धार्मिक

14 दिसंबर को लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, इन 5 राशियों की चमक सकती है किस्मत

साल 2020 में 14 दिसंबर को वर्ष का आखिरी सूर्य ग्रहण लग रहा है। शाम 7:03 बजे पर ग्रहण का स्पर्श काल लगेगा, जबकि इसका मध्यकाल रात 9:43 बजे पर रहेगा। आपको बता दें कि सूर्य ग्रहण का मोक्ष काल रात्रि 12:23 बजे पर होगा। ग्रहण के दौरान चारों तरफ नकारात्मक ऊर्जा का संचार फैल जाता है। ग्रहण के दौरान बहुत सी सावधानी बरतनी जरूरी है। घर के सभी पानी के बर्तनों में या दूध और दही में कुश, तुलसी के पत्ती या दूब को धोकर डालना चाहिए। जब ग्रहण खत्म हो जाए तब आप इसको निकाल सकते हैं। अगर हम ज्योतिष शास्त्र के अनुसार देखें तो सूर्य ग्रहण का सभी 12 राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ेगा। आखिर यह ग्रहण किन राशि वालों के लिए शुभ साबित होगा और किन राशियों पर इसका अशुभ प्रभाव पड़ेगा? आज हम आपको इसकी जानकारी देने जा रहे हैं।

आइए जानते हैं सूर्य ग्रहण किन राशियों के लिए रहेगा शुभ

कन्या राशि वाले लोगों की राशि में सूर्य ग्रहण तीसरे स्थान पर लगने वाला है, जिसकी वजह से भाई-बहनों के बीच संबंध में सुधार आने की संभावना नजर आ रही है। कई क्षेत्रों से आपको शुभ फल की प्राप्ति होगी। धार्मिक कामों में आपका अधिक मन लगेगा। धन संबंधित लाभ मिलने की संभावना नजर आ रही है।

तुला राशि वाले लोगों की राशि में सूर्य ग्रहण दूसरे स्थान पर लगने वाला है, जिसकी वजह से भारी मात्रा में आपको धन लाभ मिल सकता है। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। नौकरी के क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। दान-पुण्य में आपका अधिक मन लगेगा। दान करने से आपको शुभ फल की प्राप्ति होगी।

मकर राशि वाले लोगों की राशि में सूर्य ग्रहण 11वें स्थान पर लगने वाला है, जिसकी वजह से इसका प्रभाव आपकी आमदनी और कामना पूर्ति पर पड़ेगा। आपकी अधूरी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। आमदनी के नए स्रोत हासिल होंगे। मानसिक परेशानियों से छुटकारा प्राप्त होगा। आप ग्रहण वाले दिन रात को सोते समय अपने सिरहाने पांच मूली या पांच बदाम रखकर सोएं और अगले दिन इन चीजों को मंदिर या धर्म स्थल पर दान कर दें, इससे आपको अशुभ प्रभाव से छुटकारा प्राप्त होगा।

कुंभ राशि वाले लोगों की राशि में सूर्य ग्रहण दसवें स्थान पर लगने वाला है, जिसकी वजह से आप कैरियर के क्षेत्र में लगातार उन्नति हासिल करेंगे। किसी महत्वपूर्ण मामले में आप निर्णय लेने में सक्षम हो सकते हैं। पारिवारिक परेशानियों का समाधान निकलेगा। अगर आप सिर पर सफेद या शरबती रंग की टोपी या पगड़ी पहनते हैं तो शुभ फल मिलेगा।

मीन राशि वाले लोगों की राशि में सूर्य ग्रहण नौवें स्थान पर लगने वाला है, जिसका संबंध आपके भाग्य से होता है। किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी। किस्मत के सहारे आपको लाभ मिलने की संभावना नजर आ रही है। आप हर क्षेत्र में अच्छा नतीजा प्राप्त करेंगे। अगर आप गुड़ का दान करते हैं तो इससे ग्रहण के अशुभ प्रभाव से बच सकते हैं।

