मनोरंजन

शादी के बाद और निखर गई हैं मौनी रॉय, फोटोज ने बनाया फैंस को दीवाना, हर एक अंदाज में ढा रहीं कहर

टीवी की खूबसूरत “नागिन” मौनी रॉय (Mouni Roy) ने शादी से पहले अपने बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार (Suraj Nambiyar) के साथ अपना रिश्ता कभी भी स्वीकार नहीं किया था परंतु अब मौनी रॉय और सूरज नांबियार विवाह के बंधन में बंध चुकी हैं। शादी के बाद अभिनेत्री एक के बाद एक अपने वेडिंग फोटोस और वीडियोस सोशल मीडिया पर साझा कर रही हैं। फैंस के द्वारा अभिनेत्री की शादी की तस्वीरें खूब पसंद की जा रही हैं।

आपको बता दें कि अभिनेत्री मौनी रॉय अब मैसेज नांबियार बन चुकी हैं। अभिनेत्री ने 27 जनवरी 2022 को मलयाली और बंगाली रीति-रिवाजों के अनुसार गोवा में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार संग शादी के सात फेरे लिए थे। शादी के बाद पहली बार अब हाल ही में मौनी रॉय अकेले बांद्रा में स्पॉट की गई हैं, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।

मौनी रॉय की जो लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई हैं, उसमें देखा जा सकता है कि अभिनेत्री शादी के बाद और भी निखर गई हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि मौनी रॉय पिंक और ब्लैक फ्लोरल सूट पहनकर कैमरे के सामने आईं। उनकी यह तस्वीरें देख कर फैंस दीवाने हो गए हैं। मौनी रॉय का यह नया अवतार फैंस को बहुत पसंद आ रहा है और फोटोस पर जमकर कमेंट करते हुए अभिनेत्री की खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं।

मौनी रॉय पिंक और ब्लैक फ्लोरल सूट में बला की खूबसूरत लग रही हैं। मांग में सिंदूर, हाथों में चूड़ा डाले मौनी रॉय नई नवेली दुल्हन के लुक में नजर आईं।

अभिनेत्री ने अपने लुक को पूरा करने के लिए लाइट मेकअप के साथ उन्होंने अपने बाल खुले रखें। इसके साथ ही काले रंग का गॉगल्स भी लगाए हुए हैं।

शादी के बाद अभिनेत्री मौनी रॉय के इस नए लुक को देखने के बाद फैंस उनकी अदाओं पर कायल हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह तस्वीरें खूब पसंद की जा रही हैं। इसके अलावा मौनी रॉय और सूरज नांबियार के प्री-वेडिंग फंक्शन की तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।

आपको बता दें कि मौनी रॉय जहां टीवी इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा हैं। वहीं सूरज नांबियार इन सभी से दूर एक इन्वेस्टमेंट बैंकर हैं। सूरज नांबियार का जन्म 6 अगस्त को कर्नाटक के बेंगलुरु में जैन परिवार में हुआ था। उन्होंने अपनी प्रारंभिक स्कूली शिक्षा जैन इंटरनेशनल रेजिडेंशियल स्कूल से प्राप्त की। इसके पश्चात 2008 में उन्होंने आरवी कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग, बेंगलुरु में सिविल इंजीनियर की। सूरज नांबियार एक बिजनेसमैन होने के साथ-साथ दुबई बेस्ड इन्वेस्टमेंट बैंकर भी हैं।

मौनी रॉय और सूरज नांबियार की पहली मुलाकात साल 2019 में नए साल के मौके पर दुबई में हुई थी। वहीं से दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे थे और दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे। हालांकि, मौनी रॉय और सूरज दोनों ने ही अपने इस रिश्ते को कभी भी स्वीकार नहीं किया लेकिन अब यह विवाह के बंधन में बंध कर अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर चुके हैं। शादी के बाद लगातार अभिनेत्री अपनी वेडिंग तस्वीरें शेयर कर रही हैं, जो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

Related Articles

Back to top button