बॉलीवुड

नम्रता शिरोडकर को पहली नजर में देखते ही दिल दे बैठे थे महेश बाबू, कुछ ऐसी है इनकी प्रेम कहानी

शादी का बंधन बहुत ही पवित्र माना जाता है, जिसमें वर-वधु जन्म-जन्मांतर के लिए एक दूसरे के साथ जीने-मरने की कसमें खाते हैं। शादी हर किसी इंसान के जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। हर इंसान की शादी होती है। ऐसे में अगर किसी जोड़े का प्रेम विवाह हो जाए तो समझिये वह बहुत ही भाग्यशाली है। हर किसी लड़के-लड़की की इच्छा होती है कि वह अपने मनपसंद के इंसान से शादी करें। प्यार से विवाह करने का एहसास कुछ अलग ही होता है। आज हम आपको दक्षिण सिनेमा के सुपरस्टार महेश बाबू और अभिनेत्री नम्रता शिरोडकर की प्रेम कहानी के बारे में जानकारी देने वाले हैं।

आपको बता दें कि महेश बाबू और नम्रता शिरोडकर 10 फरवरी 2005 को विवाह के बंधन में बंध गए थे। यह अपनी शादी की 16वीं सालगिरह मना रहे हैं। जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं शादी होने के बाद धीरे-धीरे पति पत्नी के प्यार में कमी आने लगती है परंतु नम्रता शिरोडकर और महेश बाबू की शादीशुदा जिंदगी बेहद खुशहाल है और इनका प्यार भी समय के साथ साथ बढ़ता ही जा रहा है। जब महेश बाबू ने नम्रता शिरोड़कर को पहली बार देखा तो पहली ही नजर में यह उनके दीवाने हो गए थे। तो चलिए जानते हैं इनकी प्रेम कहानी के बारे में…..

अभिनेत्री नम्रता शिरोडकर ने साल 1993 में मिस इंडिया का ताज अपने नाम किया था। कभी इनकी खूबसूरती के लाखों लोग दीवाने थे। नम्रता शिरोडकर ने अपना बॉलीवुड करियर साल 1998 में फिल्म “जब प्यार किसी से होता है” से शुरू किया था। इसके बाद यह कई फिल्मों में नजर आईं। आपको बता दें कि नम्रता ने हिंदी फिल्मों के अलावा तेलुगू, मलयालम, मराठी, कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया है। फिल्म “वास्‍तव” में भी यह संजय दत्त के साथ लीड रोल में नजर आ चुकी हैं। यह फिल्म हिट साबित हुई थी। नम्रता शिरोडकर और महेश बाबू की पहली मुलाकात साल 2000 में आई तेलुगू फिल्म “वामसी” की शूटिंग के दौरान हुई थी।

नम्रता शिरोडकर और महेश बाबू शूट के बाद एक दूसरे के साथ काफी समय व्यतीत करते थे। वैसे फिल्म वामसी की शूटिंग के दौरान ही महेश बाबू और नम्रता को एक दूसरे के लिए प्यार का एहसास हो चुका था। जब यह फिल्म पूरी हो गई तब यह दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे। वैसे इन दोनों ने मीडिया के सामने कभी भी अपने प्यार को स्वीकार नहीं किया था।

फिल्म “वामसी” नम्रता शिरोडकर और महेश बाबू को हमेशा हमेशा के लिए करीब ले आई थी। इसी फिल्म की वजह से इन दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी और इन दोनों में प्यार हो गया। महेश बाबू ने नम्रता शिरोडकर के साथ अपने रिश्ते के बारे में सबसे पहले अपनी बहन को बताया था। इसके बाद उन्होंने नम्रता के परिवार को इस रिश्ते के लिए राजी किया।

आपको बता दें कि करीब 4 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद 10 फरवरी 2005 को नम्रता शिरोडकर और महेश बाबू विवाह के बंधन में बंध गए।

महेश बाबू और नम्रता शिरोडकर की उम्र के बीच 4 साल का अंतर है यानी नम्रता महेश से बड़ी हैं। नम्रता शिरोडकर ने शादी के बाद फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। शादी के 1 साल बाद नम्रता ने बेटे गौतम को जन्म दिया और साल 2012 में बेटी सितारा को जन्म दिया। अब यह अपनी शादीशुदा जिंदगी हंसी-खुशी व्यतीत कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button