बॉलीवुडमनोरंजन

गुजारा करने के लिए भाई-बहन संग जगराते में गाती थीं नेहा कक्कड़, तस्वीर देख कर पहचान नहीं पाएंगे

बॉलीवुड का सिंगिंग सेंसेशन नेहा कक्कड़ की गिनती आज बॉलीवुड के टॉप सिंगर्स में होती है। वह किसी पहचान की मोहताज नहीं है। नेहा ने एक से बढ़कर एक सुपरहिट गाने गाकर, दर्शकों के दिल में अपनी खास पहचान बनाई है। लेकिन कामयाबी का यह सफर आसान नहीं था। इस मुकाम तक पहुंचने के लिए नेहा को काफी संघर्ष करना पड़ा।

सोशल साइट्स पर नेहा कक्कड़ का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में नेहा अपनी बड़ी बहन के साथ सोनू के साथ एक जगराते में भजन गाती हुई दिख रही हैं। सालों पुरानी इस जागरण के वीडियो में नेहा मां दुर्गा के भजनों को गाती हुईं झूमती नजर आ रही हैं। बता दें एक समय पर नेहा अपनी बड़ी बहन सोनू कक्कड़ और भाई टोनी कक्कड़ के साथ माता का जगराता कर गुजारा करती थीं।

सालों पुराने इस वीडियो में आप देख सकते हैं सोनू कक्कड़ माता की भेंट की शुरुआत करती हैं और नेहा उनका पूरा साथ दे रही हैं। नेहा अपनी बहन के साथ मां दुर्गा के भजनों पर जमकर झूमती नजर आ रही हैं। जगराते में मौजूद सभी भक्त इनके गानों पर थिरक रहे हैं। वहीं नेहा इस वीडियो में एक नज़र में पहचानी भी नहीं जा रही हैं। बल्कि वो काफी हद तक अपनी बहन की तरह ही लग रही हैं।

बता दें नेहा जब महज़ 4 साल की होंगी तभी से उन्होंने अपने भाई टोनी कक्कड़ और बहन सोनू के साथ गाना शुरु किया था। उनके घर की आर्थिक स्थिति बेहद खराब थी। करीब 16 साल की उम्र तक नेहा ने अपने भाई-बहनों के साथ माता के जगराते में भजन गाये। फिर वह साल 2004 में अपने भाई टोनी संग मुंबई आ गई।

2006 में नेहा ने इंडियन आइडियल में भाग लिया। वह सिलेक्ट भी हो गई लेकिन इस शो में नेहा ज्यादा आगे नहीं बढ़ पायीं और एलिमिनेट हो गई। लेकिन नेहा की किस्मत में कुछ और ही लिखा था। उसके बाद नेहा ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। उनकी आवाज की खासियत को पहचान कर उन्हें बतौर सिंगर बॉलीवुड में एंट्री मिल गई।

जहां नेहा इस समय बॉलीवुड की कीमती सिंगर में से एक हैं, वही टोनी कक्कड़ भी गानों और म्यूजिक के बल पर काफी नाम कमा रहे हैं। नेहा आज एक गाने के 3 लाख रूपए तक चार्ज करती हैं। नेहा कक्कड़ ने बॉलीवुड में ‘काला चश्मा’ और ‘लड़की ब्यूटीफुल’ जैसे कई सुपरहिट गाने गाए हैं।

Related Articles

Back to top button