अजब ग़जब

क़ानून तोड़कर इस बिल्डर ने अब तक की 120 शादियां, पत्नियों का इस तरह बंद कर देता है मुंह

आपने अक्सर ऐसे कई पुरुषों को देखा होगा जिसकी दो बीवियां हो। हालांकि, इन दिनों पांच-दस बीवियों होना भी आम बात हो गई है। लेकिन हम आपको आज एक ऐसे शख्स के बारे में बता रहे हैं जिसने 120 शादियां की है। जी हां… सुनकर हैरानी तो आपको भी यही होगी लेकिन यह सच है।

यह मामला थाईलैंड से सामने आया है जहां 58 साल का तंबन 120 शादियां कर चुके हैं। वह नकोन नायोक प्रांत के रहने वाले हैं जो पेशे से बिल्डर हैं। हैरानी वाली बात यह है कि थाइलैंड में बहुविवाह पर रोक है, लेकिन फिर भी उन्होंने कभी भी इस बात की परवाह नहीं की और अवैध तरीके से शादी की। तंबन नायोक प्रांत के फ्रॉमनी जिले का प्रमुख है।

खास बात यह है कि तंबन हर दूसरी शादी अपनी पहली बीवी की रजामंदी से करता है और तो और अपनी होने वाली दुल्हन और सास-ससुर को भी वह अपनी पहली शादियों के बारे में बता देता है। तंबन के अनुसार उन्होंने अब तक जितनी भी शादियां की हैं सभी रीति-रिवाज से हुई है। सैकड़ा पार कर चुकी पत्नियों के पति तंबन ने हाल ही फोन से शादी की है। फोन की उम्र 27 साल है। इन सभी पत्नियों से उनके 28 बच्चे भी हैं।

हैरानी भरी बात ये है कि इतनी शादियों के बाद भी तंबन आगे बहुत काम किया है। 17 साल की आयु में तंबन प्रैजर्ट ने सबसे पहला विवाह किया था। उसकी पहली पत्नी उससे 2 साल छोटी थी। पहली पत्नी से उसके तीन बच्चे भी हैं। जब उनसे इतनी शादियां करने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने यह बताया कि आखिर क्यों वो ऐसा करते हैं।

उन्होंने कहा कि, जब उन्होंने अपना कंस्ट्रक्शन का बिजनेस शुरू किया था तो उसकी मुलाकात कई लड़कियों से होती रहती थी। ऐसे में उसकी मुलाकात जब भी किसी सुंदर लड़की से हुई तो उसने उससे शादी कर ली।

तंबन ने बताया मेरी बीवियों को इतनी सारी शादियों से कोई दिक्कत नहीं है। इन्होंने पहली शादी 17 साल की उम्र में की थी। पहली बीवी से उन्हें तीन बच्चे भी हैं। तंबन कहते हैं कि वो अपने अपने परिवार की सभी जरूरतों को पूरा करते है। उन्होंनने अपनी बहुत सी बीवियों को घर भी बनवाकर दिया है।

तंबन का यही नियम रहा है कि वह जहां भी घर बनाता है वहां पर एक लड़की से शादी कर लेता है। इसके लिए वह 20 साल से कम उम्र की लड़की को चुनता है और इसका कारण बताते हुए वह कहता है कि 20 साल से ज्यादा की लड़कियां सवाल बहुत करती हैं। तंबन का कहना है कि उसे एक अजीब लत लग गई। जहां भी घर बनाता हूं वहां शादी कर लेता हूं। उसका दावा है कि वो सभी लड़कियों से प्यार करता है और वो भी उसे बहुत प्यार करती हैं।

Related Articles

Back to top button