रिसेप्शन दिया था जिसमें बॉलीवुड के साथ-साथ क्रिकेट दुनिया की बड़ी हस्तियां पहुंची थी।
बता दें, विराट और अनुष्का अब एक बेटी के माता-पिता बन गए हैं। 11 जनवरी साल 2021 को अनुष्का शर्मा ने बेटी को जन्म दिया जिसका नाम वामिका रखा गया। पिछले दिनों ही अनुष्का ने अपनी बेटी की कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की थी जिन्हें सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया था।