बॉलीवुडमनोरंजन

‘तू पकंज त्रिपाठी के पैर की जूती भी नहीं’ अवॉर्ड शो में रणवीर सिंह को नकल उतारते देख भड़के फैंस

एक होता है अभिनेता और एक होता है चरित्र अभिनेता और देखा जाए तो फिल्म में भले ही मुख्य अभिनेता का कद बड़ा हो, पर असल में चरित्र अभिनेता का अभिनय उस मुख्य अभिनेता पर हमेशा ही भारी पड़ता है। पकंज त्रिपाठी (Pankaj tripathi) ऐसे ही चरित्र अभिनेता हैं जो अपनी अदाकारी के जरिए फिल्म के मेन लीडर को भी मात दे देते हैं। लेकिन लगता है ये बात फिल्मों में मेन लीड निभाने वाले एक्टर्स को समझ में नहीं आती। तभी तो बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने ऐसी गलती (ranveer singh mimicry)कर दी है, जिसके बाद पकंज त्रिपाठी के फैंस उनके पीछे हाथ धोकर ही पड़ गए हैं।

फिल्मफेयर अवार्ड शो में रणवीर सिंह ने उतारी पंकज त्रिपाठी की नकल

दरअसल, ये मामला हाल ही में आयोजित 67वें फिल्मफेयर अवार्ड शो का है, जहां बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह को बेस्ट एक्टर के खिताब से नवाजा गया था। वहीं इसी अवार्ड शो में जानमाने कलाकार पंकज त्रिपाठी को भी फिल्म ‘मिमी’ के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड मिला। पर पंकज त्रिपाठी खुद इस अवार्ड को लेने के लिए वहां मौजूद नहीं थे।

pankaj tripathi

ऐसे में उनकी जगह रणवीर सिंह ने ये अवार्ड लिया, पर इस अवार्ड को लेने के दौरान रणवीर एक गलती कर बैठे। दरअसल रणवीर सिंह ने पंकज त्रिपाठी की नकल कर लोगों को बताने लगें कि अगर पकंज खुद होते तो किसी तरह से इस अवार्ड को लेकर रिएक्ट करते।

पंकज त्रिपाठी की स्टाइल में स्टेज पर कुछ यूं बनाया कि लोग हंस पड़े

बस यही बात पंकज त्रिपाठी (Pankaj tripathi) के फैंस को नागवार गुजरी, क्योंकि जिस तरह से रणवीर ने पकंज की नकल उतारी उसे देख फैंस को लगा कि वो मशहूर अभिनेता का मजाक बना रहे हैँ। दरअसल, इस वाकया को लेकर जो वीडियो सामने आया है उसमें आप देख सकते हैं रणवीर, पंकज त्रिपाठी की स्टाइल में सीट से उठते हैं और लोगों को झुककर नमस्कार करते हैं। इसके बाद वो फिर स्टेज पर जाकर सिंह गुटखा चबाने की एक्टिंग करते हुए अपनी गर्दन को हिलाते रहते हैं। ऐसे में रणवीर को पंकज की नकल उतारते देख अवार्ड शो में मौजूद बाकी लोग हंस पड़ते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Filmfare (@filmfare)

रणवीर को पंकज त्रिपाठी की नकल उतारते देख फैंस को आया गुस्सा

अब रणवीर का पंकज त्रिपाठी की नकल उतारना (ranveer singh mimicry) या कहें कि मजाक बनाना ही फैंस को पसंद नहीं आ रहा है। इस वाकये का लेकर जो वीडियो फिल्मफेयर ने शेयर किया हुआ उस पर पंकज त्रिपाठी के फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि ‘तुझे पंकज त्रिपाठी की एक्टिंग का ए भी नहीं आता है’।

वहीं एक दूसरे यूजर ने इस पर कमेंट किया है कि ‘तू पंकज त्रिपाठी के पैर की जूती बराबर भी नही है… जाके उनके चरणों का वंदन कर और कुछ सीख ले बेवकूफ आदमी’।

गौरतलब है कि पंकज जी त्रिपाठी एक वर्सेटाइल एक्टर हैं, जो किस किरदार को निभाते हैं उसे अपनी अदाकारी से यादगार बना देते हैं। यही वजह है कि फिल्मों से लेकर ओटीटी की दुनिया में पंकज त्रिपाठी की अदाकारी का जलवा कायम है।

Related Articles

Back to top button