बॉलीवुड

19 की उम्र में सलमान खान को हुआ था पहला प्यार, कियारा आडवाणी की मौसी को दे बैठे थे दिल

सलमान खान बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक ऐसे अभिनेता हैं, जिन्हें सारी दुनिया अच्छी तरह से जानती है। सलमान खान ने अपने फिल्मी करियर में छोटे से लेकर बड़े फिल्मों में काम किया है और उन्होंने अपने दमदार अभिनय के बलबूते फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग ही जगह बनाई।

सलमान खान ने अपने 30 साल के लंबे फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दीं और उनकी ज्यादातर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई करती हैं।

सलमान खान ने अपनी दमदार एक्टिंग से सभी लोगों को काफी प्रभावित किया है। फिल्म “बीवी हो तो ऐसी” से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत करने वाले सलमान खान को सही मायने में पहचान फिल्म “मैंने प्यार किया” से मिली। यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। इसके बाद सलमान खान का करियर लगातार सफलता की सीढ़ियां चढ़ता गया।

सलमान खान अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में छाए रहते हैं। बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों के साथ सलमान खान का नाम जुड़ चुका है। सलमान खान ने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं, जिसके दौरान उन्होंने कई अभिनेत्रियों को भी डेट किया है।

जिसमें विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय से लेकर कैटरीना कैफ तक का नाम शामिल है, परंतु शायद ही किसी को इस बात का पता होगा कि सलमान खान का पहला प्यार कोई अभिनेत्री नहीं है। जी हां, सलमान खान का पहला प्यार कोई और नहीं बल्कि कियारा आडवाणी की मौसी हैं। तो चलिए जानते हैं यह रिलेशनशिप कैसे शुरू हुआ था…

19 की उम्र में सलमान खान को हुआ था पहला प्यार

आपको बता दें कि मशहूर पत्रकार और लेखक जसीम खान ने सलमान खान की बायोग्राफी लिखी है। इस बायोग्राफी में उन्होंने इस बात का खुलासा किया है कि सलमान खान की पहली गर्लफ्रेंड शाहीन ज़ाफ़री हैं। वह कियारा आडवाणी की मौसी हैं। उनकी किताब के मुताबिक सलमान खान को शाहीन ज़ाफ़री से 19 साल की उम्र में प्यार हुआ था।

उस समय के दौरान सलमान खान और शाहीन ज़ाफ़री का प्यार काफी सुर्खियों में था। उस समय सलमान खान मुंबई के कॉलेज में सेकंड ईयर में थे। इसी कॉलेज में उनके साथ शाहीन ज़ाफ़री पढ़ाई करती थीं। ऐसा बताया जाता है कि सलमान खान अपनी लाल रंग की स्पोर्ट्स कार लिए कॉलेज के सामने खड़े दिखा करते थे। वह शाहीन ज़ाफ़री का कॉलेज के गेट पर घंटे इंतजार करते थे। सलमान उनके प्यार में पूरी तरह से पागल हो गए थे।

सलमान खान ने शाहीन को मिलवाया था परिवार से

सलमान खान, शाहीन ज़ाफ़री से इतनी मोहब्बत करते थे कि उन्होंने अपने परिवार तक से उनको मिलवा दिया था और दोनों के परिवार ने भी इस रिश्ते को मंजूरी दे दी थी। लोगों को ऐसा लगने लग गया था कि दोनों बहुत ही जल्द विवाह के बंधन में बंध सकते हैं परंतु इस रिश्ते के बीच में ही अभिनेत्री संगीता बिजलानी की एंट्री हो गई।

दरअसल, सलमान खान और शाहीन ज़ाफ़री मुंबई के एक हेल्थ क्लब में जाया करते थे। जहां पर संगीता बिजलानी भी आती थीं। इसके बाद शाहीन ज़ाफ़री की नौकरी एयरलाइन में लग गई थीं, जिसकी वजह से सलमान खान और शाहीन ज़ाफ़री के बीच दूरियां बढ़ गई थीं।

संगीता बिजलानी से प्यार करने लगे थे सलमान

सलमान खान और शाहीन के बीच जब दूरियां बढ़ने लग गईं तो वह धीरे-धीरे संगीता बिजलानी के इश्क में पड़ गए और दोनों ने विवाह करने का निर्णय भी ले लिया। ऐसा बताया जाता है कि बाद में शादी के लिए संगीता बिजलानी ने ही इंकार कर दिया था।

रिपोर्ट की मानें तो संगीता बिजलानी ने सलमान खान को कई और लड़कियों के साथ डेट करते हुए देखा था। इसी वजह से उन्होंने सलमान के साथ शादी करने से मना किया था और उन्होंने सलमान संग अपने रिश्ते को खत्म कर दिया। भले ही सलमान खान और संगीता बिजलानी का ब्रेकअप हो चुका है परंतु इसके बावजूद भी यह एक अच्छे दोस्त हैं।

Related Articles

Back to top button