अजब ग़जब

खुद से उम्र में बड़ी महिला से शादी करने के होते हैं ये गजब के फायदे

वैसे तो ज्यादातर लोग अपने से कम उम्र वाली लड़कियों से ही शादी करते हैं। भारतीय समाज के अनुसार देखा जाता है कि लड़कियां अपने पति से छोटी होनी चाहिए। यदि लड़की अपने पति से उम्र में बड़ी होती है तो समाज में इसे अलग नजरिए से देखा जाता है। यही वजह है कि ज्यादातर लड़के अपने लिए कम उम्र की लड़की देखते हैं। हालांकि समय के अनुसार अब ये सब बदल चुका है। शादी के लिए उम्र को अब कोई खास तवज्जो नहीं दी जाती।

relationship

वहीं बॉलीवुड इंडस्ट्री में तो कई ऐसे कलाकार हैं जिन्होंने खुद से बहुत बड़ी अभिनेत्रियों से शादी रचाई है। फिर चाहे वह प्रियंका चोपड़ा-निक जोनास की जोड़ी हो या फिर अर्चना पूरन सिंह-परमीत सेठी की जोड़ी हो। ऐसे कई बॉलीवुड स्टार है जिन्होंने अपनी उम्र से ज्यादा बड़ी लड़कियों संग सात फेरे लिए हैं और यह अपनी जिंदगी में खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं। तो आइए जानते हैं कि बड़ी लड़कियों से शादी करने के फायदे क्या होते हैं?

उम्र के हिसाब से समझदारी ज्यादा
खुद से उम्र में बड़ी लड़की से शादी करने का सबसे पहला फायदा यह होता है कि वह काफी समझदार होती है। इतना ही नहीं बल्कि पति के हर सुख दुख में उसके साथ रहती है और उसे समझाती है। बल्कि छोटी उम्र की लड़कियां जल्दी परेशान हो जाती है और वह छोटी-छोटी बातों में रोने भी लगती है।

घर संभालने में होशियार
बड़ी उम्र की लड़कियों से शादी करने का दूसरा फायदा यह है कि वह घर को बड़ी होशियारी के साथ संभाल लेती है। इतना ही नहीं बल्कि उन्हें बड़ी से बड़ी जिम्मेदारी भी दी जा सकती है। इसके अलावा वह अपने घर का काम करने के साथ-साथ ऑफिशल काम भी बहुत ही अच्छे से तरीके कर लेती है। वहीं पति के कामों में भी हाथ बंटा सकती है। इसके अलावा पति के बिजनेस या कंपनी से जुड़े कामों में भी सलाह दे सकती है।

relationship

मैच्योरिटी अधिक होना
जब एक लड़की उम्र में बड़ी हो जाती है तो उसे हर बात की समझ आ जाती है। ऐसे में वह अपने पति से बेतुकी इच्छाएं नहीं रखती, जबकि छोटी उम्र की लड़कियां फिल्मी होती है। उन्हें हर छोटी-छोटी बातों में कुछ नयापन चाहिए होता है।

वहीं बड़ी उम्र की लड़की समझदारी के साथ वास्तविक चीजों में विश्वास रखती है। वह अपने पति से वही चाहती है जो जरूरी है ना कि दिखावटी। यही वजह है कि लड़कों को बड़ी उम्र की लड़की से शादी करना अच्छा लगता है।

मुश्किलों का सामना
शादी के बाद लड़कियों की जिंदगी में कई तरह के बदलाव आते हैं। ऐसे में कभी-कभी वह मुश्किलों से भी घिर जाती है। इस दौरान कुछ लड़कियां तो बड़े आराम से परिस्थितियों को अपने अनुसार ढाल लेती है, लेकिन कुछ बहुत ज्यादा परेशान हो जाती है। ऐसे में जो लड़कियां उम्र में बड़ी हो उन्हें काफी नॉलेज हो जाता है और वह कई तरह की परेशानियों का सामना कर चुकी होती है।

ऐसे में वह शादी के बाद में अपने जीवन में आई हुई परेशानियों को आसानी से संभाल लेती है। ऐसे में उनके पति भी उनसे काफी खुश रहते हैं।

relationship

बच्चों की देखरेख
बड़ी उम्र की लड़कियां परिवार को भी बखूबी संभाल लेती है। वह अपने परिवार के साथ-साथ अपने बच्चों का भी बहुत अच्छे से पालन पोषण कर सकती है। भावनात्मक रूप से मजबूत होती है और बच्चों को भी अच्छी शिक्षा देती है।

हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि छोटी उम्र की लड़कियां अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा नहीं देती। बल्कि वह भावनात्मक रूप से कमजोर होती है, ऐसे में छोटी-छोटी बातों में वह चिढ जाती है। जबकि बड़ी उम्र की लड़कियां आसानी से इन चीजों को हैंडल कर लेती है और परिवार को बखूबी संभाल लेती है तो वहीं पति को इन सब बातों की झंझट नहीं रहती।

Related Articles

Back to top button