आइए जानते हैं बाकी राशियों की कैसी रहेगी स्थिति

मेष राशि वाले लोगों की राशि में सूर्य ग्रहण आठवें स्थान पर लगने वाला है, जिसकी वजह से इसका प्रभाव आपकी आयु पर पड़ेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति आ सकती है। ग्रहण के दौरान आपको काफी संभलकर रहने की आवश्यकता है। अगर आप ग्रहण के अशुभ प्रभाव से बचना चाहते हैं तो इसके लिए इस दिन काली गाय या बड़े भाई की सेवा कीजिए। इससे शुभ फल की प्राप्ति होगी।

वृषभ राशि वाले लोगों की राशि में सूर्य ग्रहण सातवें स्थान पर लगने वाला है, जिसकी वजह से जीवनसाथी के साथ आपके संबंधों पर इसका प्रभाव पड़ेगा। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर अनबन होने की संभावना नजर आ रही है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। आप ऐसी कोई भी बात ना बोलें जिससे आपके जीवनसाथी के मन को दुख पहुंचे। अगर आप ग्रहण के अशुभ प्रभाव से बचना चाहते हैं तो भोजन करने से पहले एक रोटी का टुकड़ा अग्नि में आहुति दें।

मिथुन राशि वाले लोगों की राशि में सूर्य ग्रहण छठे स्थान पर लगने वाला है। जिसकी वजह से शत्रु आपके ऊपर हावी होने की कोशिश करेंगे। आपको काफी सतर्क रहना होगा। दोस्तों के साथ आप अच्छे संबंध बनाए रखें। किसी पुरानी बीमारी को लेकर आप चिंतित हो सकते हैं। अगर आप ग्रहण के अशुभ प्रभाव से बचना चाहते हैं तो कुत्ते को रोटी खिलाएं।

कर्क राशि वाले लोगों की राशि में सूर्य ग्रहण पांचवें स्थान पर लगने वाला है, जिसकी वजह से संतान से संबंधों पर इसका प्रभाव पड़ेगा। इस समय के दौरान आपको काफी विवेक से काम लेने की आवश्यकता है। अगर आप ग्रहण के अशुभ प्रभाव से बचना चाहते हैं तो इसके लिए आप पक्षियों को दाना डालें। इससे आपको शुभ फल की प्राप्ति होगी।

सिंह राशि वाले लोगों की राशि में सूर्य ग्रहण चौथे स्थान पर लगने वाला है, जिसकी वजह से आपको कामकाज में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। माता-पिता के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण काम के सिलसिले में आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। अगर आप ग्रहण के अशुभ प्रभाव से बचना चाहते हैं तो जरूरतमंद लोगों को भोजन कराएं।

वृश्चिक राशि वाले लोगों की राशि में सूर्य ग्रहण पहले स्थान पर लगने वाला है, जिसकी वजह से आपके शरीर में ऊर्जा की कमी देखने को मिल सकती है। साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आप पर और आपके शरीर पर प्रभाव डालेगा। आप अपनी सेहत को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही मत कीजिए। अगर आप ग्रहण के अशुभ प्रभाव से बचना चाहते हैं तो इसके लिए सूर्य देवता को जल अर्पित कीजिए।

धनु राशि वाले लोगों की राशि में सूर्य ग्रहण बारहवें स्थान पर लगने वाला है, जिसकी वजह से सुख-सुविधाओं के पीछे अधिक धन खर्च होने की संभावना नजर आ रही है। धन संबंधित परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है। बढ़ते खर्चों को लेकर आप काफी चिंतित नजर आएंगे। अगर आप ग्रहण के अशुभ प्रभाव से बचना चाहते हैं तो अपने घर की खिड़की दरवाजे खुले रखें और घर में उचित मात्रा में रोशनी रखनी चाहिए, इससे आपको शुभ फल की प्राप्ति होगी।

Related Articles

Back to top button