धार्मिक

राशिफल- बुधवार को इस राशि को मिलेगा आकस्मिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

मेष

बुधवार को मेष राशि वालों को किसी रिश्तेदार यो विशेष व्यक्ति से कुछ मानसिक तनाव मिल सकता है। नौकरी और व्यवसाय में सहयोग से सफलता प्राप्त करेंगे। धन लाभ के अच्छे योग हैं ईर्ष्या और नफरत जैसे नकारात्मक मनोभावों में भी कमी आएगी। आज काफी दिमागी कसरत करनी पड सकती हैं। भली-भांति सोचकर ही बोलें। आपके जीवनसाथी की मांगें तनाव का कारण बन सकती हैं। वाहन चलाते समय सावधानी रखने की जरुरत है।

वृषभ

आज कोई खास काम या आकर्षक योजना आपको सारा दिन घेरे रहेगी। आपका बुधवार का दिन इसके बारे में सोचने में ही निकल जाएगा। इसे पूरा करने में आप अपनी सारी मेहनत लगा देंगे। मन के अनुकूल यात्रा करें लाभ मिलेगा। भय और तनाव आपके जीवन में हावी रहेंगे। झंझट में बिल्कुल भी ना पड़े। धन मिलने के आसार लग रहे हैं। कई दिनों से जिस व्यक्ति को आप ढूंढ रहे थे आज उससे अचानक मुलाकात होने की संभावना है। पार्टनर या किसी स्वजन के कारण आर्थिक लाभ होगा। प्रभु और सन्तों पर यकीन गहरा होगा। शत्रु पराभूत होंगे। मित्रों और परिजनों से आत्मीयता प्रगाढ़ होगी। किसी मुश्किल का हल निकलेगा।

मिथुन

मिथुन राशि को बुधवार के दिन सावधान रहने की जरूरत है। आप अपने प्रिय के रवैये के प्रति काफी संवेदनशील रहेंगे। अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। मित्रों, स्नेहीजनों से उपहार मिलेगा। व्यापार के क्षेत्र में नए संपर्कों से भविष्य में लाभ होने की संभावना में वृद्धि होगी हो सकता है। आज आपको हल्के दर्द की शिकायत हो सकती है इसलिए यह अच्छा समय है जब आप बाहर जाकर ताजी हवा और व्यायाम का लाभ उठा सकते हैं। रोजगार में तारीफ हासिल होगी। आज लोग आपकी वह प्रशंसा करेंगे, जिसे आप हमेशा से सुनना चाहते थे। पड़ोसी और भाई-बंधुओं के साथ के संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। निर्धारित कार्य पूरे होंगे।

कर्क

आज कर्क राशि वाले जातक आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। लेकिन क्रोध की अधिकता भी रहेगी। अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी। यह समय जीवन में आपको वैवाहिक जीवन का भरपूर आनन्द देगा। कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। हिम्मत न हारें और इच्छित फल पाने के लिए कड़ी मेहनत करें। आज आपको स्थिर होकर काम करने के आवश्यकता है। आपको आज जो अवसर मिला है उसको जाने ना दें बल्के इसका लाभ उठाएं। आज आपको जिद्दी होकर कोई काम नहीं करना है। नाकामियों को तरक्की का आधार बनाएं। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र से परिश्रम की अधिकता रहेगी।

सिंह

बुधवार को सिंह राशि वाले अपने लक्ष्यों को पाने के लिए बेहतरीन मौके मिलेंगे। आज आप परेशानियों को मुस्कुराकर दरकिनार कर सकते हैं। व्यापार में आने वाली बाधाएं हल होंगी। मित्रों से सुख तथा लाभ की संभावना है। धीमी शुरुआत के बावजूद भी कारोबार में अच्छा लाभ होगा। व्यापारिक लेन-देन में तुरंत निर्णय लेंगे। आज आपकी जायदाद की समस्या सुलझ सकती है। आप अपने दार्शनिक विचारों को बहुत अच्छी तरह प्रस्तुत कर सकते हैं जब इसकी आवश्यकता होती है। आप किसी जोशीले, स्थिर, स्नेही व्यक्ति को खोजने का एक अवसर पाएँगे जो एक खुशहाल संबंध के लिए सर्वश्रेष्ठ पसंद में बदल जाएगा।

कन्या

आज ज्यादा तनाव से मानसिक और शारीरिक क्षति भी पहुंच सकती है। आप कुछ आराम करें और तनाव को कम करें। पूर्व में की गई मेहनत का फल मिल सकता है। कार्य स्थल पर प्रमोशन या प्रशंसा मिलने के आसार हैं। पिछले कुछ समय से जिन गलतफहमियों की वजह से आपके रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे, आज वह दूर हो सकते हैं। बातचीत को रिश्ते सुधारने का जरिया बनाएं। छोटी परेशानियां आपको घेरे रहेंगी। झुंझलाहट से बचने के लिए शांतचित्त रहें। व्यापार धंधे के विकास और आर्थिक आयोजन के लिए आज अनुकूल दिन है। वसूली या पैसे की लेन-देन करने में सफलता मिलेगी।

