बॉलीवुड

इस वजह से प्रियंका चोपड़ा खुद नहीं हुईं प्रेग्नेंट और मां बनने के लिए लिया सरोगेसी का सहारा

आखिर क्यों प्रियंका सरोगेसी की मदद से बनीं मां? प्रेग्नेंट ना होने की ये है वजह

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने फैन्स के साथ एक बड़ी खुशखबरी शेयर की थी। प्रियंका और उनके पति निक जोनस ने बताया था कि, उनके घर सरोगेसी के जरिये एक बच्चे का जन्म हुआ है। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि, उन्हें बेटा हुआ या बेटी लेकिन एक अमेरिकी वेबसाइट ने ने दावा किया है कि, प्रियंका और निक की बेटी का जन्म 15 जनवरी को दक्षिणी कैलिफोर्निया के हॉस्पिटल में हुआ।

priyanka chopra

सोशल मीडिया पर प्रियंका पर उठे सवाल

सरोगेसी से बच्चा पैदा करने पर प्रियंका पर कई सवाल उठे। किसी ने प्रियंका की फर्टिलिटी इश्यू की बात कही तो किसी ने कुछ और ही वजह बताई। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा- ‘अमीर लोगों के लिए सरोगेसी अपनाना काफी आसान हो गया है।’ दूसरे ने लिखा- ‘सरोगेसी अब सबसे ज्यादा ट्रेंड में हैं।

priyanka chopra

‘ एक ने सवाल उठाया- ‘क्या एक मां को रेडीमेड बच्चे के साथ लगाव हो सकता है, क्या वो उसे उतना प्यार दे पाती है।’ ऐसे पोस्ट्स पर सोशल मीडिया यूजर्स के मिक्स रिएक्शन्स मिल रहे हैं, कुछ प्रियंका के पक्ष की बात कह रहे हैं तो कुछ इस बात को सही बता रहे हैं।

इस वजह से लिया सरोगेसी का सहारा

priyanka chopra

तमाम ऐसे कई मुद्दे उठने के बाद एक रिपोर्ट सामने आई जिसमें प्रियंका का सरोगेसी के जरिये मां बनने की असल वजह बताई गई है। ऐसी खबरों पर KoiMoi ने अपने सूत्रों के हवाले से लिखा, ‘प्रियंका को कोई भी फर्टिलिटी इश्यू नहीं है, लेकिन वो अब 39 साल ही हैं

और उनके लिए ये आसान नहीं होता। वहीं उनके बिजी वर्किंग शेड्यूल की वजह से ये और भी मुश्किल हो जाता, दोनों का साथ रहने का वक्त भी काफी कम है। ऐसे में कपल ने सरोगेसी का रास्ता चुना।’

बच्चे की हुई प्री मैच्योर डिलीवरी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से आगे लिखा गया, ‘निक और प्रियंका, महिला से एक एजेंसी की मदद से मिले और महिला की ये पांचवी सरोगेसी है। कपल उनसे मिला और उन्हें वो अच्छी लगी। बच्चे का जन्म अप्रैल में होना था, लेकिन प्री मैच्योर डिलीवरी हुई है।’

पोस्ट कर दी थी खुशखबरी

बता दें निक और प्रियंका ने अपने बच्चे के जन्म की खुशखबरी देते हुए पोस्ट में लिखा था कि, ‘हमें ये पुष्टि करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमने सरोगेसी के जरिए एक बच्चे का स्वागत किया है। हम सम्मानपूर्वक इस विशेष समय के दौरान गोपनीयता की मांग करते हैं। हमें अपने परिवार पर ध्यान केंद्रित करना है। बहुत-बहुत धन्यवाद।’

Related Articles

Back to top button