बॉलीवुडमनोरंजन

दादी-नानी बनने की उम्र में दुल्हन बनीं ये अभिनेत्रियां, एक को तो 60 साल में मिला अपना दूल्हा

किसी ने ठीक ही कहा है कि प्यार और शादी की कोई उम्र नहीं होती। लेकिन ये लाइन फिल्म में ही नहीं बल्कि रियल लाइफ में बॉलीवुड के कुछ सितारो ने सच करके दिखाई है। दरअसल, बॉलीवुड की दुनिया में करियर बनाने के बाद ही कलाकार शादी के बारे में सोचते हैं, जिसकी वजह से कई कलाकारों की शादी काफी उम्र बीत जाती है। यहां तो ऐसी कई एक्ट्रेसेस भी हैं जो दादी-नानी बनने की उम्र में दुल्हन बनीं हैं।

नीना गुप्ता

80’s में वेस्ट इंडीज के क्रिकेटर विवियन रिचर्ड और नीना गुप्ता ने एक दूसरे को डेट किया। लेकिन विवियन पहले से ही शादीशुदा थे। जिसकी वजह से दोनों शादी नहीं कर पाएं, नीना गुप्ता ने 2008 में विवेक मेहरा से शादी की थी और उस समय इनकी उम्र 54 साल थी। दोनों ने लव मैरिज की थी और शादी के बाद दोनों के बीच प्यार बढ़ा, जिससे दोनों की गाड़ी पटरी पर चली।

उर्मिला मातोंडकर

बॉलीवुड की रंगीला गर्ल और कांग्रेस लीडर उर्मिला मातोंडकर ने 42 साल की उम्र में मोहसिन अख्तर से शादी कर ली। उर्मिला मातोंडकर ने मुस्लिम शख्स से शादी की, जिसके बाद से लेकर अब तक इन्हें धर्म के नाम पर ट्रोल किया जाता है, लेकिन ये हमेशा ही जवाब देती रहती हैं।

सुहासिनी मुले

Suhasini Mulay

टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस सुहासिनी मुले का भी इस लिस्ट में नाम है। सुहासिनी मुले ने 60 साल की उम्र में प्रोफ़ेसर अतुल गुर्तु से शादी की। 60 साल की उम्र में सुहासिनी मुले ने खुद शादी की जब की यह उम्र उनकी दादी बनने की हैं। लेकिन बॉलीवुड में सब कुछ मुमकिन हैं।

प्रीति जिंटा

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा आईपीएल की टीम पंजाब की मालकिन हैं। प्रीति ने बॉलीवुड में अपना खूब नाम कमाया है। प्रीति जिंटा ने जिनी गुड से 2016 में शादी कर ली और उस समय इनकी उम्र 41 साल थी। शादी से पहले प्रीति जिंटा का नाम कई कलाकारों के साथ भी जुड़ा था।

लीज़ा रे

फिल्म ‘कसूर’ से अपने करियर की शुरुवात करने वाली अभिनेत्री लीज़ा रे कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को मात देकर आज एक स्वस्थ जिंदगी जी रही हैं। उन्होंने 41 साल की उम्र में जैसन देहनी से शादी की थी।बता दें, सरोगेसी की मदद से लीज़ा आज दो जुड़वा बच्चों की मां बन गयी हैं।

काम्या पंजाबी

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस काम्या पंजाबी 41 साल की उम्र में दूसरी शादी का फैसला लिया था। उन्होंने साल 2020 में एक बार फिर से शादी की। बता दें कि काम्या पंजाबी अपने पहले पति से अलग हो चुकी थीं।

मनीषा कोइराला

manisha koirala

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने 41 साल की उम्र में खुद से 7 साल के छोटे सम्राट दहल से शादी की थी।

Related Articles

Back to top button