विशेष

उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने पूरा किया वादा, कबाड़ से बनी जीप के बदले दी नई Bolero

महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर अपनी दमदार मौजूदगी के लिए जाने जाते हैं। आनंद महिंद्रा की पैनी निगाह सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर बनी रहती है। शायद उनकी नजरों से कोई ऐसी पोस्ट होगी, जो बच पाती हो जिसमें किसी ने अपना हुनर दिखाया हो। अक्सर आनंद महिंद्रा अपने द्वारा शेयर की गई पोस्ट की वजह से भी आए दिन चर्चा का विषय बने रहते हैं।

आनंद महिंद्रा लोगों के बीच कोई न कोई पोस्ट शेयर करते रहते हैं, जिनके माध्यम से वह लोगों का खूब मनोरंजन करते हैं। आनंद महिंद्रा कभी फनी तो कभी देसी जुगाड़ के कमाल के वीडियो शेयर करते हैं। इसी बीच महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के प्रमुख आनंद महिंद्रा एक बार फिर अपना वादा पूरा किया है।

जी हाँ, कुछ दिन पहले ही उन्होंने ट्विटर पर एक व्यक्ति को जुगाड़ से बनी गाड़ी के बदले नई बोलेरो देने का वादा किया था। दुनिया में कम लोग होते हैं जो अपने किए वादे को पूरा कर पाते हैं लेकिन आनंद महिंद्रा ने अपने द्वारा किए गए वादे को निभाया है।

इस शख्स ने बनाई थी जुगाड़ की गाड़ी

भारत के मशहूर उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने पिछले महीने ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया था। यूट्यूब पर Historicano नमक चैनल के अनुसार, यह वीडियो महाराष्ट्र दत्तात्रेय लोहार का था। महाराष्ट्र के रहने वाले दत्तात्रेय लोहार ने इस जीप को तैयार किया। चैनल के अनुसार उन्होंने अपने बच्चों की जिद पूरी करने के लिए महिंद्रा थार जैसी दिखने वाली एक चार पहिए की गाड़ी बनाई थी जो किक से स्टार्ट होती है।

Anand Mahindra

आनंद महिंद्रा इस जुगाड़ गाड़ी की तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाए थे। उन्होंने इस शख्स की काबिलियत की तारीफ की। उन्होंने लिखा कि यह वाहन स्पष्ट रूप से किसी भी नियम से मेल नहीं खाता है, लेकिन मैं अपने लोगों की सरलता और कम से कम अधिक क्षमताओं की प्रशंसा करना कभी बंद नहीं करूंगा।

आनंद महिंद्रा ने इसमें सुरक्षा संबंधी खतरों को देखते हुए इसके बदले शख्स को नई बोलेरो गिफ्ट करने का ऐलान भी किया था। इसी के साथ उन्होंने लिखा था कि यह गाड़ी हमें कम संसाधन में भी संसाधन संपन्न होने के लिए प्रेरणा देती है।

आनंद महिंद्रा ने पूरा किया अपना वादा, दी “महिंद्रा बोलेरो”

बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने शख्स से जो वादा किया था, वह निभाया है। उन्होंने ट्विटर पर दत्तात्रेय के परिवार को बोलेरो गिफ्ट देने की कुछ तस्वीरों को साझा किया है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए आनंद महिंद्रा ने लिखा है कि “ख़ुशी है कि उन्होंने (दत्तात्रेय लोहार) अपनी गाड़ी के बदले नई बोलेरो लेने के हमारे प्रस्ताव को स्वीकार किया।

कल उनके परिवार को नई बोलेरो मिली और अब से उनकी गाड़ी हमारी हुई। उनकी यह गाड़ी हमारी Mahindra Research Valley में सभी तरह की कारों के संग्रह का हिस्सा होगी। यह हमें संसाधन संपन्न होने की प्रेरणा देगी।” सोशल मीडिया पर सभी लोग आनंद महिंद्रा की खूब तारीफ कर रहे हैं। आनंद महिंद्रा का ट्वीट काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर जमकर अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Related Articles

Back to top button