विशेष

नीता अंबानी के पास है दुनिया की ये 2 सबसे महंगी चीजें, बेहद प्यार से संजोकर रखती है इन्हें

 

देश के सबसे धनी व्यक्ति मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी आए दिन सुर्खियों में रहती है। नीता अंबानी अपने महंगे शौक के लिए भी काफी मशहूर है और उनके पास कई बेशकीमती चीजें हैं जिनकी कीमत करोड़ों में है। नीता अंबानी की सुबह की चाय लाखों की होती है तो वहीं शाम के खाने तक लाखों रुपए खर्च हो जाते हैं।

nita ambani

इतना ही नहीं बल्कि नीता अंबानी अपने हाथों में जो बैग्स लिए होती है उनमें भी हीरे जड़े होते हैं। नीता जितना बिजनेस वर्ल्ड में फेमस हैं, उतनी ही अपने ग्लैमर अवतार के लिए भी दुनिया भर में मशहूर हैं। वहीं उनके पति मुकेश अंबानी भी उनके इस लग्जरी लाइस्टाइल को बनाए रखने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। हालांकि फिर भी देश के सबसे धनी परिवार से जुड़ी नीता अंबानी अपने सहज स्वभाव के लिए जाने जाती है। कहा जाता है कि, नीता को ना तो पैसे का घमंड है और ना ही वह कभी अपने संस्कारों को भूलती हैं।

nita ambani

नीता ने अपने बच्चों को भी बहुत अच्छी परवरिश दी है। बता दें, मुकेश और नीता अंबानी की शादी साल 1985 में हुई थी। मुकेश और नीता के तीन बच्चे हैं जिनका नाम आकाश, ईशा और अनंत अंबानी है। ईशा और आकाश दोनों जुड़वा भाई बहन है जो IVF की मदद से हुए हैं। आकाश और ईशा की शादी हो चुकी है बल्कि उनका छोटा बेटा अनंत अभी कुंवारा है। इसी बीच हम आपको बताने जा रहे हैं नीता अंबानी की 2 सबसे बेशकीमती चीज जिनकी कीमत करोड़ों में है और नीता अंबानी इन्हें बेहद ही प्यार से सहेज कर रखती है। आइए जानते हैं कौन सी है यह चीज है?

nita ambani

100 करोड़ की कार
बता दें, नीता अंबानी के पास दुनिया की सबसे महंगी कार है। खास बात यह है कि नीता अंबानी की इस कार को भारत नहीं बल्कि स्पेशल आर्डर पर विदेश से मंगवाया गया है। नीता की ये कार जर्मनी की लग्जरी कार निर्माता कंपनी ऑडी की स्पेशल एडिशन कार ‘ऑडी ए9 कैमेलियन’ है जिसकी कीमत 90 करोड़ बताई जाती है। लेकिन भारत पहुंचते-पहुंचते इस कार की कीमत 100 करोड़ रुपए हो जाती है।

nita ambani

इसके अलावा भी नीता अंबानी के पास मर्सिडीज-बेंज एस क्लास, बेंटले कॉन्टिनेंटल फ्लाइंग स्पर, रोल्स रॉयस फेंटम और बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज जैसी कई गाड़ियां शामिल है। वहीं बात करें इस कार को चलाने वाले ड्राइवर के बारे में तो उसे करीब 24 लाख रुपए से भी ज्यादा की सैलरी दी जाती है।

240 करोड का प्राइवेट जेट

nita ambani
बता दें, 100 करोड़ की कार के अलावा नीता अंबानी के पास महंगा जेट भी है। उन्हें साल 2007 में पति मुकेश अंबानी ने एक लग्जरी जेट तोहफे में दिया था जिसकी कीमत करीब 240 करोड रुपए बताई जाती है। इस लग्जरी जेट में एक प्राइवेट केबिन, वायरलेस कम्युनिकेशन, एक मास्टर बैडरूम और सेटेलाइट टेलीविजन सेट जैसी कई लग्जरी सुविधाएं मौजूद है।

Related Articles

Back to top button