युवराज सिंह ने क्रिकेट खिलाड़ियों को बनाया लड़की और पूछा ये मज़ेदार सवाल

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐप बेहद पॉपुलर हो रहा है। जिसका नाम है फेस एप। ये एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर बेस्ड फोटो एडिटर ऐप है। जिसमें ऐप के फिल्टर्स के ज़रिए बूढे को जवान, जवान को बूढ़ा, लड़के को लड़की या लड़की को लड़का दिखाया जा सकता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर ये ऐप काफी ट्रेंड कर रहा है। ऐप के ज़रिए सेलेब्स की पिक्चर्स पर मेल या फीमेल की फिल्टर्स लगाकर तस्वीरें पोस्ट की जा रही हैं। ऐसे में टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने भी अपने क्रिकेटर दोस्तों के साथ कुछ ऐसा ही किया।
युवराज सिंह खिलाड़ियों को बनाया लड़की-
बता दें कि युवराज सिंह सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर फनी पोस्ट करके सबको हंसाते रहते हैं। इस बार युवराज ने इसी फेस ऐप का इस्तेमाल किया और टीम इंडिया के खिलाड़ियों की तस्वीरों पर लड़की वाला फिल्टर लगा दिया। उनका ये पोस्ट इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। युवराज द्वारा पोस्ट की इन पिक्चर्स में उन तमाम खिलाड़ियों की तस्वीरों पर फिल्टर इस्तेमाल किया गया जो फिलहाल टीम इंडिया के लिए क्रिकेट खेल रहे हैं।
पोस्ट में रोहित शर्मा, विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी, अश्विन, हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार समेत कुल 15 खिलाड़ी नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में सभी खिलाड़ी लंबे बाल और मेकअप में नज़र आ रहे हैं। एक नज़र में आप भी ये पिक्चर देखेंगे तो अपने फेवरेट क्रिकेट प्लेयर को पहचान नहीं सकेंगे।
सबको पसंद आई भुवनेश्वरी-
युवराज ने पिक्चर के साथ एक मज़ेदार कैप्शन भी लिखा। उन्होंने लिखा कि ‘इनमें में से किसे आप अपनी गर्लफ्रेंड चुनेंगे? मैं रिप्लाई कल करूंगा। जिसके बाद फैन्स के लगातार कॉमेन्ट्स आने लगे। इतना ही नहीं केविन पीटरसन, युजवेंद्र चहल, हरभजन सिंह जैसे स्टार्स ने भी इस पोस्ट पर मजेदार कमेंट्स किए। ज़्यादातर लोगों को भुवनेश्वर कुमार पर लगा लड़की का फिल्टर पसंद आया और गर्लफ्रेंड के रूप में उन्होंने भुवनेश्वर कुमार को चुना। यहां तक कि लोगों ने भुवनेश्वर कुमार का नाम बदलकर भुवनेश्वरी भी कर दिया और सबने कॉमेंट करके भुवी को वोट किया।
केविन पीटरसन पोस्ट को देखकर हंस-हंसकर लोट-पोट हो गए। वहीं हरभजन सिंह, यूएई टीम के खिलाड़ी चिराग सूरी ने लिखा, ‘मुझे लगता है इसमें भुवी सबसे अच्छी च्वाइज होगी। सबसे मज़ेदार बात तो ये है कि भुवनेश्वर कुमार ने भी खुद अपना ही नाम दिया। पोस्ट को अब तक 56 लाख से भी ज़्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।
गौरतलब है कि, हाल ही में युवराज सिंह एक इंस्टाग्राम लाइव चैट के चलते काफी कॉन्ट्रोवर्सी में रहे थे। दरअसल, युवराज सिंह ने टीम इंडिया के उपकप्तान रोहित शर्मा के साथ लाइव इंस्टाचैट के ज़रिए जुड़े थे और उन्होंने चहल को काफी अपमानजनक बातें भी बोली थी। जिसके बाद युवराज सिंह काफी कॉन्ट्रोवर्सी में फंस गए थे। हालांकि, बाद में उन्होंने माफी भी मांग ली थी और कहा था कि उन्होंने अनजाने में ठेस पहुंचाई है।
ऐसी ही मज़ेदार पोस्ट्स के लिए जुड़े रहे हमारे साथ। आप हमें सोशल मीडिया पर भी फॉलो कर सकते हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर इस पोस्ट को शेयर करना न भूले।