बॉलीवुड

जब कार में बैठी श्रीदेवी के साथ बोनी कपूर ने कर दी थी ऐसी हरकत, खूब रोई थी एक्ट्रेस

बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा श्रीदेवी ने हिंदी सिनेमा में अपनी एक अमिट छाप छोड़ी है। उनकी बेहतरीन अदाकारी को देखते हुए उन्हें बॉलीवुड की लेडी अमिताभ बच्चन कहा जाता था। अपनी बेहतरीन अदाकारी और दिलकश अदाओं से लोगों के दिलों पर राज करने वाली श्रीदेवी ने बॉलीवुड में हर बड़े सुपरस्टार के साथ काम किया और उनकी जोड़ी हर किसी के साथ पसंद की गई।

फिल्मों में सफलता हासिल करने के बाद श्रीदेवी ने बोनी कपूर से शादी की। दोनों की शादी साल 1996 में हुई। बोनी कपूर और श्रीदेवी की उम्र में करीब 8 साल का अंतर था। कहा जाता है कि श्रीदेवी शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थी जिसके चलते उन्हें जल्दी शादी रचानी पड़ी।

sridevi

ऐसे में उन्होंने एक मंदिर में साधारण तरीके से शादी रचाई थी। इसके बाद साल 1997 मार्च में इनके घर बेटी जाह्नवी का जन्म हुआ। फिर साल 2000 में इनके घर बेटी खुशी का जन्म हुआ।

वर्तमान में श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री अपने पांव जमाने की कोशिश कर रही है तो वहीं दूसरी बेटी खुशी कपूर भी जल्दी ही एक्टिंग दुनिया में कदम रखने वाली है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं बोनी कपूर और श्रीदेवी से जुड़ा एक ऐसा किस्सा जिसे कम ही लोग जानते हैं।

sridevi

दरअसल, जब बोनी कपूर ने श्रीदेवी को पहली बार देखा था तो वह पहली ही नजर में उन्हें दिल दे बैठे थे। एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा खुद फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने किया। बोनी कपूर ने बताया कि, उन्होंने जानबूझकर फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ में श्रीदेवी को लिया था।

कहा जाता है कि करियर की शुरुआत के दौरान श्रीदेवी की मां ही सारी फिल्मों की स्क्रिप्ट पढ़ती थी और बड़े बड़े निर्माताओं से श्रीदेवी के लिए फिल्मों की डीलिंग करती थी। जब बोनी कपूर ने श्रीदेवी की मां से इस फिल्म के लिए डीलिंग की तो उन्होंने श्रीदेवी के लिए 10 लाख रुपए मांगे। ऐसे में उन्होंने श्रीदेवी के लिए 11 लाख रुपए ऑफर किए।

sridevi

बोनी कपूर ने आगे बताया कि, एक बार श्रीदेवी और उनकी मां को बाहर जाना था लेकिन तभी उनकी मां की तबीयत खराब हो गई। ऐसे में श्रीदेवी को बोनी कपूर के साथ अकेले जाना पड़ा। फिर वह वापस श्रीदेवी को उनके घर छोड़ने भी आए।

तभी बीच रास्ते में बोनी कपूर ने कार में ही श्रीदेवी से अपने प्यार का इजहार कर दिया। क्योंकि रात हो चुकी थी, ऐसे में श्रीदेवी को बोनी कपूर की बातें पसंद नहीं आई और वो उनसे नाराज हो गई और रोने लगी।

sridevi

इतना ही नहीं बल्कि वह गुस्से में कार से भी उतर गई। इस वाकिया के बाद श्रीदेवी ने बोनी कपूर से करीब 8 महीने तक बात नहीं की थी। हालांकि बोनी कपूर श्रीदेवी से बेइंतहा मोहब्बत करते थे। ऐसे में उन्होंने श्रीदेवी का साथ नहीं छोड़ा और हमेशा उन्हें मनाने में लगे रहते थे।

इसके बाद श्रीदेवी भी मान गई और फिर ये दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे। बता दें, श्रीदेवी साल 2018 में अपने भतीजे मोहित मारवा की शादी में शामिल होने के लिए दुबई गई थीं। वही होटल के रूम में कार्डियक अरेस्ट आने के चलते उनका निधन हो गया था।

Related Articles

Back to top button