बॉलीवुडमनोरंजन

बेहद अमीर है इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों के पतिदेव, दुनियाभर में बजता है इनके नाम का डंका

बॉलीवुड और शोहरत का रिश्ता बहुत पहले से एक दूसरे के साथ जुड़ा हुआ है। बॉलीवुड की कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं जिनके पति बेहद अमीर और करोड़ों की प्रॉपर्टी के मालिक हैं। कुछ ऐसी एक्ट्रेसेज के बारे में जिनके पति की संपत्ति जानकर आप दंग रह जाएंगे। आइए जानते हैं कौन-कौन हैं वो अभिनेत्रियां-

आसिन

सुपरहिट फिल्म गजनी से बॉलीवुड में एंट्री करने वालीं एक्ट्रेस आसिन ने गिनी चुनी फिल्मों में ही काम किया है जिनमें वह सलमान के साथ फिल्म रेड्डी, अजय देवगन के साथ फिल्म बोल बच्चन और अक्षय के साथ फिल्म बॉस में नजर आई थीं। आसिन ने पॉपुलर कंपनी माइक्रोमैक्स के को-फाउंडर राहुल शर्मा से शादी कर ली। शायद ही आपको पता हो कि राहुल की कमाई 100 बिलियन डॉलर से भी ज्यादा है। इतना ही नहीं उनके पास तीन एकड़ का फॉर्महाउस भी है।

शिल्पा शेट्टी

raj kundra

हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिज़नेस मैन राज कुंद्रा पर पॉर्न फिल्म कंपनी चलाने का आरोप लगा है। राज और शिल्पा की शादी 2009 में हुई थी। राज कुन्द्रा NRI बिजनेसमैन हैं। ब्रिटेन के टॉप बिजनेमैन्स में राज की गिनती होती है। शिल्पा के साथ मिलकर इंडिया में भी राज ने कई बिज़नेस शुरु किए हैं।

जूही चावला

जूही चावला के पति का नाम जय मेहता है जो मेहता ग्रुप के मालिक हैं। जय मेहता की कुल संपत्ति 2300 करोड़ रुपए बताई जाती है। इनका बिज़नेस इस देश में ही नहीं, विदेशों में भी फैला हुआ है।

सोनम कपूर

बॉलीवुड की फैशन क्वीन सोनम कपूर का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। सोनम ने 8 मई 2018 को दिल्ली के बिजनेस मैन आनंद आहूजा के साथ सात फेरे लिए थे। दिल्ली के नामी बिजनेसमैन हरीश आहूजा के पोते हैं आनंद आहूजा। सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा के पास ना सिर्फ भारत में बल्कि विदेश में भी प्रॉपर्टी है।

अमृता अरोड़ा

फिल्म एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा की छोटी बहन अमृता अरोड़ा फिल्मों में फ्लॉप होने के बाद शादी के बंधन में बंध गईं। उन्होंने मुंबई की कंस्ट्रक्शन कपनी रेडस्टोन ग्रुप के मालिक और बिजनेसमैन शकील लड़क से शादी की है।

आएशा टाकिया

कम ही फिल्मों में नजर आयीं एक्ट्रेस आएशा टाकिया की शादी होटल व्यवसायी फरहान आज़मी से हुई है। ख़बरों की मानें तो फरहान की नेटवर्थ 72 करोड़ रुपए से ज्यादा की है।

सेलिना जेटली

बॉलीवुड में कुछ कमाल ना कर पाने वालीं एक्ट्रेस सेलिना जेटली ने शादी करने का फैसला ले लिया। सेलिना के पति पीटर हॉग ऑस्ट्रिया से हैं और वह एक बड़े बिजनेसमैन और मार्केटर हैं।

रवीना टंडन

90 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस रहीं रवीना टंडन ने फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर अनिल थडानी से शादी की है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अनिल और रवीना की नेटवर्थ आज की डेट में 47 करोड़ रुपए के आस-पास बताई जाती है।

टीना अंबानी

80 के दशक की खूबसूरत एक्ट्रेस टीना मुनीम ने रिलायंस इंडस्ट्री के संस्थापक अनिल अंबानी से शादी की है। अनिल की 2016 में फोर्ब्स बिलेनियर लिस्ट के अनुसार नेट वर्थ 3।3 बिलियन डॉलर है। अनिल अंबानी का दुनियाभर में नाम है।

ईशा देओल

हेमा मालिनी और एक्टर धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल ने साल 2012 में भरत तख्तानी के संग शादी की थी। अगर बात भरत के बिजनेस की करें तो वह डायमंड का बिजनेस करते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भरत की कुल संपत्ति करीब 20 मिलियन डॉलर यानी 136 करोड़ रुपये हैं।

Related Articles

Back to top button