समाचार

जापान में तेज भूकंप से मची तबाही, 20 लाख लोगों के घरों की बिजली गई, पटरी से उतरी बुलेट ट्रेन

बीती शाम जापान में आए तेज भूकंप के झटकों के बाद वहां का पूरा नजारा ही बदल गया। जानकारी के मुताबिक कल यानी बुधवार शाम को उत्तरी जापान के फुकुशिमा इलाके में 7.3 तीव्रता के साथ तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। जिसमें अब तक कई लोगों की जान जा चुकी हैं। जबकि कई लोग अब भी घायल हैं।

इस भूकंप के बाद विभाग की ओर से सुनामी की भी चेतावनी जारी कर दी गई थी। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक इस भूकंप के कारण चार लोगों की मौत हुई है जबकि 126 लोग घायल हैं। ऐसे में जापान में इस भूकंप के बाद चारों तरफ बर्बादी का ही मंजर नजर आ रहा था।

पटरी से उतरी बुलेट ट्रेन, 20 लाख घरों की बत्ती गुल

भूकंप के बाद आई सुनामी की चेतावनी को ध्यान में रखते हुए जापान की सरकार की ओर से करीब 20 लाख से अधिक घरों की बिजली काट दी गई। ताकि सुनामी के दौरान कोई बड़ा खतरा उनके सामने ना आए। इस भूकंप से लोगों के घर ऊंची ऊंची इमारते और कई शॉपिंग मॉल भी बुरी तरह ध्वस्त हो गए। सिर्फ यहीं नहीं जब जापान की धरती हिली तो यहां पर एक चलती बुलेट ट्रेन पटरी से नीचे उतर गई।

इस ट्रेन में करीब सौ लोग सफर कर रहे थे। हालांकि खबर आई हैं कि इस ट्रेन में सवार कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ हैं। भूकंप की खबर मिलते ही आस पास के इलाकों से कई एक्सप्रेसवे को आवाजाही के लिए बंद कर दिया है। इसके अलावा और भी कई बुलेट ट्रेनों को बंद कर दिया गया है।

सुनामी का अलर्ट जारी

मौसम विभाग की जानकारी को माने तो उत्तरी जापान में सुनामी आने की भी आशंका जताई जा रही हैं। ऐसे में विभाग की ओर से आस पास के इलाकों में अर्लट भी जारी किया गया हैं। मौसम विभाग ने बताया है कि भूकंप के असर से फुकुशिमा के तट पर तीन फुट तक की लहरें उठ सकती हैं।

रात भर महसूस हुए झटके

इस भूकंप के बारे में बात की जाए तो खबरों के मुताबिक जापान में ये भूकंप रात करीब 8 बजकर 6 मिनट पर आया था। इस भूकंप का केंद्र राजधानी टोक्यो से लगभग 297 किमी दूर था। भूकंप आने के बाद जापान के कई हिस्सों में भारी तबाही भी देखी गई हैं। कहा जा रहा हैं कि भूकंप की तीव्रता इतनी अधिक थी कि रात भर जापान के बड़े हिस्सों में इस भूकंप के झटके महसूस होते रहे।

ड्रोन से तस्वीरों में कैद हुआ बंजर नजारा

ऐसे में शहरों की जो तस्वीरें सामने आई हैं वे काफी डराने वाली हैं। इन तस्वीरों को ड्रोन से लिया गया हैं। जिसमें आप भी देख सकते हैं कि सरकार के आदेश के बाद 20 लाख घरों की बिजली गायब हो गई। जबकि एक बुलेट ट्रेन भी पटरी से उतर गई।

Related Articles

Back to top button