बॉलीवुड के इन सितारों ने कभी नहीं लिखा अपना सरनेम, केवल पहले नाम से ही चल जाती हैं फिल्म
बॉलीवुड में कई सितारें ऐसे हैं जिनके केवल नाम से ही फिल्में चल जाती हैं। इनमें से कुछ सितारे तो ऐसे भी हैं जो कि इंडस्ट्री में अपना नाम बदल कर पहचान हासिल कर चुके हैं। ऐसे में अगर अब लोगों के सामने इनका असल नाम रख दिया जाए तो शायद वे इन्हें पहचानने से भी मना कर दें।
इसी तरह कई बॉलीवुड स्टार ने अपने सरनेम के बिना ही इंडस्ट्री में फेम हासिल कर लिया हैं। आज हम भी आपको ऐसे ही कुछ सितारों के बारे में बताने वाले हैं जो कि इंडस्ट्री में अपने सिर्फ फर्स्ट नेम से ही फेमस हो गए हैं।
काजोल
बॉलीवुड में अपने अभिनय से लाखों लोगों का दिल जीतने वाली काजोल का सिर्फ नाम ही काफी हैं। हालांकि इंडस्ट्री में आपने भी काजोल का पूरा नाम शायद ही सुना होगा। इसलिए आपको बता दें कि काजोल का पूरा नाम शादी से पहले काजोल मुखर्जी था।
अब ये तो आप भी जानते ही होंगे कि काजोल ने बॉलीवुड स्टार अजय देवगन से शादी कर ली थी। जिसके बाद उनका नाम काजोल मुखर्जी देवगन हो गया। हालांकि आपने इंडस्ट्री मेें काजोल के नाम के साथ कभी कोई सरनेम नहीं देखा होगा।
तब्बू
बॉलीवुड स्टार तब्बू भी उन्ही सेलेब्स में शामिल हैं जिनका असली नाम आज भी शायद कोई जानता हो। असल तब्बू ने इंडस्ट्री में आने के बाद ही अपना नाम बदल लिया था। आपको बता दें कि तब्बू का असल नाम तब्बसुम हाशमी है।
हेलेन
70 के दशक की मशहूर अभिनेत्री हेलेन भी अपने सिंगल नेम को लेकर ही इंडस्ट्री में जानी जाती हैं। सिर्फ अभिनय ही नहीं बल्कि हेलेन ने डांस की दुनिया में भी काफी ऊंचा नाम कमाया हैं। ऐसे में लोगों को जब हेलेन का पूरा नाम पूछा जाता हैं तो वे भी इस बात का जवाब नहीं दे पाते हैं।
आपको बता दें कि हेलेन का पूरा नाम हेलेन एन रिचर्डसन है। गौरतलब हो कि हेलेन ने बॉलीवुड के मशहूर राइटर सलीम खान से शादी कर ली थी। हालांकि शादी के बाद भी हेलेन ने अपने नाम के आगे कोई सरनेम नहीं लगाया।
वैजयंतीमाला
सिर्फ साउथ ही नहीं बल्कि देशभर में वैजयंतीमाला के फेंस हैं। लोग वैजयंतीमाला की खूबसूरती से लेकर उनके अभिनय और डांस के दिवाने थे। लेकिन इनके दिवाने फेंस को भी इनका पूरा नाम याद नहीं होगा। आपको बता दें कि इनका पूरा नाम वैजयंतीमाला रमन है।
रेखा
कई दशकों से करोड़ों दिलों की जान बनी रेखा को लोग आज भी सिर्फ रेखा ही कहकर बुलाते हैं। आज भी जब कभी रेखा किसी पार्टी या शो में आ जाए तो लो सिर्फ उनकी एक झलक को देखने के लिए बेकाबू हो जाते हैं। लेकिन रेखा का असल नाम या यूं कह ले कि पूरा नाम इंडस्ट्री में आने से पहले ही बदल लिया था। रेखा का पूरा नाम भानुरेखा गणेशन है। जिसे छोटो कर उन्होंने रेखा कर लिया था।
धर्मेंद्र
धर्मेंद्र को भला कौन नहीं जानता, बुजूर्ग से लेकर बच्चा बच्चा तक धर्मेंद्र की एक्टिंग का फैन हैं। ऐसे में इंडस्ट्री में लोग उन्हें सिर्फ धर्मेंद्र कह कर ही बुलाते हैं। उनके आगे उनका सरनेम कोई नहीं लेता। ऐसे में आपको बता दें कि धर्मेंद्र का पूरा नाम धर्म सिंह देओल है।