धार्मिक

शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का इन राशियों पर रहेगा जबरदस्त प्रभाव, जानिए कैसा गुजरेगा आपका समय

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में शनि की साढ़ेसाती और शनि की ढैया का प्रभाव है तो इसकी वजह से व्यक्ति के जीवन में बहुत से बदलाव देखने को मिलते हैं, शनि के बुरे प्रभाव के कारण व्यक्ति को अपने जीवन में कठिनाइयों से गुजरना पड़ता है, यहां तक की व्यक्ति को अपने कामकाज में भी बहुत सी दिक्कत महसूस होती है, ज्योतिष के जानकारों के अनुसार इस वर्ष ऐसी कुछ राशियों के लोग हैं जिनकी कुंडली में शनि की साढ़ेसाती और शनि की ढैया का प्रभाव रहने वाला है, आखिर किन राशियों को शनि के बुरे प्रभाव से गुजरना पड़ेगा, किन राशियों के व्यापार, स्वास्थ्य, कार्यों में बदलाव आ सकते हैं, इसकी जानकारी आप अपनी राशि अनुसार जाने।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों की मिली-जुली स्थिति रहेगी। आप अपने परिवार के लोगों के साथ अधिक से अधिक समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। आप किसी नए कार्य की योजना बना सकते हैं। नए कामकाज में मित्रों का सहयोग मिल सकता है। मानसिक रूप से आप थोड़ा हल्का महसूस करेंगे। भगवान की पूजा में आपका अधिक मन रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले लोगों के ऊपर शनि की ढैया का प्रभाव रहने वाला है। जिसकी वजह से आपको किसी करीबी से धोखा मिलने के योग बन रहे हैं। आप किसी के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें। आपके द्वारा की गई यात्रा कष्टकारी रह सकती है। व्यापार में कुछ परेशानियां उत्पन्न होने की संभावना बन रही है। आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव ना करें। आपको अपने भागीदारों की गतिविधियों पर नजर रखने की जरूरत है अन्यथा इनकी वजह से नुकसान होने की संभावना बन रही है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले लोगों के ऊपर शनि की ढैया का प्रभाव प्रारंभ में रहने वाला है। जिसके कारण आपको फिजूल खर्ची का सामना करना पड़ेगा। घर परिवार में किसी बात को लेकर वाद विवाद होने की संभावना बन रही है। आप किसी महत्वपूर्ण कार्य में गलत निर्णय ले सकते हैं जिसके कारण आपको भारी नुकसान झेलना पड़ेगा। कार्यस्थल में बड़े अधिकारियों की वजह से आपको परेशानी का सामना करना पड़ेगा। कानूनी मामलो की वजह से आप काफी परेशान रहेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि के लोग कोई भी निवेश करने से पहले सोच विचार अवश्य करें। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन मिल सकता है। जिससे आपको अपने करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। आप अपनी आर्थिक स्थिति बेहतर बनाने की हर संभव कोशिश कर सकते हैं। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिलेगी। आप अपने बच्चों और जीवन साथी के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। घर से जुड़ी हुई परेशानियां कम हो सकती है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातक धन लाभ प्राप्त कर सकते हैं। घर परिवार के कठिन मामले सुलझ सकते हैं। आप किसी नए व्यापार की योजना बना सकते हैं। जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। आप किसी संपत्ति की खरीदारी करने की योजना बना सकते हैं। किसी खास रिश्तेदार से खुशखबरी मिलने की संभावना बन रही है. जिससे आपका मन प्रफुल्लित होगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों को शनि के प्रभाव की वजह से हर क्षेत्र से लाभ मिलने की संभावना बन रही है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आपके द्वारा किए गए आर्थिक प्रयास सफल हो सकते हैं। पारिवारिक वातावरण अच्छा रहने वाला है। मानसिक तनाव कुछ कम रहेगा। आप अपनी योजनाओं को फलीभूत कर सकते हैं। कोट कचहरी के कामों में आपको सफलता हासिल होगी। प्रभावशाली लोगों की मदद मिल सकती है। आप अपने करियर में लगातार आगे बढ़ेंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को शनि की ढैया की वजह से लाभ मिल सकता है। आपकी रुकी हुई तरक्की मिलने के योग बन रहे हैं। व्यापार में आपको सफलता मिलने की संभावना बन रही है। संतान की तरफ से आपको सुख की प्राप्ति होगी। शादीशुदा जीवन अच्छा रहने वाला है। भूमि भवन से संबंधित सुख प्राप्ति के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि के जातकों को कठिन समय से गुजरना पड़ सकता है। आपको अपने जरूरी कामकाज में ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है। किसी महत्वपूर्ण योजना में बाधा उत्पन्न होने की संभावना बन रही है। आप किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा ना दें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में मुश्किल उत्पन्न हो सकती है। मानसिक उलझन की वजह से आपका मन पढ़ाई लिखाई में नहीं लगेगा। आपको नकारात्मक विचारों से बचना होगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों के ऊपर शनि के प्रभाव की वजह से आपको हृदय संबंधित परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है। आपको अपने व्यापार में थोड़ी परेशानी महसूस होगी परंतु आप अपने व्यापार को ठीक प्रकार से चला सकते हैं। जिसका आपको अच्छा फायदा मिलेगा। धन संपत्ति के मामले में लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। घर परिवार में किसी बात को लेकर तनाव उत्पन्न होने की संभावना बन रही है। आप कोई भी नया काम करने से पहले सोच विचार अवश्य करें।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि के जातकों के ऊपर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव रहने वाला है। जिसकी वजह से आपको अधिक मेहनत और भागदौड़ करनी पड़ेगी। भूमि भवन से संबंधित कोई वाद विवाद होने की संभावना बन रही है। आप धन के मामलों में थोड़ा सतर्क रहें क्योंकि आपको धन हानि होने की संभावना बन रही है। घर परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। जिसको लेकर आप अधिक चिंतित रहेंगे। प्रेम संबंधित मामलों में आपको सतर्क रहना होगा। आप किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा ना दें।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि के जातकों के ऊपर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव रहने वाला है। जिसकी वजह से आपको थोड़ी चिंता का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपनी मेहनत से सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आप किसी लाभकारी यात्रा पर जा सकते हैं। कई क्षेत्रों से आपको लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आप अपने घर परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार करने में सफल रहेंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातक अपने परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। कार्यस्थल में मान सम्मान मिलेगा। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं। आपको अपने किसी पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिल सकता है। प्रेम जीवन की स्थितियों में सुधार आने के योग बन रहे हैं। लव पार्टनर से प्रेम और सहयोग प्राप्त होगा। अविवाहित लोगों के विवाह की बात चल सकती है।

Related Articles

Back to top button