अजब ग़जब

थाईलैंड पहुंचकर ललचा बुजुर्ग का मन, पहुंचा मसाज पार्लर, लड़की के छूते ही गई जान

थाईलैंड टूरिस्ट्स के बीच सबसे मशहूर जगहों में से एक है। थाईलैंड की खूबसूरती को निहारने दुनियाभर से टूरिस्ट आते हैं। खासकर मर्दों के लिए ये जगह बेहतरीन है। यहां वो अकेले अपने दोस्तों संग मौज करने आते हैं क्योकि थाईलैंड में खूबसूरत लड़कियों को निहारने और उनसे मसाज लेने की सुविधा जो मिलती है। कोई थाईलैंड आए और यहां के मसाज पार्लर का लुत्फ़ नहीं उठाया तो क्या ही किया। इन दिनों तो जवान लोगों के अलावा बुजुर्ग लोग भी मसाज कराने थाईलैंड पहुंच रहे हैं। लेकिन एक बुजुर्ग को यहां मसाज करवाना महंगा पड़ गया और इस चक्कर में उसे अपनी जान तक गंवानी पड़ गई।

थाईलैंड जाकर फिसला मन

जानकारी के मुताबिक़, 70 साल का ये शख्स ब्रिटेन का था। पिछले दिनों वह छुट्टियां मनाने थाईलैंड के पटाया पहुंचा। दुबली-पतली खूबसूरत लड़कियों को देखकर बुजुर्ग का मन ललचा गया और फिर वहां उसने भी मसाज करवाने का फैसला कर लिया। बुजुर्ग ने काफी खोजबीन के बाद हैप्पी एंडिंग नाम के मसाज पार्लर में बुकिंग की।

हाथ लगाते ही बुजुर्ग की हुई मौत

जब वह “सिन सिटी” इलाके में हैप्पी एंडिंग मसाज पार्लर पहुंचा तो वहां उसे अपने कपड़े उतारकर टेबल पर लेटने को कहा गया। जब उसने ऐसा किया, तो मसाज वाली 39 साल की मिस ओरया ने जाकर उसे सर्विस देना शुरू किया। जैसे ही उन्होंने बुजुर्ग को हाथ लगाया, उनकी तबीयत खराब होनी पर लड़की को इस बात का पता नहीं चला। फिर जब लड़की ने उन्हें सीधा पलटने को कहा तो उसने कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला।

मसाज करने वाली महिला ने बताई पूरी कहानी

पहले तो मसाज करने वाली लड़की को लगा कि बुजुर्ग व्यक्ति सो गया है लेकिन जब उसने काफी देर तक जवाब नहीं दिया तो लड़की ने अन्य लोगों को इस बात की जानकारी दी। पार्लर के कर्मचारियों ने सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) करना शुरू कर दिया। उसने सांस लेना बंद कर दिया था लेकिन इस प्रयास से भी वह बच नहीं पाया। उसके बाद उसके शरीर को तौलिया से ढक दिया गया।

परिजनों से संपर्क करने की कोशिश

मृतक बुजुर्ग की पहचान ब्रिटेन निवासी जॉन स्वैन के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक मसाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी, जब एबुलेंस वहां पहुंची तो उसमें मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नोंग प्रू पुलिस स्टेशन के जांच निरीक्षक पोल लेफ्टिनेंट कर्नल तीतत ने कहा, “मौके पर अधिकारी पहुंचे और अनजान लोगों को घटना स्थल से दूर रखा। उन्होंने जांच की है कि किसी भी दुर्व्यवहार के वहां कोई संकेत नहीं मिले थे। अंदर कोई पहचान दस्तावेज नहीं मिला था। मृत्यु का कारण अभी भी स्पष्ट नहीं है।” फ़िलहाल पुलिस मृतक शख्स के परिजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है।

Related Articles

Back to top button