धार्मिक

30 जून गुरु ग्रह मकर से निकलकर धनु राशि में करेंगे प्रवेश, जानिए सभी 12 राशियों पर कैसा रहेगा असर

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक देखा जाए तो बृहस्पति ग्रह को ज्ञान, सत्कर्म और गुरु का कारक माना गया है, ज्योतिष के जानकारों के अनुसार यदि ब्रह्मांड में किसी भी ग्रह की स्थिति में परिवर्तन होता है तो इसकी वजह से सभी 12 राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ता है, आपको बता दें कि देव गुरु बृहस्पति 30 जून 2020 को मकर राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करने वाले हैं, अगर ज्योतिष विद्वानों की माने तो यह 29 जून की रात्रि 4:46 बजे पर ही धनु राशि में गोचर कर लेंगे, अंग्रेजी दिनमान के मुताबिक 30 जून ही हो जाता है, गुरु ग्रह के इस परिवर्तन की वजह से सभी 12 राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ेगा, किन राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ेगा, इसकी जानकारी आप अपनी राशि अनुसार जाने।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले व्यक्तियों को गुरु ग्रह के राशि परिवर्तन की वजह से धर्म-कर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आपको अध्यात्म के क्षेत्र में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आपको लगातार सफलता हासिल होगी। बड़े अधिकारी आपके कामकाज से खुश रहेंगे। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां कम होगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले लोगों को स्वास्थ्य से जुड़ी हुई परेशानियों से गुजरना पड़ेगा। ससुराल पक्ष से आपके संबंध खराब हो सकते हैं। धन के लेन-देन में आपको सतर्क रहना होगा। आप वाहन प्रयोग में लापरवाही ना करें अन्यथा दुर्घटना हो सकती है। अचानक किसी करीबी मित्र से कीमती उपहार मिलने के योग बन रहे हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि के व्यक्ति इस परिवर्तन की वजह से सावधान रहें। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। आप कोई भी जोखिम भरा कार्य अपने हाथ में मत लीजिये अन्यथा आपको भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। आपके शत्रु हावी होने का प्रयास करेंगे इसलिए आप इनको कोई भी मौका ना दें। कार्यस्थल की परिस्थितियों में आप कुछ बदलाव करने की कोशिश कर सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि के व्यक्ति इस परिवर्तन की वजह से अपने जीवन की परेशानियों से घिरे रहेंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। माता-पिता से मतभेद हो सकते हैं। भाई बहनों के साथ संबंध खराब होने की संभावना बन रही है। प्रेम संबंधित मामलों में मिले-जुले नतीजे मिलेंगे। आप किसी भी यात्रा पर ना जाएं। यदि यात्रा जरूरी है तो वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में कठिनाई हो सकती है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले व्यक्ति इस परिवर्तन की वजह से फायदा प्राप्त करेंगे। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सफलता मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं। आप उच्च शिक्षा के लिए विदेश जा सकते हैं। पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा। आप अपनी योजनाओं को अंजाम दे सकते हैं। नौकरी में उच्च पद की प्राप्ति होगी। अचानक आर्थिक मुनाफा मिल सकता है। जमीन से संबंधित कार्यों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले व्यक्ति बृहस्पति ग्रह की राशि परिवर्तन की वजह से आर्थिक लाभ प्राप्त करेंगे। नौकरी में बदलाव करने की योजना बन सकती है। जो आपके लिए काफी फायदेमंद रहने वाला है। संतान की तरफ से सुख मिलेगा। परिवार में खुशियां बनी रहेगी। जमीन से आपको लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। संपत्ति का कोई पुराना वाद विवाद सुलझ सकता है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले लोगों की कोई महत्वपूर्ण योजना बिगड़ने की संभावना बन रही है। आपके विरोधी नुकसान पहुंचाने की पूरी कोशिश करने वाले हैं। इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। आप अपनी कीमती चीजों को संभाल कर रखें। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। किसी प्रिय व्यक्ति से नोकझोंक हो सकती है। आपको अपने मानसिक तनाव को कम करने की कोशिश करनी होगी अन्यथा आपका महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित हो सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले लोगों को विभिन्न स्रोतों से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आपकी वाणी में मिठास आएगी। आप अपने अच्छे स्वभाव से लोगों को काफी प्रभावित करेंगे। आपको कार्य क्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि प्राप्त हो सकती है। बड़े अधिकारी आपके कामकाज की तारीफ करेंगे। आसपास के लोग आपकी मदद कर सकते हैं। घर परिवार में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिलेगा। आप किसी नई योजना पर कार्य कर सकते हैं। मित्रों का साथ प्राप्त होगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले व्यक्तियों के लिए गुरु का राशि परिवर्तन शुभ रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आपके ज्ञान में वृद्धि हो सकती है। जरूरी काम में प्रभावशाली लोगों की मदद मिलेगी। आर्थिक जीवन में आपको लगातार तरक्की मिलने के योग बन रहे हैं। पारिवारिक वातावरण में नई नई खुशियां आएंगी। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले व्यक्तियों को इस परिवर्तन की वजह से सामाजिक क्षेत्र में मान सम्मान की प्राप्ति होगी। अचानक धन लाभ मिल सकता है। आप अपने शत्रुओं को परास्त करके सफलता हासिल करेंगे। जीवन की दिक्कत कम होगी। आप अपनी योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। जीवनसाथी का व्यवहार अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन और दांपत्य जीवन में मिठास बनी रहेगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले व्यक्तियों को बड़े भाई बहनों का सहयोग मिलेगा। इस परिवर्तन की वजह से आप धन की बचत करने में सफल हो सकते हैं। आर्थिक योजनाएं हाथ लग सकती है। आपकी आमदनी बढ़ेगी। पारिवारिक जरूरतों की पूर्ति समय पर पूरे हो सकते हैं। बच्चों की तरक्की से आपका मन खुश होगा। विद्यार्थी वर्ग के लोग किसी प्रतियोगी परीक्षा में कामयाबी हासिल करेगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि के व्यक्ति अपना जीवन मिलाजुला व्यतीत करेंगे। शिक्षा विभाग से जुड़े हुए लोगों को अच्छा फायदा मिलेगा। तरक्की के कुछ नए मार्ग हासिल हो सकते हैं। जिससे आपके मन को खुशी मिलेगी। आप यदि कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो प्रभावशाली लोगों की मदद जरूर लीजिए। इससे आपको फायदा मिल सकता है। माता-पिता की सेहत में उतार-चढ़ाव बने रहेंगे।

Related Articles

Back to top button