तुला

आज आपके घर पर खुशियां छाई रहेंगी। इस अवसर का लाभ उठाते हुए आप उन लोगों से मिल सकते हैं जिनसे आप बहुत समय से नहीं मिल सके हैं। किसी भी कार्य में सोच समझकर आगे बढ़ें। भाई-बहनों के साथ प्यारभरा संबंध बना रहेगा। मित्रों, स्वजनों के साथ मुलाकात होगी। प्रत्येक कार्य में सफलता मिलने की संभावना है। बुधवार के दिन आप अपनी सभी परेशानियों को एक तरफ रख दें। अपने काम और शब्दों पर गौर करें क्योंकि आधिकारिक आंकड़े समझने में मुश्किल होंगे, आज आपको अपने प्रिय का एक अलग ही अन्दाज देखने को मिल सकता है। जिन दोस्तों से अरसे से मुलाकात नहीं हुई है, उनसे मिलने के लिए सही समय है।

वृश्चिक

बुधवार के दिन आपकी योजनाओं में आखिरी पल में बदलाव हो सकते हैं। अपने जीवनसाथी के किसी छोटी बात को लेकर बोेले गए झूठ से आप आहत महसूस कर सकते हैं। हर बात पर आपको काफी बारीकी से विचार करना चाहिए। आसपास के लोग आपसे किसी न किसी मामले पर सलाह ले सकते हैं। दूसरों की मदद करने के मौके आपको मिल सकते हैं। नकारात्मक चिंताएं उत्साह में कमी लाएंगी, क्रोध पर काबू रखें और आवेश में कोई निर्णय न लें। अगर आज आप अपने परिचितों पर अपने फैसले थोपने की कोशिश करेंगे, तो आप अपने हितों को ही नुकसान पहुँचाएंगे। हालात का सामना धैर्य से करना ही अच्छे परिणाम दे सकता है।

धनु

आज आपको शैक्षिक कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। आज का दिन मौज-मस्ती और आनन्द से भरा रहेगा क्योंकि आप जिन्दगी को पूरी तरह जिएंगे। सम्बंधो में कुछ उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। सम्बंधो में मधुरता आ सकती है। आज आपके शत्रु आपको हानि पहुंचा सकते हैं। आज अपनी रणनीति किसी के साथ साझा न करें। किसी व्यक्ति पर अधिक विश्वास न करें। व्यावसायिक कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था बढ़ सकती है। अचानक धन लाभ होने की संभावना है। काम-काज में जरूरत से ज़्यादा तनाव के चलते परिवार की जरूरतों और इच्छाओं को दरकिनार न करें।

मकर

आज व्यय अधिक होगा। दूर-समीप की यात्रा बनेगी। धन का सामान्य लाभ मिलेगा। परिवार में मतभेद होने से पारिवारिक वातावरण तनावपूर्ण रहेगा। मन में दुविधाएं रहेंगी, जिससे आप मानसिक रुप से बेचैन रहेंगे। वाणी पर संयम रखें अन्यथा मतभेद हो सकता है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बौद्धिक चर्चा में भाग लेंगे। आज छोटी यात्रा होने की संभावना है। व्यक्तिगत संबंध के साथ व्यवहार करते समय सावधान और रुढ़ीवादी रहने की आपकी योग्यता आपकी सहायता करेगी। आपका मस्तिष्क जो कहता है उसके साथ चलते रहिए, किंतु इसका अर्थ दूसरों की राय के प्रति पूर्ण रूप से टिके रहना नहीं है।

कुंभ

बुधवार को कुंभ राशि के जातकों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आज आप कोई उत्सव मनाने के लिए तैयार हो जाइए। दोस्त और रिश्तेदार इकट्ठे हो कर खूब मजे करेंगे। अधिक काम करने से बचें और पूर्ण आराम लें। अपने रिश्तों को समय दें। किसी भी प्रकार के विवाद से बचें। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता के योग बन रहे है। विरोधी परास्त होंगे। व्यवसाय में आर्थिक तंगी बनी रह सकती हैं। पारिवारिक तनाव न लें। असावधानी से पैसे संबंधी नुकसान उठाना पड़ सकता है। स्नेह के बंधन को बनाए रखने के लिए आपको परस्पर सम्मान और विश्वास पैदा करने की जरूरत है। काम का दबाव और घरेलू मतभेद तनाव की वजह बन सकते हैं।

मीन

आज कुछ कीमती सामान खोने का डर है। इसलिए अपने जरूरी सामान को संभाल कर रखें। छुपे हुए दुश्मन आपके बारे में अफवाहें फैलाने के लिए अधीर होंगे। आज आपका जीवनसाथी आपकी सेहत के प्रति असंवेदनशील हो सकता है। पिछले कुछ समय से जिन गलतफहमियों की वजह से आपके रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे, आज वह दूर हो सकते हैं। झुंझलाहट से बचने के लिए शांतचित्त रहें। आज आप स्वयं को भीड़ में आगे लाने की कोशिश न करें, तो बेहतर रहेगा। बल्कि आप दूसरों को आगे आने के लिए प्रेरित करें। खुद आगे आने की कोशिश करेंगे, तो दूसरे आप पर आसानी से हावी हो जाएंगे।

Related Articles

Back to top button