बॉलीवुडमनोरंजन

ऐश्वर्या ने अपनी शादी में पहनी थी 75 लाख की साड़ी, सोने के धागों से हुई थी बुनाई, देखें PICS

ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन शायद पहले ऐसे बीटाउन कपल थे, जिनकी शादी को बड़े स्तर पर मीडिया कवरेज मिला था। ऐसा हो भी क्यों न…. बच्चन परिवार के इकलौते बेटे की शादी दुनिया की बेहद खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय से जो हुई है।

दोनों की शादी को 15 साल पूरे होने वाले हैं। ऐश्वर्या और अभिषेक की शादी मीडिया पर बहुत ट्रेंड हुई थी और हर कोई इस शादी को एक झलक पाना चाहता था।

बॉलीवुड की सबसे चर्चित शादी

aishwarya rai

20 अप्रैल, 2007 को ऐश्वर्या और अभिषेक ने शादी कर ली थी। वैसे तो इस ग्रैंड शादी की हर चीज को लेकर ही खूब चर्चा हुई थी लेकिन कुछ तस्वीरें ऐसी भी सामने आई थी जिसमें ऐश्वर्या राय के रॉयल वेडिंग लुक ने हर किसी का ध्यान खिंचा था। विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय दुल्हन बनकर किसी परी से कम नहीं लग रही थी।

साउथ इंडियन ब्राइड बनीं थीं ऐश्वर्या

दरअसल, ऐश्वर्या राय साउथ इंडियन हैं और इसमें वह काफी प्राउड भी फील करती हैं। शादी के दिन उन्होंने इसी से जुड़ा लुक भी चुना। साड़ी से लेकर बालों की हेयरस्टाइल और यहां तक कि गहने भी, पूरी तरह से उन्हें साउथ इंडियन ब्राइडल लुक दे रहे थे। ऐश्वर्या ने अपनी साड़ी पुरानी दोस्त व इंडिया की फेमस कॉस्ट्यूम ऐंड फैशन डिजाइनर नीता लुल्ला से डिजाइन करवाई थी।

साड़ी में लगा था सोना

एक रिर्पोट के मुताबिक ऐश्वर्या ने शादी के मौके पर जो साड़ी पहनी थी उसमें सोना लगाया था। यहां तक कि साड़ी की खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए इसमें महंगे क्रिस्टल्स का भी इस्तेमाल किया गया था।

इतनी है साड़ी की कीमत 

ऐश्वर्या के साड़ी ने लोगों का सारा ध्यान अपनी ओर खींच लिया था। उन्होंने अपनी शादी में गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी पहनी थी। जानकारी के मुताबिक, उनकी इस साड़ी की कीमत करीब 75 लाख रुपये थी। यह पहली बार था जब किसी एक्ट्रेस ने अपनी शादी पर इतनी महंगी साड़ी पहनी हो।

Related Articles

Back to top button