बॉलीवुडमनोरंजन

भरी महफिल में दीपिका ने बता दिए बेडरूम सीक्रेट, बोलीं- बेड पर रणवीर सबसे ज्यादा टाइम लगाते हैं

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी फिल्मों के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चाओं में बनीं रहती हैं। चार साल पहले दीपिका बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह संग अपना घर बसा चुकी हैं। यह कपल बॉलीवुड के सबसे चर्चित और फेवरेट कपल्स में से एक हैं। दोनों अक्सर ही अपनी निजी जिंदगी को लेकर बातें शेयर करते रहते हैं। हाल ही में दीपिका ने एक इंटरव्यू के दौरान बेडरूम सीक्रेट शेयर किए।

हाल ही में ये कपल एक इवेंट में पहुंचा था। मीडिया ने इन्हे देखते ही सवालों की बारिश शुरू कर दी, क्योंकि हर कोई जानना चाहता है कि शादी के बाद दोनों की लाइफ कितनी बदली है।

दीपिका एक वाइफ के तौर पर कैसी हैं इस बारे में उन्होंने कई सारी बातें शेयर की हैं। दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह के बेडरूम के कई ऐसे राज खोले हैं जिन्हें जानने के बाद आपको लगेगा कि रणवीर ऐसे भी हो सकते हैं।

इवेंट में जब किसी ने दीपिका से रणवीर के स्टाइल और ब्यूटी सीक्रेट के बारे में पूछा तो दीपिका ने वो कह दिया जिसे सुन खुद रणवीर हैरान रह गए। उन्होंने कहा, रणवीर काफी देर तक शॉवर लेते हैं। उन्हें रात में भी शॉवर लेने की आदत है। और तो और टॉयलेट में भी काफी लंबे वक्त तक रहते हैं।

इतना ही नहीं इस दौरान दीपिका ने एक ऐसा राज भी खोल दिया जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। उन्होंने कहा कि, ‘वो बेड में भी काफी वक्त लगाते हैं।’ अब ऐसे में दीपिका की आखिरी लाइन जैसे ही वहां मौजूद सबने सुनी तो सब दंग रह गए और दीपिका की ओर देखने लगे। उनके पति रणवीर भी दीपिका को देखकर यही सोचने लगे कि उन्होंने भरी महफ़िल में ये क्या कह दिया।

हालांकि, इतना कहने के बाद दीपिका ने सभी को इस बात की हकीकत भी बताते हुए कहा कि, ‘मेरा मतलब है कि रणवीर बिस्तर पर सोने के लिए जाने पर भी काफी वक्त लगाते हैं। अब जो भी हो लोगों को इनकी ये बात तो पता चल गई है।’

इतना ही नहीं उन्होंने यह भी बताया कि, रणवीर को सुबह उठते ही सबसे पहले चाय चाहिए रहती हैं और दीपिका उनके लिए गरमा-गरम चाय बनाकर लाती हैं। वहीं रणवीर को एक स्पेशल रसम और चावल भी बहुत पसंद है। दीपिका बिना नाश्ता किए रणवीर को घर से जाने नहीं देती हैं। कपल के दिन की शुरूआत भजन के साथ भी होती है। क्योंकि जैसी दीपिका सुबह जागती हैं तो वो भजन लगा देती हैं।

deepika padukone

बता दें दीपिका और रणवीर सबसे क्यूटेस्ट कपल कहलाते हैं। दोनों ने कई सालों तक एक-दूसरे को डेट किया और दुनिया से अपना रिलेशन छुपकर रखा। हालांकि, साल 2018 में इस कपल ने अपनी शादी की घोषणा कर रिलेशन को ऑफिशियल कर दिया। दोनों की शादी इटली में हुई थी।

deepika-padukone

वहीं दोनों ही स्टार्स के वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका जल्द ही फिल्म ‘गहराइयां’, ‘फाइटर’ और ‘पठान’ में नजर आएंगी। ‘गहराइयां’ में दीपिका और उनके को-एक्टर सिद्धार्थ चतुर्वेदी के किसिंग सीन खूब वायरल हो रहे हैं। वहीं रणवीर सिंह फिल्म जयेशभाई जोरदार और ‘सर्कस’ में नजर आएंगे।

Related Articles

Back to top button