
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने अपने फैंस के दिलों में एक ऐसी खास जगह बनाई थी जो उनके जाने के बाद भी कम नहीं हो सकती। सुशांत के जाने के बाद उनके दोस्त, फैमिली, फैंस सभी अपने-अपने तरीके से उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर सुशांत के फैन लगातार अपने प्यार उनपर बरसा रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर सुशांत की एक ऐसी फैन भी दिखाई दी जिन्होंने बड़े ही अनोखे अंदाज में सुशांत को श्रद्धांजलि दी है।
3D रंगोली बनाकर दी श्रद्धांजलि
दरअसल सोशल मीडिया पर सुशांत सिंह राजपूत की 3D रंगोली वायरल हो रही है। बता दें सुशांत सिंह की शिखा शर्मा नाम फैन सामने आई है जिन्होंने अपने हुनर से 3D रंगोली बनाकर अपने फेवरेट सुशांत को श्रद्धांजलि दी। शिखा ने अपनी ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इस वीडियो को शेयर करते हुए शिखा ने सुशांत के लिए खास मैसेज भी लिखा है। उन्होंने अपने वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘सुशांत सिंह राजपूत को हमारी श्रद्धांजलि, आप हमारे दिलों में हमेशा जिंदा रहोगे सर।’ बता दें कि वीडियो में सुशांत सिंह राजपूत की 3डी रंगोली के पास शिखा शर्मा बैठी नजर आ रही हैं। रंगोली में सुशांत सिंह राजपूत चेहरे पर एक मासूम सी मुस्कुराहट लिए बैठे दिखाई दे रहे हैं। शिखा शर्मा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
दोनों हाथों से लिखते थे सुशांत
ऐसे बहुत कम लोग ही होते हैं जो लिखते समय अपने दोनों हाथों का इस्तेमाल करते हों। उन चुनिंदा खास लोगों में से एक सुशांत सिंह राजपूत भी थे। जो दोनों हाथों से लिख लेते थे। बता दें कि सोशल मीडिया पर सुशांत की एक ओर वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को ट्वीटर ने अपने अकाउंट पर शेयर किया है जिसमें सुशांत का टैलेंट देखकर उनके फैंस भी हैरान हो रहे हैं। दरअसल वीडियो में सुशांत अपने दोनों हाथों से पेपर पर कुछ लिखते दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि वीडियो में सुशांत अपनी फिल्म ‘छिछोरे’ के को-स्टार ताहिर राज भसीन का नाम दोनों हाथों से एक साथ लिखा है। सुशांत की ये वीडियो फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
Sushant was an Ambidextrous,he could mirror write as well. Something that even Leonardo da Vinci would do,here he can be seen writing "Tahir Bhasin" using the same skill. pic.twitter.com/XMwEZv3hpL
— siddhant. (@ignoreandfly) June 19, 2020
इंस्टाग्राम ने ऐसे दी सुशांत को श्रद्धांजलि
सोशल मीडिया पर जहां फैंस अपने अपने तरिके से सुशांत को श्रद्धांजलि दे रहे हैं तो वहीं इंस्टाग्राम ने भी सुशांत को खास श्रद्धांजलि दी है। सोशल साइट इंस्टाग्राम ने सुशांत सिंह राजपूत की प्रोफाइल बायो में ‘रिमेंबरिंग’ शब्द जोड़कर इसे उनकी स्मृति के तौर पर सम्मान दिया है। जानकारी के लिए बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 12.4 मिलियन यानि एक करोड़ 24 लाख फॉलोअर्स हैं। अपने इंस्टाग्राम पर एक्टर ने सिर्फ 87 पोस्ट शेयर की थी। सुशांत इकलौते ऐसे स्टार थे जिन्होंने अपने फैंस को भी फॉलो किया था। सुशांत 6737 लोगों को फालो कर रहे थे।
गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत ने टीवी के बाद बॉलीवुड में फिल्म ‘काय पो छे’ से डेब्यू किया था। जिसके बाद उन्होंने धोनी जैसी हिट फिल्म कर खूब नाम भी कमाया। लेकिन ‘छिछोरे’ सुशांत की आखिरी फिल्म थी जिसमें वो नजर आए थे। अपने करियर में सुशांत ने ‘शुद्ध देसी रोमांस’, ‘एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’, ‘राबता’, ‘केदारनाथ’, ‘छिछोरे’ और ‘सोनचिड़िया’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके थे।