मनोरंजन

3 बच्चों की मां इवांका ट्रंप अपने फैशन से लूट लेती है महफ़िल, ये हैं उनके Best Fashion Moments

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप अपनी बेहतरीन लाइफस्टाइल के लिए मशहूर है। इवांका ट्रंप बचपन से ही फैशन मॉडलिंग में जुड़ी हुई है। वह एक अमेरिकन बिजनेसवुमेन भी है जिसके चलते उनकी गिनती पावरफुल बिजनेसवुमेन में भी होती है। बता दें, इवांका ट्रंप महंगे कपड़ों की बहुत शौकीन है और वह अक्सर ही अपने महंगे कपड़ों के लिए सुर्खियों में रहती है।

ivanka trump

खास बात यह है कि इवांका खुद अपने कपड़ों को डिजाइन करती है। इतना ही नहीं बल्कि इवांका अपने नाम से कपड़े भी लॉन्च कर चुकी है जो ऑनलाइन के माध्यम से आसानी से मिल जाते हैं। बता दें, इवांका ट्रंप कई बार मैगजीन की कवर गर्ल बन चुकी है। महज 16 साल की उम्र में ही कवर इवांका मैगजीन गर्ल बनी थी जिसके बाद उनके पास कई ऑफर आए।

ivanka trump

इवांका ट्रंप डोनाल्ड ट्रंप की सलाहकार है और इसके लिए वह कोई तनख्वाह नहीं लेती। हालाँकि उनकी कमाई का जरिया रियल एस्टेट और खुद की फैशन ब्रांड है जहां से वह लगभग 300 मिलियन से भी ज्यादा कमाई करती है। बता दे, इवांका ने जारेड कुशनेर के साथ शादी रचाई है और वह 3 बच्चों की मां है।

इवांका अक्सर अपने बच्चों और पति के साथ दिखाई देती है। वह कभी अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने जाती है तो कभी वह अपने पति के साथ जोगिंग करती हुई नजर आती है।

ivanka trump

बता दे, इवांका सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है और उनके करीब 4.93 मिलियन फॉलोअर्स है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं इवांका के कुछ बेहतरीन फैशन मूमेंट्स जो दुनिया भर में चर्चा में रहे।

टर्टलनेक ड्रेस

इस तस्वीर में इवांका ट्रंप ने बहुत ही खूबसूरत टर्टलनेक ड्रेस पहनी हुई है जिसमें फूलों द्वारा डिजाइन बनाई गई है। इवांका ट्रंप की यह ड्रेस पेरिस की है जो काफी सुर्खियों में रही थी।

ब्लैक ड्रेस

इवांका की ये ड्रेस भी काफी चर्चा में रही थी। इस ड्रेस के साथ इवांका ने 395 डॉलर का एक पर्स भी ले रखा है जो उनके पूरे लुक को कंप्लीट कर रहा है।

हरे रंग का जंपसूट

ivanka trump

इवांका का यह लुक शिखर सम्मेलन में शामिल होने के दौरान का है। इस दौरान उन्होंने गैब्रिएला हर्स्ट द्वारा एक कस्टम एमराल्ड का ग्रीन जंपसूट पहना हुआ था जो उनके लुक में चार चांद लगा रहा है। इस दौरान इवांका ने क्लच लिया हुआ है और साथ ही गोल्ड का ब्रेसलेट और क्लासिक ब्लैक कलर की हाई हील्स पहनी हुई है जो उनके लुक को कंप्लीट कर रही है।

फिल्म फेस्टिवल लुक

इवांका ट्रंप का यह लुक साल 2015 में हुए ट्रिबेका फिल्म फेस्टिवल के दौरान का है। इस दौरान उन्होंने कटअवे के साथ बोल्ड डेविड कॉम मिनी ड्रेस को पहना हुआ था। इसी के साथ उन्होंने मैचिंग ब्लैक कलर की सैंडल और मिनिमलिस्टिक सिल्वर क्लच लिया हुआ था।

पति जेरेड के साथ इवांका

ivanka trump

इस तस्वीर में इवांका अपने पति जेरेड के साथ नजर आ रही है। इस दौरान उन्होंने ज़ारा की एक चमकदार पीली मिडी हाई-लो स्कर्ट पहनी हुई है जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही है। इवांका ने स्कर्ट को सिंपल व्हाइट टैंक टॉप और सिंपल व्हाइट केनेथ कोल स्नीकर्स के साथ पेयर किया।

Related Articles

Back to top button